'बीफ खाती हैं कंगना रनौत, फिर भी उन्हें टिकट मिल गया', कांग्रेस के आरोप पर BJP का जबरदस्त पलटवार
Congress on Kangana Ranaut: बॉलीवुड फिल्म अभिनेत्री कंगना रनौत को लोकसभा का टिकट मिलने के बाद से कांग्रेस नेता लगातार उनपर आरोप पर आरोप लगा रहे हैं। सुप्रिया श्रीनेत के बाद अब कांग्रेस नेता विजय वडेट्टीवार ने बड़ा आरोप लगाया है। इस पर बीजेपी ने कांग्रेस पार्टी पर बड़ा हमला बोला है।
कांग्रेस नेता विजय वडेट्टीवार ने दावा किया है कि कंगना रनौत ने एक बार कहा था कि उन्हें गोमांस पसंद है और उन्होंने खाया भी है। इसके बाद भी बीजेपी ने उन्हें लोकसभा चुनाव के लिए टिकट दिया है।

लगातार बेतुका बयान दे रहे कांग्रेस नेता
इसके बाद महाराष्ट्र बीजेपी नेता शाइना एनसी ने वीडियो जारी कर विजय वडेट्टीवार पर हमला बोला है। उन्होंने आलोचना करते हुए कहा कि विजय वडेट्टीवार महाराष्ट्र में कांग्रेस पार्टी के नेता हैं। उन्होंने कहा कि यह पहली बार नहीं है कि जब कांग्रेस के नेताओं ने इस तरह की बेतुका बयान दिया हो।
यह भी पढ़ें- Fact Check: सुभाष चंद्र बोस भारत के पहले प्रधानमंत्री थे? जानें कंगना रनौत बयान का पूरा सच
महिला विरोधी है कांग्रेस पार्टी
शाइना एनसी ने सुप्रिया श्रीनेत की आपत्तिजनक पोस्ट 'मंडी में क्या रेट है' का भी जिक्र किया। रणदीप सुरजेवाला ने हेमा मालिनी पर ओछी टिप्पणी की। जबकि वह सोनिया गांधी की उम्र की हैं। इससे साबित होता है कि कांग्रेस पार्टी स्पष्ट रूप से महिला विरोधी है।
कंगना का एक वीडियो हो रहा वायरल
वहीं, इस बीच कंगना के इंटरव्यू का वीडियो क्लिप सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। जहां वह कह रही हैं- पहले मैं ये स्पष्ट कर दूं... जब हमें आजादी मिली, तो भारत के पहले प्रधानमंत्री सुभाष चंद्र बोस कहां गए थे? उन्होंने जोर देकर कहा- नहीं, कृपया आज इसे स्पष्ट करें। वह कहां गए थे?
यह भी पढ़ें- Fact Check: क्या कंगना रनौत ने खिंचवाई थीं गैंगस्टर अबू सलेम के साथ तस्वीर? क्या है वायरल फोटो का सच?












Click it and Unblock the Notifications