Fact Check: क्या कंगना रनौत ने खिंचवाई थीं गैंगस्टर अबू सलेम के साथ तस्वीर? क्या है वायरल फोटो का सच?

Fact Check: बॉलीवुड फिल्म अभिनेत्री कंगना रनौत इन दिनों काफी चर्चा में हैं। वे हाल ही में बीजेपी में शामिल हुई हैं। बीजेपी ने उन्हें मंडी लोकसभा सीट से मैदान में उतारा है। इस बीच उनकी एक तस्वीर काफी वायरल हो रही है। जिसमें दावा किया जा रहा है कि फिल्म अभिनेत्री कुख्यात गैंगस्टर अबु सलेम के साथ है नजर आ रही हैं।

वायरल तस्वीर में दावा किया गया है कि कंगना रनौत अबु सलेम के साथ खड़ी है। तस्वीर जब काफी वायरल हुई है तो फिल्म अभिनेत्री ने खुद अपनी प्रतिक्रिया दी है। हालांकि, जब इस तस्वीर का फैक्ट चेक किया गया तो इसका सच कुछ और ही निकला है।

वायरल तस्वीर पर क्या बोलीं कंगना रनौत

फैक्ट चेक में पता चला है कि कंगना रनौत के साथ जो शख्स साथ खड़े हैं, वे गैंगस्टर अबू सलेम नहीं हैं। वह एक फिल्म संपादक हैं। जिसका नाम मार्क मैनुअल है। इस वायरल तस्वीर पर कंगान रनौत ने खुद प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने कहा कि मैं नहीं मानती कि कांग्रेस के लोग सच में ये मानते हैं कि वह कुख्यात गैंगस्टर अबु सलेम है। जो मुंबई के एक बार में मेरे साथ घूम रहा था।

यह भी पढ़ें- Fact Check: सुभाष चंद्र बोस भारत के पहले प्रधानमंत्री थे? जानें कंगना रनौत बयान का पूरा सच

'...इसलिए कांग्रेस की ऐसी स्थिति है'

कंगना रनौत ने कांग्रेस की खिंचाई करते हुए कहा कि वह अबु सलेम नहीं, बल्कि टाइम्स ऑफ इंडिया के पूर्व मनोरंजन संपादक हैं। उनका नाम मार्क मैनुअल है। हे भगवान, कांग्रेस ऐसे कार्टून है। तभी इनकी पार्टी की ये स्थिति है। फिल्मों की दुनिया के साथ-साथ कंगना रनौत ने पहली बार राजनीति में एंट्री मारी है। वे इस बार मंडी लोकसभा सीट से चुनाव लड़ रही हैं।

यह भी पढ़ें- 'देश के पहले प्रधानमंत्री सुभाष चंद्र बोस थे', ये क्या बोल गईं कंगना रनौत? लोगों ने पूछा- मैडम पढ़ाई की है?

Fact Check

दावा

false

नतीजा

false

Rating

Misleading
फैक्ट चेक करने के लिए हमें [email protected] पर मेल करें
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+