साइबर क्राइम का शिकार हुईं कमल हासन की बेटी, फोन से निजी तस्वीरें इंटरनेट पर लीक

सुपरस्टार कमल हासन की छोटी बेटी अक्षरा हासन साइबर क्राइम का शिकार हो गई हैं। अक्षरा हासन की निजी तस्वीरें इंटरनेट पर लीक कर दी गई हैं, जोकि देखते ही देखते वायरल हो गईं। कहा जा रहा है कि अक्षरा की ये तस्वीरें उनके फोन से लीक की गई हैं।

नई दिल्ली। सुपरस्टार कमल हासन की छोटी बेटी अक्षरा हासन साइबर क्राइम का शिकार हो गई हैं। अक्षरा हासन की निजी तस्वीरें इंटरनेट पर लीक कर दी गई हैं, जोकि देखते ही देखते वायरल हो गईं। कहा जा रहा है कि अक्षरा की ये तस्वीरें उनके फोन से लीक की गई हैं। एक्ट्रेस और अक्षरा हासन की तरफ से इस मामले में अभी तक कोई बयान नहीं जारी किया गया है।

Akshara Haasan

कमल हासन की बेटी और एक्ट्रेस अक्षरा हासन की निजी तस्वीरें इंटरनेट पर शेयर की जा रही हैं। अंडरगार्मेंट्स पहनकर सेल्फी ले रहीं अक्षरा की ये तस्वीरें इंटरनेट पर काफी शेयर की जा रही हैं। ये तस्वीरें इंटरनेट पर कैसे लीक हुईं, ये तो अभी तक साफ नहीं हुआ है लेकिन कहा जा रहा है कि किसी हैकर ने उनका फोन हैक कर ये तस्वीरें इंटरवेट पर लीक की हैं।

ये भी पढ़ें: इटली के इस आलीशान विला में होगी दीपिका-रणवीर की शादी, तस्वीरें देख खुली रह जाएंगी आंखें

अक्षरा ने अभी तक इस लीक पर कोई बयान नहीं जारी किया है। न ही उनके पिता कमल हासन, मां सारिका या बहन श्रुति हासन की तरफ से कोई स्टेटमेंट आया है। अक्षरा की इसके खिलाफ कानूनी कार्रवाई करने की भी कोई सूचना नहीं है। ये पहली बार नहीं है जब कोई एक्ट्रेस साइबर क्राइम का शिकार हुई हो। इससे पहले एक्ट्रेस एमी जैक्सन की निजी तस्वीरें इंटरनेट पर लीक हो गई थीं।

अक्षरा हासन ने 2015 में शमिताभ फिल्म से फिल्मों में डेब्यू किया था। इस फिल्म में उनके साथ अमिताभ बच्चन और धनुष मुख्य भूमिका में थे। इसके अलावा उन्होंने 'लाली की शादी में लड्डू दीवाना' और 'विवेगम' में भी काम किया है।

ये भी पढ़ें: कपूर खानदान में फिर बजने वाली है शहनाई, मलाइका संग सात फेरे लेंगे अर्जुन कपूर!

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+