इटली के इस आलीशान विला में होगी दीपिका-रणवीर की शादी, तस्वीरें देख खुली रह जाएंगी आंखें
छह सालों से एक-दूसरे को डेट करने के बाद दीपिका और रणवीर अगले महीने शादी के बंधन में बंध जाएंगे। दीपिका-रणवीर 14 और 15 नवंबर को शादी करेंगे। हालांकि ये शादी कहां होगी, इसकी खुलासा अभी दोनों में से किसी ने नहीं किया है, लेकिन ये चर्चे महीनों से हैं कि दोनों विरुष्का की तरह इटली में शादी करेंगे।

नई दिल्ली। छह सालों से एक-दूसरे को डेट करने के बाद दीपिका और रणवीर अगले महीने शादी के बंधन में बंध जाएंगे। दीपिका-रणवीर 14 और 15 नवंबर को शादी करेंगे। हालांकि ये शादी कहां होगी, इसकी खुलासा अभी दोनों में से किसी ने नहीं किया है, लेकिन ये चर्चे महीनों से हैं कि दोनों विरुष्का की तरह इटली में शादी करेंगे। दीपिका और रणवीर इटली में कहां लेंगे सात फेरे, देखिए अंदर की खास तस्वीरें-

इटली में यहां होगी दीपिका-रणवीर की शादी
बॉलीवुड के सबसे पसंदीदा कपल की शादी भारत में नहीं, बल्कि इटली की खूबसूरत वादियों में होगी। दीपिका-रणवीर इटली के लेक कोमों में शादी के बंधन में बंधेंगे। हाल ही में ये जगह बिजनेस टाकून मुकेश अंबानी की बेटी ईशा अंबानी की सगाई के कारण काफी चर्चा में रही थी।

विला से दिखता है पूरा लेक कोमो
ईशा अंबानी ने लेक कोमो में ही आनंद पीरामल को अंगूठी पहनाई थी। अब बॉलीवुड का एक और बड़ा ईवेंट इस जगह पर आयोजित होने जा रहा है। दीपिका-रणवीर लेक कोमो के Villa del Balbianello में शादी करेंगे। सदियों पुराने इस विला से लेक कोमो की पूरी खूबसूरती दिखती है।

चार चांद लगाते हैं इंटीरियर
लेक के किनारे बसा ये विला सदियों पुराना है। फ्रेंच आर्किटेक्चर के एक्सटीरियर वाले इस विला का इंटीरियर भी काफी आलीशान है। सुंदर और सलीके से बनाए गए गार्डन इस विला की खूबसूरती में और चार चांद लगा देते हैं।

हॉलीवुड सितारों का है आना-जाना
दीपिका और रणवीर इसी विला में सात फेरे लेंगे। लेक कोमो महंगी जगहों में आती है और यहां हॉलीवुड सितारों का आना-जाना भी लगा रहता है। हॉलीवुड के दिग्गज एक्टर जॉर्ज क्लूनी की भी लेक कोमो में प्रॉपर्टी है।

'राम-लीला' से बढ़ी थीं दोनों में नजदीकियां
दीपिका और रणवीर पिछले 6 सालों से एक-दूसरे को डेट कर रहे हैं। 2013 में आई संजय लीला भंसाली की फिल्म 'राम-लीला' के सेट से दोनों के अफेयर की खबरें आनी शुरू हुई थीं।

चार फिल्मों में किया है साथ काम
दोनों ने 'राम-लीला' के अलावा 'बाजीराव मस्तानी', 'फाइंडिंग फैनी' और 'पद्मावत' में साथ काम किया है। हाल ही में दोनों ने अपनी शादी की तारीखों का खुलासा किया था।

-
MI vs RCB: विराट कोहली ने मुंबई में रच दिया इतिहास, दुनिया में पहली बार हुआ अनोखा कारनामा -
Asha Bhosle Last Post: 'मैं विलीन हो जाऊंगी', निधन से पहले ही आशा ताई ने लिख दिया था 'आखिरी सच' -
MI vs RCB: वानखेड़े में पसरा सन्नाटा, रोहित शर्मा लाइव मैच से बैटिंग छोड़ गए, आखिर क्या है कारण -
Asha Bhosle Net Worth: आशा भोसले कितनी छोड़ गईं प्रॉपर्टी? सिगिंग के अलावा कहां से करती थींं करोड़ों की कमाई -
Asha Bhosle Last Wish: अधूरी रह गई आशा भोसले की अंतिम इच्छा, पॉडकास्ट में बताया था क्या थी स्पेशल ख्वाहिश -
'मैं आखिरी जिंदा मुगल हूं', मंगेशकर परिवार में जन्मीं आशा भोसले ने कब और क्यों कही थी ये बात? -
Asha Bhosle का 92 साल की उम्र में हुआ निधन, मुंबई के ब्रीच कैंडी अस्पताल में दिग्गज सिंगर ने ली आखिरी सांस -
Asha Bhosle: 'बेइंतहा खूबसूरत', कौन हैं जनाई भोसले? क्रिकेटर सिराज से उड़ी थीं अफेयर की खबरें -
Hazeena Syed: 'अपना ईगो अपने बॉयफ्रेंड वेणुगोपाल को दिखाओ', कौन हैं हजीना, जिसने लगाए अलका लांबा पर गंदे आरोप? -
US-Iran Talks: अमेरिका-ईरान में क्यों नहीं बनी बात? होर्मुज से न्यूक्लियर तक, इन 5 वजहों ने रोकी शांति की राह -
Iran US Talk Fail: फंस गया अमेरिका? शांति समझौते की जरूरत ईरान से ज्यादा ट्रंप को? 4 प्वाइंट्स में समझें -
Aaj Ke Match Ka Toss Kon Jeeta 12 April: LSG vs GT, लखनऊ-गुजरात में धुरंधरों की फौज, किसे मिलेगी जीत?












Click it and Unblock the Notifications