कपूर खानदान में फिर बजने वाली है शहनाई, मलाइका संग सात फेरे लेंगे अर्जुन कपूर!
जहां इन दिनों पूरा बॉलीवुड दीपिका पादुकोण-रणवीर सिंह और प्रियंका चोपड़ा-निक जोनस की शादी की तैयारियों में लगा है, वहीं एक और फिल्मी कपल की शादी की खबर आई है। एक्टर अर्जुन कपूर की मलाइका अरोड़ा से अफेयर की खबरें पिछले काफी वक्त से आ रही हैं।

नई दिल्ली। जहां इन दिनों पूरा बॉलीवुड दीपिका पादुकोण-रणवीर सिंह और प्रियंका चोपड़ा-निक जोनस की शादी की तैयारियों में लगा है, वहीं एक और फिल्मी कपल की शादी की खबर आई है। एक्टर अर्जुन कपूर की मलाइका अरोड़ा से अफेयर की खबरें पिछले काफी वक्त से आ रही हैं। अब बॉलीवुड की गलियों में ये चर्चे जोरों पर हैं कि जल्द ही दोनों अपना रिश्ता एक कदम आगे ले जा सकते हैं। अर्जुन कपूर और मलाइका अरोड़ा अगले साल शादी के बंधन में बंध सकते हैं।

अगले साल हो सकती है दोनों की शादी!
बॉलीवुड में इन दिनों कई सितारों के घर शादी की शेहनाई बज रही है। इस साल कपूर खानदान में सोनम की शादी हुई थी, अब खबर है की अर्जुन कपूर भी अगले साल शादी कर लेंगे। फिल्मफेयर की खबर के मुताबिक अर्जुन कपूर अपनी कथित गर्लफ्रेंड मलाइका से अगले साल शादी कर सकते हैं। खबर के मुताबिक एक सूत्र ने कहा कि अर्जुन और मलाइका एक-दूसरे को काफी पसंद करते हैं। 'उन्होंने कभी एक-दूसरे को लेकर खुलकर बात नहीं की, लेकिन वो एक-दूसरे से काफी खुश हैं।'

पिछले काफी वक्त से एक-दूसरे को कर रहे हैं डेट
सूत्र ने आगे खुलासा करते हुए बताया कि दोनों अपने रिश्ते को एक कदम आगे ले जाने वाले हैं और अगले साल दोनों शादी कर सकते हैं। अर्जुन और मलाइका के अफेयर की खबरें पिछले काफी वक्त से आ रही हैं। दोनों को कई बार साथ में देखा गया है। अरबाज से मलाइका के अलग होने के पीछे भी अर्जुन के साथ उनका अफेयर एक कारण बताया गया था। हाल ही में ये भी खबर आई थी कि इटली में मलाइका के जन्मदिन पर अर्जुन कपूर भी साथ थे।

पार्टी और मलाइका के शो में थे साथ दिखे थे
दोनों को आस-पास ही एयरपोर्ट से निकलते हुए देखा गया था, जिसके बाद ऐसे कयास लगाए गए थे। हाल ही में नताशा पूनावाला ने मलाइका की बर्थडे पार्टी की एक फोटो पोस्ट की थी, जिसमें अर्जुन कपूर भी शामिल थे। मलाइका की बहन अमृता और उनकी करीबी सहेलियां करीना कपूर खान, करिश्मा कपूर, नताशा पूनावाला के अलावा वहां अर्जून कपूर का होना काफी कुछ कह रहा था। अर्जुन अपनी फिल्म 'नमस्ते इंग्लैंड' को प्रमोट करने मलाइका के शो 'इंडियाज गॉट टैलेंट' के सेट पर भी पहुंचे थे, जहां दोनों ने हाथ पकड़कर स्टेज पर एंट्री ली थी।

अपना रिश्ता इंज्वॉय करना चाहते हैं दोनों
वैसे जहां अर्जुन और मलाइका को लेकर शादी की ये खबरें आ रही हैं, वहीं डीएनए के मुताबिक अभी वो बस अपना कोर्टशिप पीरियड इंज्वॉय कर रहे हैं। डीएनए की खबर के मुताबिक अर्जुन और मलाइका अभी शादी नहीं कर रहे हैं। वो बस साथ में एक-दूसरे के साथ समय बिताना चाहते हैं और अपना रिलेशनशिप इंज्वॉय करना चाहते हैं। सूत्र ने कहा कि अर्जुन अपनी बहन अंशुला से बहुत प्यार करते हैं और उनकी सहमति के बाद ही वो शादी करेंगे।












Click it and Unblock the Notifications