Rain Alert: दिल्ली में हुई बारिश, कई राज्यों में ऑरेंज अलर्ट जारी, जानिए आपके यहां कैसा रहेगा आज का मौसम

Weather Rain Update Today: भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने कई भारतीय राज्यों में शनिवार, 17 अगस्त को भारी बारिश होने की संभावना जताई है। केरल, छत्तीसगढ़, तमिलनाडु और ओडिशा के कुछ हिस्सों के लिए भारी बारिश को लेकर ऑरेंज अलर्ट जारी किया है।

दिल्ली में आज शनिवार की सुबह कई इलाकों में बारिश हुई। दिल्ली में आज आज हल्की से मध्यम बारिश की संभावना पूरे दिन बनी रहेगी। मुंबई में भी मध्यम से बहुत हल्की बारिश होगी। मौसम पूर्वानुमान एजेंसी ने छत्तीसगढ़, तमिलनाडु, पुडुचेरी, केरल आदि सहित कई भारतीय राज्यों में अलग-अलग स्थानों पर भारी से बहुत भारी बारिश होने की संभावना जताई है।

Weather Rain Update Today

ये भी पढ़ें- इंदौर-भोपाल में रक्षाबंधन पर बारिश होगी या मिलेगी राहत‌‌‌? एमपी मौसम पूर्वानुमान में मानसून पर बड़ा अपडेट

Kaisa rahega aaj ka mausam: कैसे रहेगा आज का मौसम, जानें राज्यों के हाल?

🔴आईएमडी ने अपने लेटेस्ट मौसम बुलेटिन में कहा है कि छत्तीसगढ़, पश्चिम बंगाल में गंगा के मैदानी क्षेत्र, ओडिशा, तमिलनाडु, पुडुचेरी और कराईकल और केरल और माहे में अलग-अलग स्थानों पर भारी से बहुत भारी बारिश होने की संभावना है।

🔴आईएमडी ने जानकारी दी है कि हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड, पूर्वी उत्तर प्रदेश, पश्चिमी राजस्थान, मध्य प्रदेश, विदर्भ, झारखंड, असम में अलग-अलग स्थानों पर भारी वर्षा होने की संभावना है।

🔴मेघालय, नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम और त्रिपुरा जैसे पूर्वोत्तर राज्यों में आज भारी बारिश होगी। तेलंगाना और आंतरिक कर्नाटक में बिजली चमकने के साथ गरज के साथ बारिश होने की संभावना है।

ये भी पढ़ें- Ground Report: राजस्थान के जारी है बारिश का बवंडर, टोंक जिले का पीपलू बना टापू ,जानिए आंखों देखी

Orange alert: किन इलाकों के लिए ऑरेंज अलर्ट हुए जारी?

आईएमडी ने ओडिशा, तमिलनाडु, पुडुचेरी, कराईकल, छत्तीसगढ़, केरल और माहे में ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है।

Delhi weather update today: दिल्ली में आज कैसा रहेगा मौसम?

शनिवार,17 अगस्त को दिल्ली के कई इलाकों में मध्यम से हल्की बारिश होने की संभावना है। कई इलाकों में गरज के साथ बूंदाबांदी और बादल छाए रहने की संभावना है। अधिकतम तापमान 33.8 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की संभावना है। जबकि, न्यूनतम तापमान 26.5 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की संभावना है।

ये भी पढ़ें- वायनाड में फिर आ सकती है तबाही? भारी बारिश की चेतावनी, IMD ने जारी किया ऑरेंज अलर्ट

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+