इंदौर-भोपाल में रक्षाबंधन पर बारिश होगी या मिलेगी राहत‌‌‌? एमपी मौसम पूर्वानुमान में मानसून पर बड़ा अपडेट 

Madhya Pradesh Weather Update: मध्य प्रदेश में लम्बे बारिश के दौर के बाद कई स्थानों पर तापमान में बढ़ोतरी हुई है। हालांकि मौसम विभाग का कहना है कि रक्षाबंधन के बाद कई जगहों पर बारिश होगी। वहीं, 19 अगस्त के बाद से लो प्रेशर एरिया एक्टिव होने और नया वेदर सिस्टम बनने से कई जिलों में भारी से अतिभारी बारिश को लेकर अलर्ट जारी किया गया है।

वर्तमान में बात की जाए तो मानसून की ट्रफ लाइन सी लेवल से 0.9 किमी की ऊंचाई तक होते हुए वर्तमान में राजस्थान के फलौदी, वनस्थली से होते हुए मध्य प्रदेश के शिवपुरी और सीधी जिले से गुजर रही है।

Madhya Pradesh Weather Update

वहीं, पश्चिम बंगाल की खाड़ी की तरफ निम्न दाब का क्षेत्र बन रहा है। इसके साथ ही एक चक्रवाती घेरा गुजरात की तरफ तो दूसरा दक्षिण पूर्व अरब सागर, केरल तट पर चक्रवाती घेरे के साथ तेलंगाना के ऊपर ट्रफ लाइन बन रही है। इन वेदर सिस्टम का प्रदेश पर अगले तीन दिन तक असर दिखेगा। जिससे मध्यम व तेज बारिश होने की संभावना है।

जानिए कहां होगी बारिश
वहीं, बारिश को लेकर अलर्ट की बात करें तो मौसम विभाग भोपाल ने कई जिलों के लिए यलो अलर्ट जारी किया है। जिनमें रायसेन, सिवनी, बालाघाट, पन्ना, दमोह, सागर, छतरपुर, सीहोर, अशोकनगर, शिवपुरी,श्योपुरकलां,सिंगरौली, अनुपपुर,शहडोल, नरसिंहपुर, छिंदवाड़ा, जिलों में गरज चमक के साथ तेज बारिश का अलर्ट जारी किया है।

इसके साथ बड़वानी, अलीराजपुर, झाबुआ, धार, इंदौर, रतलाम, उज्जैन, देवास, शाजापुर, आगर, मंदसौर, नीमच, गुना, ग्वालियर,दतिया, भिंड, मुरैना, सीधी,रीवा, मऊगंज, सतना, भोपाल, विदिशा, राजगढ़,, नर्मदापुरम, बैतूल, हरदा, बुरहानपुर, खंडवा, खरगौन, उमरिया, डिडोरी, कटनी, जबलपुर, मंडला, टीकमगढ़, निवाड़ी, मैहर, पांढुर्णा में बिजली गिरने के साथ हल्की बारिश को लेकर अलर्ट जारी किया गया है।

इन जिलों में रहेगा बाढ़ का खतरा
बारिश के यलो अलर्ट के साथ ही मौसम विभाग ने श्योपुरकलां, गुना, उत्तरी राजगढ़, अशोकनगर, शिवपुरी, उत्तरी विदिशा, नर्मदापुरम, छिंदवाड़ा में हल्की बाढ़ होने की संभावना है।

19 अगस्त से शुरू होगा नया सिस्टम
मौसम विभाग भोपाल के अनुसार 19 अगस्त रक्षाबंधन के बाद वेदर में एक बार फिर से लो प्रेशर एरिया एक्टिव हो रहा है। इसके चलते प्रदेश में एक बार फिर तेज बारिश का दौर शुरू होने का अनुमान है। इस लो प्रेशर एरिया का असर खासकर जबलपुर, रीवा, शहडोल और सागर संभाग में पूर्वी हिस्से में भारी तो पश्चिमी हिस्से में मध्यम रूप से देखने को मिलेगा।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+