वायनाड में फिर आ सकती है तबाही? भारी बारिश की चेतावनी, IMD ने जारी किया ऑरेंज अलर्ट
Kerala Wayanad Weather: भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने केरल के वायनाड जिले में गुरुवार 15 अगस्त को भारी बारिश की चेतावनी देते हुए 'ऑरेंज' अलर्ट जारी किया है। रिपोर्ट में कहा जा रहा है कि वायनाड में फिर से तबाही आ सकती है।
मौसम विभाग कहा है कि कोझिकोड, वायनाड, एर्नाकुलम, त्रिशूर और कन्नूर में भारी बारिश हो सकती है। इन जगहों पर 24 घंटों में 7 सेमी से 11 सेमी और 12 सेमी से 20 सेमी तक बारिश होने की संभावना है।

ये भी पढ़ें- वायनाड में आई तबाही के 2 हफ्ते बाद वहां कैसे हैं हालात? रेस्क्यू ऑपरेशन अब भी जारी, कितनों की नहीं मिले शव
वायनाड के लिए चेतावनी भारी बारिश के कारण हुए बड़े पैमाने पर भूस्खलन के कुछ सप्ताह बाद आई है। वायनाड में 30 जुलाई 2024 को आई तबाही में 229 लोग मारे गए थे। वहीं 130 लोग अभी भी लापता हैं। हालांकि कुछ मीडिया रिपोर्ट में मौत का आंकड़ा 400 के आपसाप बताया जा रहा है।
IMD ने कहा- सरकार और प्रशासन किसी भी कार्रवाई के लिए तैयार रहें
आईएमडी ने कहा है कि ऑरेंज अलर्ट का मतलब है कि सरकार और प्रशासन किसी भी कार्रवाई के लिए तैयार रहें। उन्हें रेड अलर्ट का इंतजार नहीं करना चाहिए।
वायनाड लैंडस्लाइड को लेकर केरल सरकार ने पहले दावा किया था कि आईएमडी ने उस भीषण बारिश की चेतावनी वक्त पर नहीं दी थी। जिसकी वजह से वह पहले से तैयार नहीं थे। हालांकि, आईएमडी के प्रमुख मृत्युंजय महापात्रा ने आरोपों का खंडन किया था और कहा था कि मौसम विभाग नियमित रूप से भारत के पश्चिमी तट पर अहम गतिविधि के लिए पूर्वानुमान जारी करता है और 30 जुलाई की सुबह केरल के लिए रेड अलर्ट जारी किया था।
ये भी पढ़ें- राहुल गांधी ने की थी वायनाड भूस्खलन को 'राष्ट्रीय आपदा' घोषित करने की मांग, अब खुद उनके लिए ये बनी मुसीबत
क्या वायनाड भूस्खलन वैज्ञानिक जलवायु संकट की ओर इशारा कर रहे हैं?
वैज्ञानिकों ने 30 जुलाई की आई वायनाड भूस्खलन आपदा का त्वरित विश्लेषण किया है। इससे पता चलता है कि जलवायु संकट के कारण बारिश की वजह से 10% अधिक बारिश हुई है। वहीं वन क्षेत्र में 62% की कमी आई, जिससे ढलानों की संवेदनशीलता बढ़ गई, जिसके कारण वायनाड में भूस्खलन की संभावना बढ़ गई। विश्लेषण में पाया गया कि जलवायु संकट की भूमिका और पिछले कुछ वर्षों में भूमि-उपयोग पैटर्न में परिवर्तन देखा गया है।












Click it and Unblock the Notifications