Ground Report: राजस्थान के जारी है बारिश का बवंडर, टोंक जिले का पीपलू बना टापू ,जानिए आंखों देखी
Rajasthan Weather News: राजस्थान में मानसून का बारिश कहर बन कर बरस रही है। लगातार जारी आसमानी आफत से हर कोई जूझता हुआ नजर आ रहा है। प्रदेश की राजधानी जयपुर, करौली, दौसा, भरतपुर, बीकानेर, टोंक, बूंदी सहित कई जिले बाढ़ से जूझ रहे है।
आज हम आपकों टोंक जिले के हालातों से रूबरू करवा रहे है। जिले में लगातार बारिश ने सारे रिकॉर्ड तोड़ दिए है। सभी छोटे-बड़े कच्चे बांध ओवरफ्लो हो चुके है। लगातार बारिश का दौर जारी है। मालपुरा, टोडारायसिंह, नानेर, पीपलू, निवाई, नगरफोर्ट, उनियारा, बनेठा इलाके में कई गांव जलमग्न है।
टोंक जिले का पीपलू तो ऐसा उपखंड मुख्यालय बन गया है जहां बारिश कम और बारिश का ओवरफ्लो पानी आमजन के साथ प्रशासनिक अधिकारियों के जी का जंजाल बन गया है।

इस बार टोंक जिले में मानसून सीजन में शुरुआत से ही पानी भारी तबाही मचा रहा है। बात करें टोंक जिले के पीपलू उपखंड मुख्यालय की तो करीब 5 जुलाई 2024 से अब तक एक दर्जन से अधिक बार टापू बन चुका है। आवागमन हर तरीके से ठप हो जाता है।
Recommended Video
पीपलू में पिछले 3 दिन से दूध, सब्जी, अखबार की सप्लाई प्रभावित है। पानी कम होने पर जेसीबी मशीनों के जरिए वाहनों को निकालने तथा लोगों को एक छोर से दूसरे छोर तक लाने ले जाने का जोखिम लिया गया।
गर्भवती महिला को भी जेसीबी से बरसाती नाले पार करवाए गए है। गुरुवार दोपहर बाद तो हालात यह हो गए है कि पीपलू से बाहर न तो जा सकते है और न ही पीपलू में आ सकते है। यहां के लोग पीपलू के काशीपुर रपट, नाथड़ी रपट, बगड़ी रोड मासी नदी रपट पर बहते हुए पानी को दिन में कई बार देखने पहुंचकर मनोरंजन कर रहे है।
हालांकि प्रशासन लगातार पानी वाले क्षेत्रों से लोगों को दूर रहने की अपील कर रहा है। इसके बावजूद लोग लापरवाही भी बरत रहे है। रक्षाबंधन को लेकर कई बहने पीपलू से बाहर अपने भाई के घर जाने तो कई बहने पीपलू आने को बेताब हैं।
लेकिन हर तरफ पानी से लगता है इस बार रक्षाबंधन पर कई भाइयों की कलाईयां सुनी रहने वाली है। हर तरफ पानी होने से रक्षाबंधन को लेकर बाजार में भी ग्राहकी नहीं है दुकानदारों द्वारा लाई गई राखियां इस बार ज्यों की त्यों पड़ी है। लगातार 7 दिन से पीपलू में दिनभर कभी तेज तो कभी रिमझिम बारिश चल रही है। जिससे दुकानदार इन्हें सजा भी नहीं पा रहे है।
पीपलू बिजली निगम के पावर हाउस में करीब 3 फीट पानी भर गया है। जिससे करीब 6 ग्राम पंचायतों के 30 गांव 18 घंटे से अंधेरे में डूबे हुए है। पंचायत समिति कार्यालय, कस्तूरबा गांधी बालिका आवासीय विद्यालय, गुर्जर छात्रावास के बाहर वाली सड़क पर पानी भर गया है।
नाथड़ी रपट के ऊपर से करीब 7 फीट पानी चल रहा है। देवपुरा, नयागांव में कई निचले इलाकों के मकानों में पानी भर जाने से लोग घर खाली करके सुरक्षित स्थानों पर शरण लेने पहुंचे है। पीपलू डिप्टी ऑफिस, यूनानी औषधालय पानी में डूबा हुआ है। पीपलू क्षेत्र में में भारी बारिश और पानी के बहाव में रास्ता पार करते स्कूली विद्यार्थियों का वीडियो आया सामने
पीपलू उपखण्ड क्षेत्र के चक अब्बास नगर और ऊंकारपुरा के विद्यार्थियों को 3 साल से बरसात के समय भारी परेशानी झेलनी पड़ रही है। गुरुवार को भी स्वतंत्रता दिवस मनाने स्कूल गए बच्चे घर नहीं लौट पाएं।।
बच्चे पानी कम होने से स्कूल तो पहुंच गए लेकिन इसके बाद हुई बारिश के बाद हालात बिगड़ने से वापस आना जोखिम भरा हो गया। बच्चों को रस्सी के सहारा बरसाती नाले को जान जोखिम में डाल कर पार करना पड़ा।












Click it and Unblock the Notifications