Jyoti Malhotra Case: ट्रैवल व्लॉगर बनने से पहले थी स्कूल टीचर, जल्दी अमीर बनने की थी सनक

Jyoti Malhotra Case: पहलगाम आतंकी हमले की जांच चल रही है और पुलिस ने पाकिस्तान के लिए जासूसी के आरोप में एक चर्चित यूट्यूबर ज्योति मल्होत्रा को अरेस्ट किया है। ज्योति पेशे से यूट्यूबर है और अपने चैनल पर ट्रैवल व्लॉग बनाती है। हालांकि, व्लॉगिंग की आड़ में उस पर पाकिस्तान के लिए जासूसी करने का आरोप लगा है। पुलिस सूत्रों का कहना है कि हमले से ठीक पहले ज्योति ने पाकिस्तान की यात्रा की थी। इससे पहले भी वह साल 2023 में पाकिस्तान की यात्रा कर चुकी थी और उसने अपने चैनल पर कई वीडियो भी अपलोड किए थे। पुलिस की पूछताछ में उसकी जिंदगी से जुड़े कई अहम राज़ सामने आए हैं।

Jyoti Malhotra का सपना था अमीर बनना

मीडिया रिपोर्ट्स में दावा किया जा रहा है कि पुलिस की पूछताछ में ज्योति ने कबूल किया है कि वह जल्द से जल्द अमीर बनने का सपना देखती थी। अपना ट्रैवल चैनल शुरू करने के पीछे भी उसका उद्देश्य कम समय में ज्यादा पैसा कमाना था। पुलिस उसके पुराने रिकॉर्ड्स खंगाल रही है जिसमें उसे लेकर कई जानकारी सामने आई है। हरियाणा के कॉलेज से पढ़ाई करने के बाद उसने एक प्राइवेट स्कूल में टीचर की नौकरी भी की थी। इसके बाद हिसार में एक निजी कंपनी के लिए रिसेप्शनिस्ट का काम भी किया था। 2020 में कोरोना की वजह से लगे लॉकडाउन में उसकी नौकरी चली गई और उसने अपना यूट्यूब चैनल बनाया था।

Jyoti Malhotra

यह भी पढ़ें: Jyoti Malhotra Jasoos Row: 'हां गई थी ज्योति पाकिस्तान', यूट्यूबर के पिता का बड़ा खुलासा, जानिए क्या कहा?

पैसा, पावर या प्यार क्या थी देश से गद्दारी की वजह?

फिलहाल उससे पूछताछ चल रही है और यह भी जानने की कोशिश है कि आखिर ज्योति मल्होत्रा ने देश से गद्दारी क्यों की। क्या उसने ऐसा सिर्फ पैसों के लिए किया है या फिर पाकिस्तान के एक सीनियर अफसर के प्यार में उसने ये सब किया। पुलिस उसके कॉल डिटेल्स और सोशल मीडिया अकाउंट भी खंगाल रही है। उसके बैंक खातों से होने वाला ट्रांजेक्शन भी चेक कर रही है। इसके अलावा, उसके संपर्क में आने वाली एक दूसरी महिला यूट्यूबर से भी आईबी की टीम पूछताछ कर रही है।

यह भी पढ़ें: ISI की पहली पसंद क्यों होती हैं लड़कियां? Jyoti Malhotra से पहले कौन-कौन बनीं आंख-कान? यहां पढ़ें पूरी List

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+