Jyoti Malhotra Jasoos Row: 'हां गई थी ज्योति पाकिस्तान', यूट्यूबर के पिता का बड़ा खुलासा, जानिए क्या कहा?
Jyoti Malhotra Jasoos Row: पाकिस्तान के लिए जासूसी के आरोप में गिरफ्तार हरियाणा की लोकप्रिय यूट्यूबर और ट्रैवल ब्लॉगर ज्योति मल्होत्रा उर्फ ज्योति रानी को लेकर रविवार को हिसार के एसपी शशांक कुमार सावन ने मीडिया से बात करते हुए बड़ा खुलासा किया है। उन्होंने कहा कि 'ज्योति को कथित तौर पर संवेदनशील जानकारी साझा करने और एक पाकिस्तानी नागरिक के साथ लगातार संपर्क में रहने के मामले में गिरफ्तार किया गया है।'
उन्होंने कहा कि 'हमने केंद्रीय एजेंसियों के इनपुट के आधार पर हिसार की रहने वाली ज्योति मल्होत्रा को गिरफ्तार किया है,वो कई बार पाकिस्तान और एक बार चीन जा चुकी हैं। हमने उसे 5 दिन की पुलिस रिमांड पर लिया है, उससे पूछताछ चल रही है।'
'हम उसके वित्तीय विवरणों की भी जांच कर रहे हैं, वह प्रायोजित यात्राओं पर पाकिस्तान जाती थी, हमें जानकारी मिली है कि वह पहलगाम हमले से पहले पाकिस्तान में थी, हमारे पास सुराग हैं कि अन्य लोग भी उसके साथ शामिल थे, फिलहाल हमारी तफ्तीश जारी है।'
PAK हाई कमीशन में तैनात दानिश के संपर्क में थी ज्योति?
आपको बता दें कि मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक ज्योति जिस पाकिस्तानी व्यक्ति के संपर्क में थीं, वो पाकिस्तान हाई कमीशन में तैनात दानिश था, उसी ने ज्योति के पाकिस्तान आने में मदद की थी, वो ज्योति के अलावा कई और सोशल मीडिया इनफ्लुएंसर के साथ संपर्क में था। हालांकि ज्योति मल्होत्रा पर लगे सारे आरोपों को उसके पिता हरीश मल्होत्रा ने सिरे से नकार दिया है।
कोई इंसान कहीं घूमने जाएगा तो क्या वो जासूसी करने लगेगा?
ABP न्यूज चैनल से बात करते हुए उन्होंने कहा कि 'कोई इंसान कहीं घूमने जाएगा तो क्या वो जासूसी करने लगेगा? ज्योति एंबेसी से परमिशन लेकर, सारे पासपोर्ट और वीजा लेकर गई थी, नियम के मुताबिक ज्योति को वीजा देने से पहले वीजा वालों ने घर आकर पूछताछ की थी। उन्होंने सब जांच परखने के बाद ही वीजा दिया था, इसमें दो लोगों को विटनेस भी बनाया गया था, सब कुछ लीगल था, वहां जाने की इजाजत तो सब को है।'
'वह 2-3 साल पहले पाकिस्तान गई थी'
इसके बाद हरीश मल्होत्रा ने कहा कि 'वह 2-3 साल पहले पाकिस्तान गई थी। हमारे घर में सूई बराबर कोई सबूत नहीं मिला है। ज्योति ने कभी भी दानिश नाम के किसी भी इंसान का जिक्र नहीं किया और ना ही ये कहा कि उसका कोई पाकिस्तानी दोस्त भी है।'
'मेरी बेटी को फंसाया जा रहा है, उसने कुछ गलत नहीं किया है'
हरीश मल्होत्रा ने उस बात का भी खंडन किया जिसमें कहा जा रहा है कि 'ज्योति मल्होत्रा ने करोड़ों की कमाई की है। उन्होंने कहा कि उसके अकाउंट में उतने ही पैसे हैं, जितना वो यूट्यूब से कमाती है, मुश्किल से 15-25 हजार, मेरी बेटी को फंसाया जा रहा है, उसने किसी से कोई भी जानकारी शेयर नहीं की है।'
ज्योति मल्होत्रा कौन हैं?
- ज्योति मल्होत्रा को लोग ज्योति रानी कहकर भी पुकारते हैं।
- ज्योति मल्होत्रा की उम्र 33 बरस है और वो सोशल मीडिया पर बहुच ज्यादा लोकप्रिय हैं
- ज्योति मल्होत्रा मूल रूप से हिसार, हरियाणा की रहने वाली हैं।
- ज्योति मल्होत्रा के यूट्यूब चैनल का नाम "Travel with JO" है।
- "Travel with JO" के सब्सक्राइबर्स 3.8 लाख से अधिक हैं।













Click it and Unblock the Notifications