पहलगाम में 26 पर्यटकों के खून से सने हैं YouTuber Jyoti Malhotra के हाथ? 5 चैप्टर में पुलिस का बड़ा खुलासा
YouTuber Jyoti Malhotra Exposed: 'घुमक्कड़ी उसका पेशा था, लेकिन राष्ट्र-विरोध उसकी पहचान बन गई। 22 अप्रैल को पहलगाम खून से लाल था... और एक सप्ताह पहले, ये लड़की पाकिस्तान में थी।' हरियाणा की एक मासूम सी दिखने वाली सोशल मीडिया स्टार पर अब देशद्रोह, जासूसी और संभावित आतंकी कनेक्शन के संगीन आरोप लग रहे हैं।
पुलिस का खुलासा हैरान कर देने वाला है - और अब सवाल यही है कि क्या 22 अप्रैल के पहलगाम नरसंहार में 'Travel with JO' का कोई हाथ था?

चैप्टर- 1: ट्रैवल व्लॉगर या दुश्मन देश की 'डिजिटल एजेंट'?
- नाम: ज्योति मल्होत्रा
- पेशा: यूट्यूबर - चैनल 'Travel with JO'
- 3.81 लाख सब्सक्राइबर, 487 वीडियो
- पहचान: 'घुमंतू हरियाणवी पंजाबी'
- असलियत: पाकिस्तान की खुफिया एजेंसी की एक 'संपत्ति'!
- वह देश के भीतर घूमती रही, और पाकिस्तान के लिए सूचनाएं जुटाती रही।
चैप्टर- 2: 22 अप्रैल 2025 - पहलगाम में नरसंहार
कश्मीर के शांत पहलगाम में 22 अप्रैल को 26 पर्यटकों को चार आतंकियों ने मौत के घाट उतार दिया था। पहले उनका नाम और धर्म पूछा, फिर गोलियों का निशाना बनाया। मरने वालों में सिर्फ पुरुष ही शामिल रहे। खास बात यह है कि मृतकों में सिर्फ एक मुस्लिम और बाकी सभी हिंदू थे।
यह हमला इतना सुनियोजित था कि जैसे हमलावरों को पहले से सब कुछ पता हो - कहां से और कैसे पर्यटकों को निशाना बनाना है। खौफनाक घटना को अंजाम देने के बाद मौके से चारों आतंकी फरार हो गए। अब पुलिस को शक है - इस हमले से पहले ज्योति मल्होत्रा पाकिस्तान में थी!

चैप्टर- 3: पुलिस ने किया बड़ा खुलासा - 'वह सिर्फ YouTuber नहीं थी'
एसपी हिसार, शशांक कुमार सावन (SP Hisar, Shashank Kumar Sawan) के मुताबिक, वह पहलगाम हमले से कुछ दिन पहले पाकिस्तान में थी। वह एक संपत्ति के रूप में विकसित की जा रही थी। उसकी गतिविधियां सीमाओं से आगे तक फैली थीं। वह अन्य सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर्स और पाकिस्तानी संपर्कों के साथ लगातार एक्टिव थी।
एफआईआर में दर्ज है कि वह पाकिस्तान दूतावास के अफसर एहसान-उर-रहीम उर्फ दानिश से संपर्क में थी। 2023 में दो बार पाकिस्तान, और बाली में भी एक संदिग्ध के साथ देखी गई। फर्जी नामों से काम करती थी - 'जट्ट रंधावा', 'रूहानी जो'
चैप्टर- 4: कैमरा बना हथियार - 'ड्रोन फुटेज', 'लोकेशन डिटेल्स' और 'लाइव मैपिंग'
पुलिस की जांच में सामने आया है कि ज्योति ने अपनी ट्रैवल वीडियो में सीमा(भारत-पाक बॉर्डर) से सटे संवेदनशील सैन्य क्षेत्रों की शूटिंग की। जवानों की मूवमेंट और कैंप की लोकेशन वीडियो में कैद की। और ये फुटेज पाकिस्तान को भेजी गईं - कूटबद्ध संकेतों के साथ उसका कैमरा एक व्लॉगिंग टूल नहीं, इंटेल-रिकॉर्डिंग डिवाइस था।
चैप्टर- 5: क्या वो पहलगाम हमले की 'फील्ड सपोर्ट' थी?
सूत्रों के अनुसार, हमले से 5 दिन पहले, ज्योति पाकिस्तान से लौटी थी। उसके फोन रिकॉर्ड्स में कश्मीर में दो संदिग्ध नंबरों से बातचीत हुई थी। पुलिस यह जांच रही है कि क्या उसने हमले के संभावित रूट और टाइमिंग की जानकारी भेजी। SP हिसार शशांक सावन के मुताबिक, हमारे पास सुराग हैं कि उसके साथ कुछ और लोग शामिल थे।

लास्ट चैप्टर: एक YouTuber से कैसे फूटा खुफिया बम?
क्या एक यूट्यूबर 26 भारतीयों की मौत की गवाह नहीं, सूत्र थी? अब इस केस ने भारत की खुफिया एजेंसियों को हिला दिया है। NIA, RAW और IB मिलकर उसके डिजिटल ट्रैक्स खंगाल रहे हैं।
ये मामला अब सिर्फ एक गिरफ्तारी नहीं, राष्ट्रीय सुरक्षा का मामला है
'वह कैमरे से नहीं, नक्शों से खेलती थी...'
'वह स्क्रीन की स्टार नहीं, पाकिस्तान की खुफिया चालन की सूचनादाता निकली...'












Click it and Unblock the Notifications