वीडियो से खुल गई यूट्यूबर की पोल! अपने ही चैनल पर नजर आई ज्योति मल्होत्रा की 'जासूसी' की कहानी
Jyoti Malhotra: दिल्ली के पाकिस्तान हाई कमीशन में इफ्तार पार्टी, खुशमिजाज माहौल, कैमरे में कैद होते लम्हे और एक यूट्यूबर की मुस्कान... लेकिन किसी को क्या पता था कि इन सब के पीछे एक खुफिया खेल चल रहा है। 'Travel with JO' नाम से यूट्यूब चैनल चलाने वाली हरियाणा की ट्रैवल व्लॉगर ज्योति मल्होत्रा अब राष्ट्रीय सुरक्षा एजेंसियों के रडार पर हैं।
ज्योति पर आरोप है कि उसने पाकिस्तान की खुफिया एजेंसियों को भारत की संवेदनशील जानकारियां दीं। उसके कई वीडियो अब जांच के दायरे में हैं। खासकर वह वीडियो जिसमें वह दिल्ली स्थित पाकिस्तान हाई कमीशन की इफ्तार पार्टी में शामिल होती नजर आ रही है। यहीं से एक ऐसे नेटवर्क की परतें खुलने लगीं, जो भारत की सुरक्षा के लिए बड़ा खतरा साबित हो सकता है।

'Travel with JO' चलाने वाली व्लॉगर पर गंभीर आरोप
हरियाणा की रहने वाली यूट्यूबर ज्योति मल्होत्रा को जासूसी के आरोप में सुरक्षा एजेंसियों द्वारा गिरफ्तार किया गया है। 'Travel with JO' नाम से ट्रैवल व्लॉग चलाने वाली ज्योति के चैनल पर पाकिस्तान से जुड़े कई वीडियो शामिल हैं। जांच एजेंसियों को शक है कि उन्होंने पाकिस्तान की खुफिया एजेंसियों को संवेदनशील जानकारी पहुंचाई है।
ये भी पढ़ें: कौन है फेमस यूट्यूबर ज्योति मल्होत्रा, जिसे पाकिस्तान, ISI के लिए जासूसी करने के आरोप में किया गया गिरफ्तार
पाकिस्तान हाई कमीशन से मिल चुका था 'स्पेशल निमंत्रण'
पिछले साल ज्योति मल्होत्रा को पाकिस्तान हाई कमीशन की ओर से इफ्तार पार्टी में शामिल होने का स्पेशल इनविटेशन मिला था। उसने इस कार्यक्रम की वीडियो भी यूट्यूब पर डाली, जिसमें वह पाकिस्तानी अधिकारी 'दानिश' के साथ नजर आ रही है। वीडियो में दोनों के बीच नजदीकी साफ झलक रही है।
वीडियो में हुआ नजदीकियों का खुलासा
वीडियो में देखा जा सकता है कि दानिश खुद ज्योति रिसीव करते हैं और कार्यक्रम स्थल तक लेकर जाते हैं। ज्योति कहती हैं, "मैं बहुत खुश हूं दानिश को देखकर और यहां की तैयारियों से बहुत प्रभावित हूं।" आगे दानिश मेहमानों को ज्योति से मिलवाते हुए कहते हैं, "ये यूट्यूबर हैं, इनका चैनल 'Travel with JO' है और इनके 1 लाख से ज्यादा सब्सक्राइबर हैं।"
दानिश को घोषित किया गया 'Persona Non Grata'
भारत सरकार ने 13 मई को दानिश को जासूसी के आरोप में 'Persona Non Grata' घोषित कर देश से निकाल दिया। जांच में सामने आया कि ज्योति मल्होत्रा और दानिश की पहली मुलाकात 2023 में पाकिस्तान यात्रा के दौरान हुई थी। वहां ज्योति ने कमीशन एजेंट्स के जरिए वीजा लिया था।
व्लॉगर के पाकिस्तान यात्रा से जुड़े वीडियो भी चर्चा में
ज्योति मल्होत्रा के यूट्यूब चैनल पर पाकिस्तान यात्रा से जुड़े कई वीडियो मौजूद हैं जैसे - 'Indian Girl in Pakistan', 'Indian Girl Exploring Lahore', 'Indian Girl at Katas Raj Temple' और 'Indian Girl Rides Luxury Bus in Pakistan'।
सोशल मीडिया ऐप्स के जरिए होता था संपर्क
जांच में पता चला है कि ज्योति ने दानिश से दिल्ली स्थित पाकिस्तान हाई कमीशन में कई बार मुलाकात की थी। साथ ही वह पाकिस्तानी खुफिया एजेंटों से WhatsApp, Telegram और Snapchat जैसे ऐप्स के जरिए संपर्क में थी। उस पर पाकिस्तान को संवेदनशील जानकारी भेजने का आरोप है।
5 दिन की पुलिस रिमांड में व्लॉगर
ज्योति मल्होत्रा को शनिवार को गिरफ्तार किया गया और फिलहाल उसे 5 दिन की पुलिस रिमांड में भेजा गया है। उसके सोशल मीडिया पर 3.7 लाख यूट्यूब सब्सक्राइबर और 1.3 लाख इंस्टाग्राम फॉलोअर्स हैं। एजेंसियां उसके सभी डिजिटल माध्यमों की गहन जांच कर रही हैं।
ये भी पढ़ें: ISI की पहली पसंद क्यों होती हैं लड़कियां? Jyoti Malhotra से पहले कौन-कौन बनीं आंख-कान? यहां पढ़ें पूरी List












Click it and Unblock the Notifications