जर्नलिस्ट तवलीन सिंह के बेटे आतिश तासीर की भारतीय नागरिकता रद्द, जानकारी छिपाने का आरोप
नई दिल्ली। केंद्रीय गृह मंत्रालय ने लेखक आतिश तासीर को दिया गया ओवरसीज सिटीजनशिप ऑफ इंडिया यानी ओसीआई स्टेटस वापस ले लिया है। गृह मंत्रालय का कहना है कि यह फैसला इसलिए लिया गया है क्योंकि आतिश ने अपने बारे में कुछ जानकारियां छिपाई हैं। आपको बता दें कि आतिश तासीर देश की मशहूर जर्नलिस्ट तवलीन सिंह के बेटे हैं। गुरुवार रात गृह मंत्रालय की तरफ से इस बाबत एक ट्वीट कर इस बात की जानकारी दी गई।
Recommended Video

पिता हैं पाकिस्तानी नागरिक
गृह मंत्रालय की तरफ से इस ट्वीट में बताया गया है, 'सिटीजनशिप एक्ट 1955 के तहत आतिश अली तासीर अब ओसीआई कार्ड के योग्य नहीं हैं। वह स्पष्ट तौर पर आधारभूत योग्यताओं का पालन नहीं किया और जरूरी जानकारियों को छिपाया है।' गृह मंत्रालय ने बताया है कि तासीर ने यह जानकारी छिपाई है कि उनके पिता एक पाकिस्तानी नागरिक है। ओसीआई कार्ड के तहत भारतीय मूल के किसी भी विदेशी नागरिक को पहचान दी जाती है और उसे भारत में दाखिल होने के लिए फिर किसी तरह के वीजा की जरूरत नहीं पड़ती है। जहां सभी देशों में बसे भारतीय मूल के लिए यह कार्ड मान्य है तो सिर्फ पाकिस्तानी और बांग्लादेश में बसे भारतीय इसके योग्य नहीं है। ओसीआई कार्ड को दोहरी नागरिकता के लिए जारी मांग के तहत जारी किया गया था जो भारतीय नागरिकता कानून के तहत अमान्य है। गृह मंत्रालय की तरफ से कहा गया है कि तासीर को अपने केस का प्रतिनिधित्व करने का मौका दिया गया था लेकिन वह ऐसा करने में असफल रहे।
गृह मंत्रालय के दावे पर क्या बोले तासीर
तासीर की तरफ से भी गृह मंत्रालय के इस दावे का खंडन ट्वीट कर किया गया है। तासीर की मानें तो गृह मंत्रालय की तरफ से कोई मौका नहीं दिया गया था। उन्होंने ट्विटर पर लिखा है, 'यह सही नहीं है। मुझे पूरे 21 दिन भी नहीं दिए गए थे और सिर्फ 24 घंटे के अंदर जवाब देने को कहा गया था। इस बीच में मुझे मंत्रालय की तरफ से कुछ भी नहीं कहा गया।' तासीर ने इसके साथ ही भारतीय अथॉरिटीज की ओर से उन्हें जारी किए गए ई-मेल का स्क्रीन शॉट भी शेयर किया है। तासीर इस समय न्यूयॉर्क में रहते हैं। टाइम मैगजीन में कुछ माह पहले एक आर्टिकल आया था जिसमें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को, 'डिवाइडर-इन-चीफ' करार दिया गया था। तासीर ने अपने इस आर्टिकल में पीएम मोदी के पहले कार्यकाल की आलोचना की थी।
-
Iran Vs America War: अमेरिका ने किया सरेंडर! अचानक ईरान से युद्ध खत्म करने का किया ऐलान और फिर पलटे ट्रंप -
Gold Silver Rate Today: सोने चांदी में जबरदस्त गिरावट, गोल्ड 8000, सिल्वर 13,000 सस्ता, अब ये है लेटेस्ट रेट -
Silver Rate Today: चांदी में हाहाकार! 13,606 रुपये की भारी गिरावट, 100 ग्राम से 1 किलो की कीमत जान लीजिए -
Silver Rate Today: चांदी भरभरा कर धड़ाम! ₹10,500 हुई सस्ती, 100 ग्राम के भाव ने तोड़ा रिकॉर्ड, ये है रेट -
'Monalisa को दीदी बोलता था और फिर जो किया', शादी के 13 दिन बाद चाचा का शॉकिंग खुलासा, बताया मुस्लिम पति का सच -
Gold Rate Today: सोने के दामों में भारी गिरावट,₹10,000 गिरे दाम, दिल्ली से पटना तक ये है 22k से 18k के भाव -
Ravindra Kaushik Wife: भारत का वो जासूस, जिसने PAK सेना के अफसर की बेटी से लड़ाया इश्क, Viral फोटो का सच क्या? -
Gold Rate Today: ईरान जंग के बीच धराशायी हुआ सोना! 13,000 सस्ता, 18K और 22k गोल्ड की ये है कीमत -
Mumbai Gold Silver Rate Today: सोने-चांदी की कीमतों में जारी है गिरावट, कहां पहुंचा रेट? -
Bengaluru Metro Pink Line: मेट्रो पिंक लाइन का शुरू हो रहा ट्रायल, जानें रूट और कब यात्री कर सकेंगे सवारी? -
Iran Vs America: ईरान की 'सीक्रेट मिसाइल' या सत्ता जाने का डर, अचानक ट्रंप ने क्यों किया सरेंडर -
15289 करोड़ रुपये में बिक गई राजस्थान रॉयल्स, कौन हैं खरीदने वाले काल सोमानी, IPL से पहले मचा तहलका












Click it and Unblock the Notifications