फ्लाइट में गला दबाकर कन्हैया कुमार को मारने की कोशिश
नयी दिल्ली (ब्यूरो)। जवाहर लाल यूनिवर्सिटी (JNU) के छात्रसंघ अध्यक्ष और देश विरोधी नारेबाजी को लेकर विवादों में आए कन्हैया कुमार पर एक बार फिर हमला हुआ है। इस बार हमला फ्लाइट के अंदर हुआ है। कन्हैया ने खुद ट्वीट कर इस बात की जानकारी दी है और कहा है कि ''एयरक्राफ्ट में एक शख्स ने उनका गला दबाने की कोशिश की''। वो जेट एयरवेज से सफर कर रहे थे। आखिर कौन है कन्हैया कुमार का फाइनेंसर?

एक के बाद दूसरा ट्वीट कर कन्हैया कुमार ने जेट एयरवेज के स्टाफ पर कार्रवाई ना करने का आरोप लगाया। उन्होंने लिखा कि 'जेट एयरवेज को हमला करने वाले और हमले का शिकार हुए व्यक्ति में फर्क नजर नहीं आता। अगर आप शिकायत करेंगे, तो वो आपको प्लेन से उतार देंगे'। VIDEO: 'कन्हैया कुमार' को चाहिए फ्लाइट में विंडो सीट पर बैठने की आजादी
आपको बता दें कि अभी कुछ दिन पहले नागपुर में एक प्रेस कांफ्रेंस के दौरान एक शख्स ने कन्हैया पर जूता फेंका था। इसके अलावा जेएनयू कैंपस के अंदर भी एक छात्र ने उन्हें थप्पड़ जड़ दिया था। इन सबसे अलग कन्हैया जब कोर्ट में पेशी के लिए जा रहे थे तो वकीलों ने उनकी जमकर पीटाई की थी। JNU टीचर को गोद में बैठाए कन्हैया की अश्लील फोटो वायरल












Click it and Unblock the Notifications