नागपुर में कन्हैया कुमार पर फेंका गया जूता, लगे मुर्दाबाद के नारे

नागपुर। देश विरोधी नारेबाजी के आरोप में जेल जा चुके जवाहर लाल नेहरू (जेएनयू) के छात्रसंघ अध्यक्ष कन्हैया कुमार पर नागपुर में एक कार्यक्रम में जूता फेंका गया। इस दौरान कार्यक्रम में मुर्दाबाद के नारे भी लगे जिसके चलते कार्यक्रम को रोकना पड़ा। इससे पहले कार्यक्रम के लिए जाते वक्त कुछ लोगों ने कन्हैया कुमार के गाड़ी पर पथराव भी किया था

Shoe hurled at JNUSU president Kanhaiya Kumar in Nagpur

जानकारी के मुताबिक गुरुवार को नागपुर में भीम राव अंबेडकर की जयंती के मौके पर गुरुवार के पंजाब राव देशमुख हॉल में एक कार्यक्रम आयोजित किया गया था। अंग्रेजी वेबसाइट द हिंदू के मुताबिक जिस वक्त कन्हैया कुमार ने संबोधन शुरु किया उसी वक्त एक युवक ने जूता फेंकर कन्हैया को मारने की कोश्िाश की। जानकारी के मुताबिक जूता फेंकने वाला शख्स बजरंग दल का कार्यकर्ता बताया जा रहा है। JNU टीचर को गोद में बैठाए कन्हैया की अश्लील फोटो वायरल

आपको बता दें कि ऐसा पहली बार नहीं हुआ है। इससे पहले भी कन्हैया पर हमला हो चुका है। बीते महीने जेएनयू कैंपस में एक युवक ने कन्हैया कुमार को थप्पड़ मारा था और गालियां दी थी। बाद में युवक ने माना कि उसने कन्हैया कुमार को सबक सिखाने के लिए ऐसा किया था। इस घटना से पहले कन्हैया कुमार पर हैदराबाद में जूता उछाला जा चुका था।

कन्हैया कुमार ने क्या कहा

जूता फेंक जाने के बाद कन्हैया कुमार ने जूता अपने हाथ में उठाया और कहा कि ''ये लोग जेएनयू वालों से इसलिए डरते हैं क्योंकि अगर कोई सच बोलता है तो इनकी जमीनें हिलने लगती हैं।'' कन्हैया कुमार ने आगे कहा कि ये हमारा कुछ बिगाड़ नहीं पाएंगे। #JNU row: 420 निकला 'देशभक्त' वकील यशपाल, प्‍लॉट के लिए मृत औरत को कर दिया जिंदा

कन्हैया कुमार ने अपने भाषण में कहा कि हमारा कार्यक्रम महाराष्ट्र में आने का था तो हमने कहा कि 14 को जाएंगे और नागपुर जाएंगे। कुछ लोगों ने कहा कि कुछ लोग आपका विरोध कर रहे हैं तो हमने कहा कि ये उनका लोकतांत्रिक अधिकार है। लेकिन इसका ये मतलब नहीं कि पत्थर फेंके। ना आपके पत्थर, ना जेल, ना आपकी गुंडागर्दी से डरेंगे। हम आपकी ब्राह्मणवाद गुलामगिरी को खत्म करेंगे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+