VIDEO: 'कन्हैया कुमार' को चाहिए फ्लाइट में विंडो सीट पर बैठने की आजादी

नयी दिल्ली (ब्यूरो)। सड़क से संसद तक घमासान मचा कर रख देने वाले जेएनयू छात्र संघ के अध्यक्ष कन्हैया कुमार का नाम कई दिनों तक मीडिया में छाया रहा। ऐसे में विज्ञापन कंपनियां कैसे इससे अछूती रह सकती थीं। जी हां यात्रा डॉट कॉम (yatra.com) ने कन्हैया के स्टाइल में ही एक विज्ञापन बनाया है जो सोशल मीडिया में वायरल हो गया है। इस विज्ञापन में दिखाया गया है कि एक युवक अन्य लोगों को इकट्ठा कर एयरपोर्ट पर आजादी के नारे लगा रहा है।
VIDEO में देखें कन्हैया को फौजी का जवाब: 'मां भारती का बेटा हूं, गोली खा सकता हूं गाली नहीं'

 Travel agency Yatra.com spoofs Kanhaiya Kumar’s Azadi speech
बता दें कि फ्लाइट बुकिंग से जुड़ी एक कंपनी ने अपने ऑनलाइन ऐप के लिए एक ऐड रिलीज किया है। कंपनी के वेब ऐप में चेक इन और विंडो सीट लेने के कन्हैया की जिद और इसके लिए आंदोलन करने का यह ऐड खूब पसंद किया जा रहा है। एयरपोर्ट के झंझट से बचने के लिए ऐड में कन्हैया जैसा ही एक किरदार 'आज़ादी' की बात करता नजर आ रहा है। हालांकि कुछ लोगों ने ऐड में कन्हैया की स्पीच की कॉपी करके उसकी स्पीच की गंभीरता को कम करने का आरोप भी लगाया है।

वीडियो में कन्हैया कुमार जैसा दिखने वाला एक युवक चेक-इन के वक्त एयरलाइंस स्टाफ से से विंडो सीट की डिमांड करते नजर आता है। फीमेल स्टाफ कहती है कि विंडो सीट बुक हो चुके हैं। इसके बाद कन्हैया कुमार की तरह दिखने वाला युवक नारेबाजी शुरू कर देता है।


आपको बता दें कि कुछ दिनों पहले पेप्सी का भी एक ऐड ऐसे ही चर्चा में आया था। इस ऐड में एफटीआईआई में चली भूख हड़ताल की खिल्ली उड़ाने का आरोप लगाया गया था। शुरूआती आपत्ति के बाद कंपनी द्वारा इस विज्ञापन को कुछ समय के लिए रोक दिया गया था, हालांकि बाद में फिर से इसे दिखाया जाने लगा था।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+