आखिर कौन है कन्हैया कुमार का फाइनेंसर?

नयी दिल्ली। देश विरोधी नारेबाजी को लेकर जेनएनयू छात्रसंघ अध्यक्ष कन्हैया कुमार जब जेल गया तो उसे कम ही लोग जानते थे लेकिन जब वो जेल से बाहर आया तो पूरा देश उसे पहचान चुका था। अखबारों और न्यूज चैनलों पर चारों तरफ सिर्फ कन्हैया कुमार के चर्चे थे। देखते ही देखते कन्हैया कुमार नेता बन गया। जी हां बेहद गरीब घर से ताल्लुक रखने वाला कन्हैया कुमार एक वक्त ट्रेन में धक्के खाता हुआ दिल्ली पहुंचा था लेकिन आज हवाई यात्रा कर रहा है।

Who is actuall financier of JNUSU president Kanhaiya Kumar
अब सवाल यह है कि कन्हैया कुमार के कार्यक्रमों और उसके हवाई यात्राओं का खर्च कौन उठा रहा है। जानकारों की मानें तो कुछ राजनीतिक पार्टियां कन्हैया कुमार का राजनीतिक लाभ के लिए इस्तेमाल कर रही हैं और वो ही उसके सभी आयोजनों और हवाई यात्राओं का खर्च वहन कर रही हैं। आपको बता दें कि खुद को गरीब कहने और गरीबी से आजादी मांगने वाले कन्हैया कुमार जब जेल से वापस जेएनयू आया था तो फार्च्यूनर गाड़ी में था।

कन्हैया कुमार का कहना है कि वो बेहद गरीब परिवार से है। उसके पिता को पैरालाइज्‍ड है और मां 3000 रुपये कमाती है और उसी में पूरा परिवार गुजारा करता है। लेकिन जब कन्हैया तिहाड़ जेल से वापस आया तो उसने ब्रांडेड कंपनी पूमा के कपडे, जैकेट और जूते पहने थे। बात अगर पूमा कंपनी के टीशर्ट की करें तो वो 15 सौ रुपये से ऊपर आती हैं। जूते 3000 हजार से ऊपर मिलते हैं और जैकेट 5000 हजार से भी अधिक दाम में मिलती है।

कुछ सवाल जिसका जवाब देंगे आप

  • कन्हैया कुमार को चाहें हैदराबाद जाना हो या फिर नागपुर, वो हवाई जहाज से सफर कर रहा है। उसके इन खर्चों को कौन वहन कर रहा है?
  • 3000 रुपये में गुजरा करने वाले माँ बाप की संतान कन्हैया कुमार के पास इतना पैसा कहाँ से आ गया की वो लग्जरी गाडी में घूम रहा है और ब्रांडेड कंपनी के कपडे पहन रहा है?
  • कन्हैया जब जेल में था तो उसने महंगे वकीलों की फौज खड़ी कर दी थी। किसने दिया उन वकीलों का शुल्क?
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+