रिहाई के बाद कन्हैया फिर हुए आक्रामक, किया पीएम पर वार,लगाये आजादी के नारे
नई दिल्ली। देशद्रोह के आरोप में अरेस्ट हुए जेएनयू छात्र संघ नेता कन्हैया कुमार गुरूवार देर शाम तिहाड़ जेल से रिहा हुए। लेकिन रिहाई के बाद कन्हैया कुमार वापस अपने तीखे तेवर में ही दिखायी दिये। कन्हैया जेल से सीधे जेएनयू कैंपस पहुंचे और रात 10:20 बजे में उन्होंने छात्रों को संबोधित किया।
कन्हैया कुमार ने अपने भाषण मेंपीएम मोदी और उनकी सरकार पर जमकर वार किया है। कन्हैया कुमार ने कहा कि हमें गलत ठहाराया गया है जिसके लिए हम अंत तक लड़ेंगे। हमें भारत से आजादी नहीं बल्कि भारत को लूटने वालों से आजादी चाहिए। कन्हैया ने पीएम की तुलना हिटलर से की और कहा कि वो मन की बात करते हैं लेकिन मन की बात सुनते नहीं। इसलिए मैं कहता हूं कि हमें जितना दबाओगे, हम उतना मजबूत होंगे।
तिहाड़ से रिहा हुए कन्हैया कुमार का तीखा और विद्रोह से भरा हुआ भाषण आप भी सुनिये..













Click it and Unblock the Notifications