लालू प्रसाद यादव को नीतीश कुमार ने दिया बड़ा झटका

राजद और जदयू के बीच तकरार बढ़ी, नीतीश कुमार ने लालू प्रसाद यादव की भाजपा के खिलाफ रैली में हिस्सा लेने से किया इनकार

नई दिल्ली। राष्ट्रपति चुनाव में जिस तरह से लालू-नीतीश आमने सामने आए उसके बाद दोनों ही नेताओं के बीच की दूरी कम होती नजर नहीं आ रही है। एक तरफ जहां लालू प्रसाद यादव ने यूपीए की उम्मीदवार मीरा कुमार को अपना समर्थन देने की बात कही है तो दूसरी तरफ नीतीश कुमार ने इससे अलग एनडीए के उम्मीदवार रामनाथ कोविंद को अपना समर्थन देने की बात कही है। हालांकि इसके बाद भी दोनों नेताओं ने आपसी मतभेद से इनकार किया था, लेकिन अब नीतीश कुमार ने अपने तेवर दिखाने शुरू कर दिए हैं।

nitish kumar

नीतीश कुमार ने अगस्त महीने में लालू प्रसाद यादव की केंद्र सरकार के खिलाफ आंदोलन से दूरी बनाने का फैसला लिया है। आरजेडी ने 27 अगस्त को भाजपा हटाओ देश बचाओ रैली का आयोजन करने जा रही है, जिसका नेतृत्व लालू प्रसाद यादव करेंगे, लेकिन इस रैली में शामिल होने से नीतीश कुमार ने इनकार कर दिया है। जदयू के राष्ट्रीय महासचिव श्याम राजक ने कहा कि जदयू इस रैली में हिस्सा नहीं लेगी।

इसे भी पढ़ें- GST के कारण नहीं आएगी महंगाई लेकिन अब टैक्स चोर जरूर पकड़े जाएंगे: जेटली

बिहार में गठबंधन की सरकार के बावजूद दोनों ही नेताओं के बीच मतभेद बढ़ते जा रहे हैं, एक तरफ जहां नीतीश कुमार ने विपक्ष के साथ आने से इनकार कर दिया है और राष्ट्रपति चुनाव में मीरा कुमार का समर्थन करने से इनकार कर दिया है तो दूसरी तरफ उन्होंने जीएसटी के लॉच के कार्यक्रम में भी अपने प्रतिनिधि को भेजा, जिसका तमाम विपक्षी दलों ने बहिष्कार किया था।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+