जयललिता की सैलरी 1 रूपया लेकिन कमाई 66 करोड़..बात कुछ हजम नहीं हुई
नई दिल्ली। जी हां.. यही कहा है सुप्रीम कोर्ट के न्यायमूर्ति पीसी घोष की अध्यक्षता वाली पीठ के समक्ष कर्नाटक सरकार की ओर से वरिष्ठ अधिवक्ता बीवी आचार्य ने कि जयललिता की सैलरी एक रूपया है लेकिन उनकी कमाई 66 करोड़ है..ये कैसे संभव है?
इससे ये पूरी तरह से क्लीयर है कि हाइकोर्ट ने आय से अधिक संपत्ति का गलत आकलन किया है। आचार्य ने कहा कि अगर हम मान भी ले कि हाईकोर्ट सही कह रहा है तो भी जयललिता की आय से अतिरिक्त संपत्ति 14 38 लाख 93 हजार 645 रुपए है जो कि मौजूदा ब्यौरे के 41 प्रतिशत अधिक है। इसलिए मेरे हिसाब से आरोपियों को बरी करना सही नहीं है।
सुप्रीमकोर्ट में हाईकोर्ट के खिलाफ याचिका जयललिता के अलावा तीन लोगों के खिलाफ गुहार लगाई गयी है जिसमें शशिकला भी शामिल हैं, जो कभी जयललिता की हमराज हुआ करती थीं।













Click it and Unblock the Notifications