Jammu Kashmir Chunav Voting: शाम 7 बजे तक 54.11 फीसदी मतदान

Jammu Kashmir Chunav 2024 Live Update: जम्मू-कश्मीर में आज दूसरे चरण की वोटिंग खत्म हो चुकी है। अब जो पोलिंग बूथ के बाहर लाइन में लगे हैं, वो ही वोटर्स वोट डाल पाएंगे। छह जिलों की 26 विधानसभा सीटों पर मतदान पूरा हो गया है। इस दौरान सुबह से ही लोगों के अंदर खासा उत्साह देखा गया।

Jammu Kashmir Chunav 2024

मतदान के लिए घाटी पूरी तरह से तैयार रही। चप्पे-चप्पे पर नजर रखी जा रही है। जम्मू-कश्मीर विधानसभा चुनाव की विस्तृत कवरेज के लिए इस पेज को रिफ्रेश करते रहिए।

LIVE Feed
Sep 25, 2024, 7:51 PM IST

शाम 7 बजे तक मतदान केंद्रों पर 54.11% मतदान दर्ज किया गया

चुनाव आयोग के अनुसार, शाम 7 बजे तक मतदान केंद्रों पर 54.11% मतदान दर्ज किया गया। 26 विधानसभा क्षेत्रों में आज सुबह 7 बजे शुरू हुआ मतदान बिना किसी हिंसा की घटना के शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुआ। चरण 2 में मतदान के लिए गए इन छह जिलों में दर्ज किया गया कुल मतदान लोकसभा चुनाव 2024 में दर्ज किए गए मतदान से भी अधिक है।
Sep 25, 2024, 7:49 PM IST

यहां सबसे अधिक मतदान हुआ

श्रीनगर: जम्मू-कश्मीर के मुख्य चुनाव अधिकारी पी.के. पोले ने कहा, "सबसे अधिक मतदान प्रतिशत 79.95% श्री माता वैष्णो देवी, कटरा विधानसभा क्षेत्र में हुआ है। रियासी जिले में जिसमें 3 विधानसभा क्षेत्र हैं और इसका मतदान प्रतिशत सबसे अधिक 74.14% रहा है। पुंछ में 73.78%, राजौरी में 69.85%, गंदेरबल में 62.63% और बडगाम में 61.31% और श्रीनगर में 29.24% मतदान हुआ है।
Sep 25, 2024, 7:05 PM IST

जानिए कहां कितना मतदान

शाम 5 बजे तक बडगाम : 58.97%, गंदरबल : 58.81%, पुंछ : 71.59%, राजौरी : 67.77%, रियासी : 71.81% और श्रीनगर : 27.31% मतदान दर्ज किया गया।
Sep 25, 2024, 6:14 PM IST

दूसरे चरण का मतदान संपन्न

जम्मू-कश्मीर में आज दूसरे चरण की वोटिंग खत्म हो चुकी है। अब जो पोलिंग बूथ के बाहर लाइन में लगे हैं, वो ही वोटर्स वोट डाल पाएंगे।
Sep 25, 2024, 5:54 PM IST

5 बजे तक 54% मतदान

जम्मू-कश्मीर विधानसभा चुनाव के दूसरे चरण में शाम 5 बजे तक 54% मतदान हुआ
Sep 25, 2024, 5:35 PM IST

कटरा के मतदान केंद्र का नजारा

रियासी: श्री माता वैष्णो देवी विधानसभा क्षेत्र के कटरा में एक मतदान केंद्र पर कतार में खड़े मतदाता।पीडीपी ने यहां से प्रताप कृष्ण शर्मा, भाजपा ने बलदेव राज शर्मा और कांग्रेस ने भूपिंदर सिंह को चुनाव मैदान में उतारा है।
Sep 25, 2024, 5:35 PM IST

बुधल सीट पर वोटर्स की लंबी कतार

राजौरी: बुधल (एसटी) निर्वाचन क्षेत्र के एक मतदान केंद्र पर वोटिंग जारी है। यहां जेकेएनसी ने जावेद इकबाल, भाजपा ने चौधरी जुल्फकार अली और पीडीपी ने गुफ्तार अहमद को मैदान में उतारा है
Sep 25, 2024, 5:33 PM IST

बुजुर्गों ने व्हीलचेयर पर आकर किया मतदान

खानसाहिब, बडगाम (जम्मू-कश्मीर): जम्मू-कश्मीर विधानसभा चुनाव 2024 के दूसरे चरण में बुजुर्गों ने व्हीलचेयर पर आकर मतदान केंद्र 80 खानसाहिब में अपना वोट डाला।
Sep 25, 2024, 5:09 PM IST

भारत-पाकिस्तान सीमा के शून्य बिंदु पर मतदान

राजौरी, जम्मू-कश्मीर: नौशेरा विधानसभा क्षेत्र के मकरी और सेहर गांवों में भारत-पाकिस्तान सीमा के शून्य बिंदु से दृश्य, जहां दूसरे चरण का मतदान चल रहा है।
Sep 25, 2024, 4:34 PM IST

तीन बजे तक 46.12 फीसदी मतदान

बडगाम में 49.44 फीसदी मतदान गांदरबल में 49.01 प्रतिशत वोटिंग पुंछ में 61.45 फीसदी मतदान राजोरी में 58.95 प्रतिशत वोटिंग रियासी में 63.91 फीसदी मतदान श्रीनगर में 22.62 प्रतिशत वोटिंग
Sep 25, 2024, 3:51 PM IST

दोपहर 3 बजे तक 46.12% मतदान दर्ज किया गया

जम्मू-कश्मीर विधानसभा चुनाव के दूसरे चरण में दोपहर 3 बजे तक 46.12% मतदान दर्ज किया गया।
Sep 25, 2024, 3:23 PM IST

कांग्रेस नेता सुप्रिया श्रीनेत ने कहा

जम्मू-कश्मीर विधानसभा चुनाव पर कांग्रेस नेता सुप्रिया श्रीनेत ने कहा, "जम्मू-कश्मीर में बहुत निर्णायक चुनाव हो रहे हैं। जम्मू-कश्मीर अपने भविष्य के लिए चुनाव कर रहा है। पिछले 10 सालों से जम्मू-कश्मीर में जो कुप्रबंधन चल रहा है और बेरोजगारी रही है। वहां के लोगों की अस्मिता पर प्रहार किया गया है और उनके संसाधनों को बाहरी लोगों में बांट दिया गया है। राज्य का दर्जा छीन लिया गया। स्वतंत्र भारत के इतिहास में ऐसा कभी नहीं हुआ कि राज्य का दर्जा घटाकर केंद्र शासित प्रदेश बना दिया गया हो। हम अच्छी स्थिति में हैं और जिस तरह से मतदाताओं ने मतदान किया है। मुझे लगता है कि लोगों को अब भाजपा के जुमलों पर भरोसा नहीं है और वे बदलाव चाहते हैं।"
Sep 25, 2024, 2:56 PM IST

मोहम्मद कालू ने कहा

रियासी में अपना वोट डालने के बाद, मोहम्मद कालू ने कहा कि "बहुत अच्छा लग रहा है। मैं सभी से आग्रह करना चाहूंगा - आगे बढ़ें और अपनी सरकार चुनें।
Sep 25, 2024, 2:07 PM IST

J&K election 2024: राहुल गांधी बोले- जम्मू-कश्मीर के साथ अन्याय किया गया है

J&K Assembly election 2024: जम्मू में कांग्रेस सांसद और लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी ने कहा, "भारत के इतिहास में 1947 के बाद कई केंद्र शासित प्रदेशों को राज्यों में बदल दिया गया। राज्यों का विभाजन हुआ, आंध्र प्रदेश से तेलंगाना का गठन हुआ, बिहार से झारखंड का गठन हुआ, मध्य प्रदेश से छत्तीसगढ़ का गठन हुआ। लेकिन आजादी के बाद पहली बार किसी राज्य को केंद्र शासित प्रदेश में बदल दिया गया। यह जम्मू-कश्मीर के साथ किया गया। यह आपके साथ अन्याय है। आपसे आपके लोकतांत्रिक अधिकार छीन लिए गए हैं।''
Sep 25, 2024, 2:04 PM IST

J&K Assembly election 2024: राहुल गांधी बोले- जम्मू-कश्मीर को दूसरे राज्य के लोग चलाते हैं

J&K Assembly election 2024 लोकसभा में विपक्ष के नेता और कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने कहा, "जम्मू-कश्मीर को वहां के लोग नहीं चलाते हैं, आज जम्मू-कश्मीर को दूसरे राज्य के लोग चलाते हैं। हमने सोचा था कि चुनाव से पहले आपको राज्य का दर्जा वापस मिल जाएगा और यही सही तरीका होता...लेकिन पहले चुनाव करा दिए...हम चाहते हैं कि जल्द से जल्द जम्मू-कश्मीर का राज्य का दर्जा आपको वापस मिले।''
Sep 25, 2024, 1:41 PM IST

दोपहर 1 बजे तक 36.93% मतदान

जम्मू-कश्मीर विधानसभा चुनाव के दूसरे चरण में दोपहर 1 बजे तक 36.93% मतदान दर्ज किया गया।
Sep 25, 2024, 1:24 PM IST

केंद्रीय मंत्री रामदास अठावले ने कहा

जम्मू-कश्मीर चुनाव के दूसरे चरण पर केंद्रीय मंत्री रामदास अठावले ने कहा, "यह बहुत अच्छी बात है कि लोग बड़ी संख्या में मतदान करने के लिए बाहर आ रहे हैं।भाजपा इन चुनावों में विजयी होगी क्योंकि प्रधानमंत्री मोदी और केंद्रीय मंत्री अमित शाह के प्रयासों से जम्मू-कश्मीर में आतंकवाद कम हुआ है। जम्मू-कश्मीर विकास की दिशा में आगे बढ़ रहा है।"
Sep 25, 2024, 1:06 PM IST

पीडीपी उम्मीदवार गुलाम नबी लोन हंजूरा ने कहा

बडगाम: चरार-ए-शरीफ विधानसभा क्षेत्र से पीडीपी उम्मीदवार गुलाम नबी लोन हंजूरा ने कहा, "बड़ा अच्छा माहौल है। लोग इस चुनाव का पिछले 10 साल से इंतजार कर रहे थे। लोगों में बहुत उत्साह है।"
Sep 25, 2024, 12:53 PM IST

मुख्य चुनाव आयुक्त राजीव कुमार ने कहा

जम्मू और कश्मीर विधानसभा चुनाव के दूसरे चरण के मतदान को लेकर मुख्य चुनाव आयुक्त राजीव कुमार ने कहा, "लोग बड़ी संख्या में मतदान करने के लिए निकल रहे हैं। हमें बहुत खुशी है कि पूरी घाटी और जम्मू में उत्साह के साथ मतदान हो रहा है। चाहे श्रीनगर की घाटी हो, चाहे वो ऊंची पर्वत चोटियां हों जहां से व्यवधान के आह्वान आते थे, हर जगह लोग मतदान करने के लिए निकल रहे हैं।
Sep 25, 2024, 12:49 PM IST

कांग्रेस-एनसी के बीच सबकुछ ठीक नहीं, राहुल गांधी को लेकर उमर अब्दुल्ला ने खुलकर कह दी ये बात

जम्मू कश्मीर में आज दूसरे चरण का मतदान हो रहा है। यहां कांग्रेस और नेशनल कॉन्फ्रेंस साथ मिलकर चुनाव लड़ रहे हैं, लेकिन ऐसा लगता है कि यहां दोनों के बीच सबकुछ ठीक नहीं चल रहा है। एनसी के उपाध्यक्ष और गांदेरबाल व बडगाम से पार्टी के उम्मीदवार उमर अब्दुल्ला ने कांग्रेस नेता राहुल गांधी को सलाह दी है कि वह कश्मीर के बजाए जम्मू में अपनी पार्टी के चुनाव प्रचार पर ध्यान दें।
Sep 25, 2024, 12:28 PM IST

आगा सैयद रूहुल्लाह मेहदी ने कहा

नेशनल कॉन्फ्रेंस के सांसद आगा सैयद रूहुल्लाह मेहदी ने कहा, "दोनों चरणों में प्रचार के दौरान हमें अच्छी प्रतिक्रिया मिली। हमें इस चरण में बेहतर परिणाम मिलने की उम्मीद है।"
Sep 25, 2024, 12:27 PM IST

केंद्रीय मंत्री रामदास अठावले ने कहा

दिल्ली: जम्मू-कश्मीर चुनाव के दूसरे चरण पर केंद्रीय मंत्री रामदास अठावले ने कहा, "यह बहुत अच्छी बात है कि लोग बड़ी संख्या में मतदान करने के लिए बाहर आ रहे हैं। भाजपा इन चुनावों में विजयी होगी क्योंकि प्रधानमंत्री मोदी और केंद्रीय मंत्री अमित शाह के प्रयासों से जम्मू-कश्मीर में आतंकवाद कम हुआ है। जम्मू-कश्मीर विकास की दिशा में आगे बढ़ रहा है।"
Sep 25, 2024, 12:19 PM IST

सुबह 11 बजे तक 24.10 फीसदी मतदान

सुबह 11 बजे तक 24.10 फीसदी मतदान बडगाम में 25.53 फीसदी मतदान गांदरबल में 27.20 प्रतिशत वोटिंग पुंछ में 33.06 फीसदी मतदान राजोरी में 30.04 प्रतिशत वोटिंग रियासी में 33.39 फीसदी मतदान श्रीनगर में 11.67 प्रतिशत वोटिंग
सुबह 11 बजे तक 24.10 फीसदी मतदान
Sep 25, 2024, 11:48 AM IST

सुबह 11 बजे तक 24.10% मतदान हुआ

जम्मू-कश्मीर विधानसभा चुनाव के दूसरे चरण में सुबह 11 बजे तक 24.10% मतदान हुआ।
Sep 25, 2024, 11:34 AM IST

अल्ताफ बुखारी ने कहा

अपनी पार्टी के अध्यक्ष और चनापोरा विधानसभा क्षेत्र से उम्मीदवार अल्ताफ बुखारी ने मतदान किया और कहा, "जम्मू-कश्मीर के लोगों को मुबारकबाद यह उनकी ही कोशिशों का नतीजा है कि चुनाव हो रहे हैं। सरकार को प्रतिक्रिया देनी चाहिए, यह बदलाव जो लोगों के सोच में दिख रहा है वह अच्छा है।
Sep 25, 2024, 11:24 AM IST

गांदरबल या बडगाम उमर अब्दुल्ला के लिए कहां ज्यादा मुश्किल है चुनाव

Ganderbal and Budgam Election 2024 Phase 2: जम्मू कश्मीर विधानसभा के दूसरे दौर में जिन सियासी दिग्गजों के राजनीतिक किस्मत का फैसला है, उनमें नेशनल कांफ्रेंस के कार्यकारी अध्यक्ष और पूर्व मुख्यमंत्री उमर अब्दुला बेहद महत्वपूर्ण हैं। वह इस बार अब्दुल्ला अपने परिवार की परंपरागत गांदरबल सीट के साथ-साथ बडगाम से भी भाग्य आजमा रहे हैं, लेकिन कहीं भी उनका चुनावी रास्ता बहुत आसान नहीं लग रहा है।
Sep 25, 2024, 11:06 AM IST

केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत ने कहा

केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत ने कहा, "जम्मू-कश्मीर चुनाव के पहले चरण में मतदान प्रतिशत 60% से अधिक रहा। आज एक नया रिकॉर्ड बनने की संभावना है। मैं पूरे विश्वास के साथ कह सकता हूं कि हम जम्मू-कश्मीर में सरकार बनाएंगे।"
Sep 25, 2024, 11:05 AM IST

पीडीपी उम्मीदवार गुलाम नबी लोन हंजूरा ने कहा

बडगाम: चरार-ए-शरीफ विधानसभा क्षेत्र से पीडीपी उम्मीदवार गुलाम नबी लोन हंजूरा ने कहा, "बड़ा अच्छा माहौल है। लोग इस चुनाव का पिछले 10 साल से इंतजार कर रहे थे। लोगों में बहुत उत्साह है..."
Sep 25, 2024, 10:47 AM IST

उमर अब्दुल्ला ने कहा

जम्मू-कश्मीर नेशनल कॉन्फ्रेंस के उपाध्यक्ष उमर अब्दुल्ला ने कहा, "आज सुबह से दूसरे चरण का मतदान हो रहा है। रिपोर्ट्स के अनुसार अच्छी तादाद में मतदाता अपने मत का इस्तेमाल कर रहे हैं। कोई भी पार्टी और उम्मीदवार हारने के लिए चुनाव नहीं लड़ता। हमारी अपेक्षाएं यह हैं कि ज्यादा से ज्यादा वोट नेशनल कॉन्फ्रेंस के उम्मीदवारों को पड़ेंगे। हमें उम्मीद है कि 8 अक्टूबर के बाद नेशनल कॉन्फ्रेंस और कांग्रेस के गठबंधन की सरकार यहां काम करेगी।"
Sep 25, 2024, 10:47 AM IST

विभिन्न देशों के राजनयिक भी चुनाव देखने पहुंचे

जम्मू-कश्मीर विधानसभा चुनाव में विभिन्न देशों के राजनयिकों का एक प्रतिनिधिमंडल मतदान प्रक्रिया देखने के लिए श्रीनगर के बेमिना क्षेत्र में एक मतदान केंद्र पर पहुंचा।
READ MORE

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+