Jammu-Kashmir Chunav 2024: '...हमें मंजूर होगा', बीजेपी के CM फेस पर कैंडिडेट रविंदर रैना का बयान
Jammu Kashmir Election 2024 Phase 2: जम्मू-कश्मीर विधानसभा चुनाव के दूसरे चरण के तहत आज (25 सितंबर) 6 जिलों की 26 सीटों के लिए मतदान हो रहा है। इस चुनाव में करीब 25 लाख मतदाता अपने वोट का इस्तेमाल कर रहे हैं और 239 उम्मीदवारों के भाग्य का फैसला करेंगे।
दूसरे चरण के मतदान से पहले, भाजपा के जम्मू-कश्मीर प्रमुख और नौशेरा निर्वाचन क्षेत्र के उम्मीदवार रविंदर रैना ने कहा कि आज दूसरे दौर का मतदान है और मैं उम्मीद करता हूं कि भारी संख्या में लोग मतदान करेंगे। मैं जम्मू-कश्मीर की जनता से दिल खोल कर मतदान करने की अपील करता हूं ताकि लोकतंत्र मजबूत हो सके और राज्य में शांति और खुशहाली बनी रहे।

आपको बता दें कि दूसरे चरण के मतदान में प्रमुख उम्मीदवारों में पूर्व मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला, जम्मू-कश्मीर कांग्रेस कमेटी (जेकेपीसीसी) के अध्यक्ष तारिक हामिद कर्रा, और भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) के वरिष्ठ नेता रविंदर रैना शामिल हैं।
भाजपा को मिल रहा है समर्थन
मतदान से पहले, रैना ठाकुरद्वारा मंदिर में पूजा-अर्चना की। यहां मीडिया से बातचीत के दौरान रैना ने भाजपा के मुख्यमंत्री पद के चेहरे पर चर्चा करते हुए कहा कि, "भाजपा को जनता का भरपूर समर्थन मिल रहा है। लोग सुबह से ही कतारों में खड़े हैं, यह लोकतंत्र का त्योहार है।''
क्या बोले BJP के सीएम चेहरे पर?
रैना ने बीजेपी के सीएम फेस पर कहा कि मुझे विश्वास है कि प्रधानमंत्री मोदी और गृह मंत्री अमित शाह द्वारा जम्मू-कश्मीर में किए गए कार्यों के आधार पर भाजपा को बड़ी संख्या में वोट मिलेंगे। बीजेपी की जबरदस्त जीत होगी और हमारी सरकार बनेगी। बीजेपी की जीत होगी तो, मुख्यमंत्री भी होगा और जो भी चेहरा होगा, स्वीकार्य होगा।''
रविंदर रैना का राजनीतिक सफर
रविंदर रैना का जन्म 31 जनवरी 1977 को नौशेरा के एक पहाड़ी-ब्राह्मण परिवार में हुआ था। उनकी पत्नी का नाम पुष्पा दत्त है। रैना 2017 से भाजपा की जम्मू-कश्मीर इकाई के अध्यक्ष हैं और उनका संबंध राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) से भी रहा है। 2014 के विधानसभा चुनाव में उन्होंने नौशेरा सीट से 37,374 वोटों से जीत दर्ज की थी, जहां उन्होंने पीडीपी के सुरिंदर चौधरी को 9,503 वोटों के अंतर से हराया था।
कश्मीर के सबसे गरीब उम्मीदवार
47 वर्षीय रविंदर रैना को कश्मीर के सबसे गरीब उम्मीदवार के रूप में जाना जाता है। एडीआर के मुताबिक, रैना के पास कुल संपत्ति सिर्फ ₹1,000 है। 2024 के हलफनामे के अनुसार, उनके पास न तो कोई वाहन है, न ही आभूषण, कृषि भूमि या कोई अन्य संपत्ति। उनका एकमात्र सरकारी आवास जम्मू के गांधी नगर में स्थित है, जो उन्हें 2014 में विधायक बनने के बाद आवंटित किया गया था। इसके अलावा, उनके पास बिजली, टेलीफोन या पानी के बिलों का कोई बकाया नहीं है।












Click it and Unblock the Notifications