ISRO ने ड्रॉग पैराशूट तैनाती का किया सफलतापूर्वक परीक्षण, गगनयान मिशन में निभाएगा महत्वपूर्ण भूमिका

ISRO: भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (इसरो) ने अपने मिशन गगनयान की तैयारी में जुट गया है। इसी क्रम में इसरो ने ड्रॉग पैराशूट की तैनाती के लिए परीक्षणों की एक श्रंखला का सफलतापूर्वक संचालन किया है।

अंतरिक्ष यात्रियों को सुरक्षित स्पेस तक ले जाने और वापस आने की उम्मीद

यह गगनयान मानव अंतरिक्ष उड़ान मिशन में पुन: प्रवेश के दौरान क्रू मॉड्यूल को स्थिर करने और इसके वेग को सुरक्षित स्तर तक कम करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा। गगनयान मिशन से अंतरिक्ष यात्रियों को सुरक्षित रूप से अंतरिक्ष तक ले जाने और वापस आने की उम्मीद है।

ISRO ने ड्रग पैराशूट तैनाती का किया सफलतापूर्वक परीक्षण

गति कम करने और तेजी से चलती वस्तुओं को स्थिर करने के लिए किया जाता है तैनात

ड्रॉग पैराशूट को गति कम करने और तेजी से चलती वस्तुओं को स्थिर करने के लिए तैनात किया जाता है। राष्ट्रीय अंतरिक्ष एजेंसी ने कहा कि इसरो के तिरुवनंतपुरम स्थित विक्रम साराभाई अंतरिक्ष केंद्र (वीएसएससी) ने 8-10 अगस्त के दौरान चंडीगढ़ में टर्मिनल बैलिस्टिक अनुसंधान प्रयोगशाला की रेल ट्रैक रॉकेट स्लेज (आरटीआरएस) सुविधा में ड्रॉग पैराशूट परिनियोजन परीक्षणों की एक श्रृंखला सफलतापूर्वक आयोजित की।

बेहद खास तरीके से डिजाइन किया गया है पैराशूट

यह परीक्षण हवाई डिलीवरी अनुसंधान और विकास प्रतिष्ठान (एडीआरडीई)/डीआरडीओ के सहयोग से आयोजित किए गए थे। मोर्टार के रूप में जाने जाने वाले पायरो-आधारित उपकरणों के भीतर पैक किए गए ड्रॉग पैराशूट, कमांड पर पैराशूट को हवा में फेंकने के लिए खास तरीके से डिजाइन किए गए थे। इसरो ने बताया कि यह पैराशूट, एकल-चरण रीफ़िंग तंत्र का उपयोग करते हैं। चंदवा क्षेत्र को सरलता से कम करते हैं और शुरुआती झटके को कम करते हैं।

यह भी पढ़ें- Chandrayaan-3 ने चांद की पहली खूबसूरत तस्वीर भेजी, इसरो ने किया साझा

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+