Chandrayaan-3 ने चांद की पहली खूबसूरत तस्वीर भेजी, इसरो ने किया साझा
Chandrayaan-3:इसरो ने रविवार को चंद्रयान-3 द्वारा चांद की क्लिक की गई पहली तस्वीर को साझा किया है। चंद्रयान-3 ने चांद की खूबसूरत तस्वीर को क्लिक किया है। चांद की कक्षा में पहुंचने के बाद चंद्रयान ने चंद्रमा की सतह की तस्वीर को भेजा है।
लॉन्च के बाद चंद्रयान-3 ने दो तिहाई रास्ते को पूरा कर लिया है और सफलतापूर्वक चंद्रमा की कक्षा में पहुंच गया है। अब हर किसी की नजर इसपर टिकी है कि क्या यह सफलतापूर्वक लैंड कर सकेगा।

बता दें कि भारत दुनिया का चौथा देश है जिसने चांद की सतह पर अपना स्पेसक्राफ्ट लैंड कराने में सफलता हासिल की है। इससे पहले अमेरिका, चीन और रूस यह कर चुका है।
लैंड करने के बाद चंद्रयान-3 तकरीबन एक लूनर दिवस तक यहां रहेगा। एक लूनर दिवस धरती पर 14 दिन के बराबर होता है। बता दें कि चंद्रयान-3 मिशन के लिए 250 करोड़ रुपए के कुल खर्च की अनुमति दी गई है।












Click it and Unblock the Notifications