Nusrat Jahan के गर्भवती होने की खबर पर बोलीं तस्लीमा नसरीन -'पति से ना बन रही हो तो तलाक ले लें '

कोलकाता, 7 जून। मशहूर बंगाली अभिनेत्री और टीएमसी सांसद नुसरत जहां इस वक्त सोशल मीडिया पर जबरदस्त चर्चा का विषय बनी हुई हैं। वजह उनका कोई विवादित बयान या कोई पोस्ट नहीं है, बल्कि कारण है उनकी पर्सनल जिंदगी, दरअसल मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक नुसरत और उनके पति निखिल जैन में इस वक्त कुछ सही नहीं चल रहा है। ऐसी खबर है कि वो दोनों दिसंबर महीने से साथ नहीं रह रहे हैं। नुसरत ने दिसंबर में निखिल का घर छोड़ दिया था और वो इस वक्त अपने मम्मी-पापा के साथ बालीगंज स्थित घर पर रह रही हैं।

गर्भवती हैं TMC सांसद नुसरत जहां?

गर्भवती हैं TMC सांसद नुसरत जहां?

कुछ वेबसाइट ने दावा किया है कि नुसरत इन दिनों गर्भवती हैं। हालांकि नुसरत की ओर से इस बारे में कुछ कहा नहीं गया है। वो पिछले दिनों बंगाल के विधानसभा चुनावों में TMC के लिए जोर-शोर से चुनाव प्रचार करते देखी गई थीं। वो पार्टी की स्टार प्रचारकों में से एक थीं और उन्होंने जमकर ममता दीदी के लिए रोड शो किया था। हालांकि इस दौरान उन्होंने बीजेपी और उनके नेताओं पर जमकर तंज कसे थे, जिसकी वजह से वो काफी सुर्खियों में थीं।

अभिनेता यश दासगुप्ता से दोस्ती है नुसरत जहां की?

अभिनेता यश दासगुप्ता से दोस्ती है नुसरत जहां की?

कुछ रिपोर्टस में ये भी कहा जा रहा है कि नुसरत इन दिनों टॉलीवुड अभिनेता यश दासगुप्ता के काफी करीब हैं और इन दोनों की दोस्ती ही नुसरत और उनके पति निखिल जैन के झगड़े का कारण है। फिलहाल नुसरत जहां या उनके परिवार की ओर से इस बारे में कोई बयान सामने नहीं आया है लेकिन नुसरत जहां को लेकर लोगों के बीच चर्चा काफी गर्म है।

'पति से मधुर संबंध नहीं तो तलाक ले लें'

'पति से मधुर संबंध नहीं तो तलाक ले लें'

मशहूर लेकिन विवादास्पद बांग्लादेशी लेखिका तस्लीमा नसरीन ने भी नुसरत जहां के गर्भवती होने पर प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने अपने फेसबुक पोस्ट पर लिखा है कि 'नुसरत की खबर बहुत दिख रही है । वह गर्भवती है । उसके पति निखिल को इस बारे में कुछ नहीं पता । दोनों को छह महीने के लिए अलग कर दिया गया है । लेकिन अभिनेत्री नुसरत को यश नाम के अभिनेता से प्यार है । बच्चे के पिता उसे ही लोग मान रहे हैं, निखिल को नहीं । खबर खबर है या अफवाह पता नही यही हाल रहा तो क्या निखिल और नुसरत का तलाक होना अच्छा नहीं है? चमगादड़ की तरह किसी भी अस्थिर रिश्ते को लटकाने का कोई मतलब नहीं । दोनों पार्टी इससे असुविधाजनक है, जब पति से ना बन रही हो तो तलाक लेना अच्छा'।

यहां पढ़ें: तस्लीमा नसरीन की पूरी पोस्ट

शुरु से ही विवादों में रही नुसरत-निखिल की शादी

शुरु से ही विवादों में रही नुसरत-निखिल की शादी

तस्लीमा नसरीन की ये पोस्ट इस वक्त सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही है। लोग जमकर इस पर कमेंट कर रहे हैं। मालूम हो कि यह भी कहा जा रहा है कि नुसरत और निखिल जल्द ही तलाक लेने वाले हैं। आपको बता दें कि जबसे नुसरत और निखिल की शादी हुई है, तब से हो लोगों के निशाने पर रही हैं। कट्टरपंथियों को उनकी शादी कभी स्वीकार नहीं रहीं।

नुसरत के खिलाफ फतवा भी जारी हुआ था

नुसरत के खिलाफ फतवा भी जारी हुआ था

कट्टरपंथियों ने उनकी शादी को कभी स्वीकार नहीं किया। जब वो संसद में शपथ लेते वक्त मंगलसूत्र और सिंदूर के साथ नजर आई थीं तो उन्हें बहुत बुरा -भला कहा गया था, जिसका मुंहतोड़ जवाब नुसरत जहां ने लोगों को दिया था। नुसरत के खिलाफ फतवा भी जारी किया गया था।

19 जून 2019 को हुई थी शादी

19 जून 2019 को हुई थी शादी

आपको बता दें कि फिल्मों की दुनिया से राजनीति में आईं टीएमसी सांसद नुसरत जहां ने कोलकाता के कारोबारी निखिल जैन से 19 जून 2019 को टर्की के बोडरम सिटी में शादी की थी,नुसरत मुस्लिम हैं और उन्होंने जैन रीति-रिवाज से शादी की थी।

सबको अब नुसरत की प्रतिक्रिया का इंतजार

सबको अब नुसरत की प्रतिक्रिया का इंतजार

दोनों की पहली मुलाकात 5 साल पहले एक साड़ी के स्टोर में हुई थी, जहां दोनों को एक-दूसरे का साथ भा गया था, फिर दोनों मिलने लगे और ये मुलाकात धीरे-धीरे प्यार में बदल गई और फिर दोनों ने शादी करने का फैसला कर लिया, एक मीडिया हाउस को दिए गए इंटरव्यू में नुसरत-निखिल दोनों ने इस बात का खुलासा किया था। दोनों 'मेड फॉर इच अदर्स' कहलाते थे, ऐसे में दोनों के अलग होनें की खबरें आना, काफी चौंकाने वाला है, फिलहाल सबको अब नुसरत की प्रतिक्रिया का इंतजार है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+