IRCTC Tour Package: इंडियन रेलवे कम खर्च में कराएगी थाईलैंड की सैर, कैसे होगी बुकिंग? चेक करें हर डिटेल
IRCTC 'Thrilling Thailand' Tour Package: अगर आप खूबसूरत बीच, मनमोहक नजारों और रंगीन नाइटलाइफ वाले देश की सैर करना चाहते हैं, तो थाईलैंड आपके लिए एक परफेक्ट डेस्टिनेशन हो सकता है। यहां का स्वादिष्ट खाना, पारंपरिक वेशभूषा और बैंकॉक-पटाया जैसे शहरों की चमक हर साल लाखों सैलानियों को अपनी ओर खींचती है।
अब थाईलैंड घूमने की आपकी यह ख्वाहिश पूरी करना और आसान हो गया है, क्योंकि आईआरसीटीसी (IRCTC) आपके लिए एक खास और किफायती टूर पैकेज लेकर आया है। इस पैकेज में आपको न सिर्फ फ्लाइट और होटल की सुविधा मिलेगी, बल्कि गाइड से लेकर इंश्योरेंस तक सब कुछ शामिल है, ताकि आपका सफर आरामदायक और यादगार बन सके।

'थ्रिलिंग थाईलैंड' टूर पैकेज
आईआरसीटीसी के इस पैकेज का नाम थ्रिलिंग थाईलैंड (Thrilling Thailand) है, जिसका पैकेज कोड SCBO07 रखा गया है। इस पैकेज में पर्यटकों को कुल 5 रात और 6 दिन तक पटाया और बैंकॉक की सैर कराई जाएगी।
ये भी पढ़ें: Diwali-Chhath Train Booking: त्योहार के सीजन में नई ट्रेनों की सौगात! शुरू हुआ दिवाली-छठ के लिए रिजर्वेशन
यात्रा की शुरुआत और सुविधाएं
यह टूर 13 अक्टूबर 2025 से भुवनेश्वर से शुरू होगा। यात्रियों को भुवनेश्वर से थाईलैंड तक फ्लाइट की सुविधा मिलेगी, जबकि स्थानीय यात्राओं के लिए बस की सुविधा दी जाएगी। पैकेज में खाने-पीने, ठहरने के लिए होटल, ट्रैवल गाइड और इंश्योरेंस जैसी सुविधाएं भी शामिल हैं, जिससे पर्यटकों को किसी भी तरह की परेशानी न हो।
किराए की जानकारी
- अकेले यात्रा करने वालों के लिए किराया ₹56,555 है।
- दो लोगों के साथ सफर करने पर प्रति व्यक्ति ₹47,430 का खर्च आएगा।
- तीन लोगों के साथ सफर करने वालों के लिए भी प्रति व्यक्ति किराया ₹47,430 रहेगा।
थाईलैंड टूर का सुनहरा मौका
अगर आप भी थाईलैंड की खूबसूरत गलियों में घूमने और वहां की संस्कृति, खानपान और नाइटलाइफ का अनुभव लेना चाहते हैं, तो यह पैकेज आपके लिए एक बेहतरीन विकल्प हो सकता है।
ये भी पढ़ें: IRCTC Tour Package: इंडियन रेलवे कैसे कराएगा जापान की यात्रा? जानिए इस बजट फ्रेंडली पैकेज के बारे में सब कुछ












Click it and Unblock the Notifications