Diwali-Chhath Train Booking: त्योहार के सीजन में नई ट्रेनों की सौगात! शुरू हुआ दिवाली-छठ के लिए रिजर्वेशन
Diwali-Chhath Train Booking Tracker 2025: त्योहारों का मौसम नजदीक आते ही घर जाने की चिंता हर प्रवासी के चेहरे पर साफ झलकने लगती है। दिल्ली, मुंबई, पुणे, सूरत जैसे बड़े शहरों में काम करने वाले लाखों लोग दिवाली और छठ पर अपने गांव-घर पहुंचना चाहते हैं। ऐसे में रेलवे ने यात्रियों की परेशानी को समझते हुए बड़ी राहत दी है। त्योहारों के सीजन के बीच रेलवे ने बिहार को कुछ नई ट्रेनों की सौगात दी है।
आज, यानी 21 अगस्त को छठ-दिवाली में घर जाने की तैयारी कर रहे लोग 20 अक्टूबर 2025 तक की ट्रेन टिकट बुक कर सकते हैं। रेलवे ने आज 60 दिन बाद तक यानी की 20 अक्टूबर तक की बुकिंग ओपन कर दी है, जिससे लोग समय रहते अपने सफर की योजना बना सकें। साथ ही, इस बार रेलवे ने बिहार और पूर्वी यूपी के रूट्स पर 12 हजार स्पेशल ट्रेनें चलाने की भी घोषणा की है, ताकि किसी को टिकट की कमी का सामना न करना पड़े।

छठ और दिवाली की तारीखें
- दिवाली: 20 अक्टूबर 2025
- छठ पूजा: 26 अक्टूबर (नहाय-खाय) से 29 अक्टूबर (उठनीया अरघ्य)
ये भी पढ़ें: Mumbai Rain: मुंबई में फंसी मोनो ट्रेन, शीशे तोड़कर क्रेन से सुरक्षित निकाले गए सभी यात्री
भीड़ संभालने के लिए स्पेशल ट्रेनें
रेलवे ने त्योहार सीजन को देखते हुए पूरे देश में 12 हजार स्पेशल ट्रेनें चलाने की घोषणा की है। इनमें बड़ी संख्या में ट्रेनें बिहार और पूर्वी यूपी के शहरों जैसे पटना, गया, दरभंगा, मुजफ्फरपुर, छपरा, भागलपुर और वाराणसी रूट पर चलेंगी, ताकि यात्रियों को परेशानी न हो।
त्योहारी सीजन में बड़ी घोषणा
- रेलवे ने बताया है कि दिवाली और छठ पूजा के समय पूरे देश में करीब 12,000 स्पेशल ट्रेनें चलाई जाएंगी।
- इनका सबसे ज्यादा फायदा बिहार और पूर्वी यूपी जाने वाले यात्रियों को मिलेगा।
इन रूट पर फोकस
- पटना, मुजफ्फरपुर, दरभंगा, छपरा, सिवान, बक्सर, पूर्णिया और गोरखपुर जैसे रूट पर अतिरिक्त ट्रेनें चलाई जाएंगी।
- इससे टिकट की कमी और भीड़ की समस्या कम होगी।
रेल मंत्री की अन्य घोषणाएं
- बक्सर से लखीसराय के बीच तीसरी और चौथी लाइन बिछाई जाएगी।
- पटना के आसपास रिंग रेलवे विकसित किया जाएगा।
- लौकहा में नया वॉशिंग पिट बनाया जाएगा, ताकि ट्रेन रखरखाव बेहतर हो सके।
- पूर्णिया से पटना के बीच वंदे भारत ट्रेन शुरू होगी।
- चार नई अमृत भारत एक्सप्रेस ट्रेनें चलेंगी - गया-दिल्ली, सहरसा-अमृतसर, छपरा-दिल्ली और मुजफ्फरपुर-हैदराबाद।
- बुद्ध सर्किट ट्रेन चलाई जाएगी, जो वैशाली, हाजीपुर, पटना, राजगीर, गया कोडरमा को जोड़ेगी।
योजना का मकसद त्योहारों में भारी भीड़ को संभालना है और साथ ही बिहार और पूर्वी यूपी आने-जाने वाले यात्रियों के लिए सफर को आसान और सुविधाजनक बनाना है।
वापसी यात्रा पर छूट
इस बार रेलवे ने एक नई सुविधा दी है। 13 से 26 अक्टूबर 2025 के बीच घर जाने वाली यात्रा की टिकट बुक करने वाले यात्रियों को 17 नवंबर से 1 दिसंबर 2025 के बीच वापसी यात्रा पर 20% छूट मिलेगी।
बुनियादी ढांचा सुधार
- बक्सर से लखीसराय के बीच तीसरी और चौथी लाइन का काम।
- लौकहा में वॉशिंग पिट की सुविधा।
- पटना में रिंग रेलवे का निर्माण।
- सुल्तानगंज से देवघर तक रेल लाइन का निर्माण।
- राज्य के कई हिस्सों में नए ROB और RUB बनाए जाएंगे।
यात्रियों के लिए सलाह
त्योहारों के समय भीड़ बढ़ जाती है, इसलिए जो लोग घर जाने की योजना बना रहे हैं, वे समय रहते टिकट बुक कर लें। स्पेशल ट्रेन और सीट की जानकारी के लिए IRCTC वेबसाइट और रेलवे ऐप पर नजर रखें।
ये भी पढ़ें: Mumbai local train: 'मुंबई लोकल दूसरा घर है?' लोकल ट्रेन में महिला कपड़े सुखाती आई नजर, देखें Viral Video












Click it and Unblock the Notifications