IRCTC Tour Package: इंडियन रेलवे कैसे कराएगा जापान की यात्रा? जानिए इस बजट फ्रेंडली पैकेज के बारे में सब कुछ
IRCTC Japan Tour Package: विदेश यात्रा का सपना हर किसी का होता है, लेकिन अक्सर पैसों की टेंशन और प्लानिंग की झंझट की वजह से लोग अपना यह सपना पूरा नहीं कर पाते। खासकर जापान जैसी जगह, जहां घूमने का खर्च काफी ज्यादा माना जाता है। लेकिन अब IRCTC ने यात्रियों के लिए एक शानदार तोहफा दिया है।
IRCTC ने Japan Alpine Wonders and Heritage Ex Mumbai नाम से एक स्पेशल इंटरनेशनल टूर पैकेज लॉन्च किया है। इसके जरिए आप बिना किसी परेशानी के जापान की बेहतरीन जगहों की सैर कर पाएंगे।

10 दिन और 9 रात की यात्रा
यह टूर पैकेज कुल 10 दिन और 9 रात का होगा। सफर की शुरुआत 5 अक्टूबर 2025 को मुंबई से होगी। यात्री फ्लाइट नंबर NH 830 से मुंबई से उड़ान भरेंगे और जापान के नारिता एयरपोर्ट पर पहुंचेंगे।
ये भी पढ़ें: NER Gorakhpur: दरभंगा-नई दिल्ली ट्रेन का बदला मार्ग, गोरखपुर छावनी-सीवान सवारी गाड़ी रहेगी पुनर्निर्धारित
टूर में शामिल होंगे ये शहर
इस पैकेज के तहत यात्रियों को जापान के कई बड़े और मशहूर शहरों की सैर करवाई जाएगी। इनमें शामिल हैं -
- टोक्यो
- माउंट फूजी
- हकोन
- मात्सुमोतो
- अल्पाइन रूट
- टोयामा
- हिरोशिमा
- ओसाका
- क्योटो
ठहरने और खाने की सुविधा
यात्रियों के रुकने की व्यवस्था 3 स्टार होटल में की जाएगी। पैकेज में ब्रेकफास्ट, लंच और डिनर पहले से ही शामिल है। यानी आपको खाने-पीने के लिए अलग से कोई खर्च नहीं करना होगा।
गाइड और इंश्योरेंस की सुविधा
पूरे सफर में यात्रियों की मदद के लिए एक प्रोफेशनल इंग्लिश स्पीकिंग गाइड उपलब्ध रहेगा। इसके अलावा 70 साल से कम उम्र के यात्रियों के लिए ओवरसीज मेडिकल इंश्योरेंस भी पैकेज में शामिल है।
किराया और पैकेज कोड
इस पैकेज का कोड WMO039 है। किराए का विवरण इस प्रकार है -
- सिंगल शेयरिंग: ₹3,97,400
- डबल/ट्रिपल शेयरिंग: ₹3,29,700
- 4 से 11 साल के बच्चों के लिए: ₹2,76,200
ऐसे कर सकते हैं बुकिंग
यात्री इस पैकेज की बुकिंग सीधे आईआरसीटीसी की वेबसाइट या मोबाइल ऐप के जरिए कर सकते हैं। अधिक जानकारी के लिए यात्री 8287931886 पर संपर्क कर सकते हैं।
ये भी पढ़ें: Mumbai Local Train: मुंबई लोकल ट्रेन के इस रूट पर रहेगा जंबो ब्लॉक, चेक करें रूट और शेड्यूल












Click it and Unblock the Notifications