गोवा जाने वाले यात्री सावधान! IndiGo एयरलाइंस ने जारी किया अलर्ट, जानिए क्या है मामला?
IndiGo issues travel advisory: इंडिगो एयरलाइंस ने बुधवार को गोवा (Goa) के लिए एक ट्रैवल एडवाइजरी जारी की है, जिसमें कहा गया है कि राज्य में हो रही लगातार बारिश के चलते उड़ानों के संचालन पर असर पड़ सकता है। इससे यात्राओं में देरी या रद्दीकरण की संभावना है। एयरलाइंस ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म 'एक्स' (पूर्व में ट्विटर) पर पोस्ट करते हुए कहा, Goa में बारिश हो रही है, जिससे उड़ानों पर असर पड़ सकता है। ताज़ा जानकारी के लिए अपने उड़ान की स्थिति bit.ly/3ZWAQXd पर चेक करते रहें।'

एयरपोर्ट जाने से पहले अपनी फ्लाइट स्टेटस ज़रूर जांच लें
एडवाइजरी में कहा गया है, गोवा में खराब मौसम और लगातार हो रही बारिश के कारण उड़ानों में देरी या संचालन में बाधा आ सकती है। इंडिगो ने यात्रियों को सलाह दी है कि वे एयरपोर्ट के लिए निकलने से पहले अपनी उड़ान की स्थिति ज़रूर जांच लें। हम सभी यात्रियों से अनुरोध करते हैं कि वे एयरपोर्ट के लिए रवाना होने से पहले अपनी फ्लाइट की ताज़ा स्थिति ज़रूर चेक करें और अतिरिक्त यात्रा समय की योजना बनाएं, क्योंकि खराब मौसम का असर स्थानीय यातायात पर भी पड़ सकता है।
'नियमित रूप से फ्लाइट स्टेटस की जांच करते रहें'
इसके साथ ही इंडिगो एयरलाइंस ने बताया कि उनके कस्टमर सर्विस टीमें हर समय यात्रियों की सहायता के लिए उपलब्ध हैं। हमारी टीमें सभी कस्टमर सर्विस टचपॉइंट्स पर उपलब्ध हैं और आपकी यात्रा के हर कदम पर सहायता के लिए प्रतिबद्ध हैं। एयरलाइन ने यात्रियों को यह भी सलाह दी कि वे नियमित रूप से अपने फ्लाइट स्टेटस की जांच करते रहें और खराब मौसम के कारण संभावित देरी या ट्रैफिक जाम को ध्यान में रखते हुए अतिरिक्त समय की योजना बनाएं।
ये भी पढ़ें Monsoon Kab aayega: क्या समय से पहले केरल पहुंचेगा मानसून? जानिए IMD ने क्या कहा?
मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट
इस बीच, मौसम विभाग (IMD) ने गोवा में आज उत्तर और दक्षिण गोवा के कई इलाकों में हल्की से मध्यम बारिश, गरज के साथ बिजली और 30-40 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से चलने वाली हवाओं की संभावना जताई है। IMD गोवा स्टेशन के प्रभारी एन.पी. कुलकर्णी ने बताया, हमने दो दिनों के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया है, उसके बाद येलो अलर्ट में शिफ्ट करेंगे। आज के लिए भारी से बहुत भारी बारिश का अनुमान है और कल भी ऐसा ही रहेगा। हम समय-समय पर अपडेट देते रहेंगे। अभी तक दक्षिण गोवा में कल लगभग 70 मिमी बारिश दर्ज की गई थी और उससे पिछले दिन भी इतनी ही बारिश हुई थी। ये सभी पूर्व मानसून के संकेत हैं... उम्मीद है कि कल भी भारी से बहुत भारी बारिश होगी।'
ये भी पढ़ें Weather Forecast: मौसम का दोहरा मिजाज! उत्तर में लू का कहर, बेंगलुरु में बारिश बनी मुसीबत, चेक करें IMD अपडेट












Click it and Unblock the Notifications