Monsoon Kab aayega: क्या समय से पहले केरल पहुंचेगा मानसून? जानिए IMD ने क्या कहा?

Monsoon kab aayega: दक्षिण-पश्चिम मानसून को लेकर भारतीय मौसम विभाग ने बड़ा अपडेट दिया है, उसका कहना है कि इस बार मानसून की स्पीड काफी तेज है और इसके चलते वो केरल के तट पर 1जून से पहले दस्तक दे सकता है। मंगलवार को आईएमडी ने कहा कि केरल में मानसून के आगमन की संभावना अब 27 मई से पहले की है।

अगले 4-5 दिनों के दौरान केरल में साउथ-वेस्ट मानसून पहुंच सकता है। आपको बता दें कि अगर ऐसा होता है तो साल 2010 के बाद इस साल मानसून तय समय से पहले केरल के तट पर पहुंचेगा। आपको बता दें कि पूरा उत्तर भारत भयंकर गर्मी की गिरफ्त में है और बेसब्री से मानसून के आने का इंतजार कर रहा है।

Monsoon Kab aayega

जबकि दूसरी ओर प्री-मानसून गतिविधियों ने कर्नाटक, केरल और तमिलनाडु का हाल काफी बिगाड़ा हुआ है, बीते तीन दिनों से ये राज्य भारी बारिश की वजह से तंग हैं। पूरे कर्नाटक में रेड Alert जारी है तो वहीं केरल के कासरगोड, कन्नूर, वायनाड और कोझिकोड में भी रेड अलर्ट आज जारी कर दिया गया है।

तो वहीं पलक्कड़, मलप्पुरम और त्रिशूर में ऑरेंज अलर्ट जारी है जबकि चेन्नई में 26 मई तक बारिश होने की आशंका को व्यक्त की गई है जबकि 22 मई के आसपास कर्नाटक तट पर कम दबाव का क्षेत्र बनने की संभावना है इसलिए महाराष्ट्र के तटीय क्षेत्र में भी भारी बारिश के लिए चेतावनी जारी की गई है।

मानसून क्यों जरूरी? (Monsoon)

मानसून एक मौसमी हवाएं है जो कि हिंद महासागर और अरब सागर की ओर से भारत के दक्षिण-पश्चिम तट तक आती हैं, इनकी वजह से ही भारत, पाकिस्तान, बांग्लादेश में बारिश होती हैं, ये जून से सितंबर तक, सक्रिय रहती हैं।

मानसून चक्र को मुख्यतः चार चरणों में बांटा गया है

  • पूर्व मानसून (Pre-Monsoon): मार्च से मई के बीच का समय, इसमें मानसून से पहले की बरसात आती है।
  • दक्षिण-पश्चिम मानसून (South-West Monsoon): जून से सितंबर तक सक्रिय रहता है।
  • उत्तरायण काल (Post-Monsoon): मानसून धीरे-धीरे उत्तर से दक्षिण की ओर मूव करता है।
  • उत्तर-पूर्व मानसून (North-East Monsoon): अक्टूबर से दिसंबर के बीच होता है। (तमिलनाडु और आंध्र प्रदेश )

मानसून चक्र का महत्व

  • भारत कृषि प्रधान देश है, इसलिए यहां के मानसून बहुत जरूरी है।
  • जल स्रोतों की पूर्ति के लिए मानसून बहुत जरूरी है।
  • अच्छा मानसून होने पर अर्थव्यवस्था सशक्त होती है।
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+