IndiGo Emergency Landing: बड़े हादसे से बची इंडिगो की फ्लाइट, पायलट ने कैसे बचाई 272 यात्रियों की जान?

IndiGo Flight Emergency Landing: नागपुर से कोलकाता जा रही इंडिगो की फ्लाइट में मंगलवार को बड़ा हादसा होते-होते बच गया। फ्लाइट में मंगलवार को उस वक्त अफरातफरी मच गई, जब उड़ान भरने के कुछ ही पलों बाद विमान हवा में पक्षी से टकरा गया। अचानक हुई इस घटना ने यात्रियों में दहशत पैदा कर दी।

इस स्थिति को देखते हुए पायलट ने तुरंत सूझबूझ दिखाते हुए नागपुर एयरपोर्ट पर इमरजेंसी लैंडिंग कराई। विमान का आगे का हिस्सा क्षतिग्रस्त हो गया था, इसके बावजूद नागपुर एयरपोर्ट पर सुरक्षित इमरजेंसी लैंडिंग कराई गई, जिससे विमान में सवार सभी 272 यात्री और क्रू मेंबर्स सुरक्षित बच गए।

IndiGo

272 यात्री और क्रू मेंबर्स सुरक्षित

विमान में उस समय 272 यात्री और क्रू मेंबर्स सवार थे। टक्कर के बाद विमान थोड़ी देर के लिए अस्थिर हो गया, जिससे यात्रियों में घबराहट फैल गई। हालांकि, पायलट की त्वरित कार्रवाई के कारण विमान को सुरक्षित तरीके से उतार लिया गया और सभी यात्री सुरक्षित हैं।
ये भी पढ़ें: कोलकाता जा रही Alliance Air Flight तकनीकी खराबी से बीच आसमान में फंसी, जानें कैसे बची यात्रियों की जान?

एयरपोर्ट अधिकारियों ने दी जानकारी

नागपुर एयरपोर्ट के सीनियर डायरेक्टर आबिद रूही ने बताया कि इंडिगो की फ्लाइट संख्या 6E812 में बर्ड स्ट्राइक की आशंका है और इस घटना की जांच जारी है। एयरलाइन की ओर से आधिकारिक बयान का इंतजार है।

इंडिगो के प्रवक्ता ने बताया, "2 सितंबर 2025 को नागपुर से कोलकाता जा रही इंडिगो की उड़ान 6E 812 उड़ान भरने के तुरंत बाद एक पक्षी से टकरा गई। एहतियात के तौर पर, पायलटों ने विमान को वापस मोड़ने का फैसला किया और विमान नागपुर हवाई अड्डे पर सुरक्षित उतर गया। विमान के आवश्यक निरीक्षण और रखरखाव के कारण, उड़ान को आज के लिए रद्द कर दिया गया है।"

बर्ड स्ट्राइक: एविएशन के लिए गंभीर खतरा

विशेषज्ञों के अनुसार, बर्ड स्ट्राइक विमानन उद्योग के लिए एक गंभीर चुनौती है। टेकऑफ और लैंडिंग के दौरान पक्षियों का टकराना इंजन या विमान के अन्य हिस्सों को नुकसान पहुंचा सकता है, जिससे हादसे की आशंका बढ़ जाती है। कई बार इससे तकनीकी खराबी भी पैदा हो सकती है।

पहले भी सामने आ चुके हैं मामले

इससे पहले भी कई बार बर्ड स्ट्राइक की घटनाएं सामने आ चुकी हैं। 2 जून को रांची जाने वाली इंडिगो फ्लाइट को भी बर्ड स्ट्राइक के कारण इमरजेंसी लैंडिंग करानी पड़ी थी। उस घटना में भी सभी 175 यात्री सुरक्षित रहे थे।
ये भी पढ़ें: Air India: हादसे का शिकार होने से बची एयर इंडिया की फ्लाइट, इंजन में आग लगने के बाद यू-टर्न लेकर लौटी दिल्ली

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+