कोलकाता जा रही Alliance Air Flight तकनीकी खराबी से बीच आसमान में फंसी, जानें कैसे बची यात्रियों की जान?
Kolkata-bound Alliance Air flight: गुवाहाटी एयरपोर्ट (Guwahati airport) पर बुधवार, 20 अगस्त को एक बड़ा हादसा टल गया। दरअसल, गुवाहाटी से कोलकाता जा रही Alliance Air की फ्लाइट को बीच रास्ते ही वापस लौटना पड़ा। विमान में तकनीकी खराबी (Technical Snag) आने के बाद आपात स्थिति (Emergency) घोषित कर दी गई।
हालांकि राहत की बात यह रही कि Alliance Air flight को सुरक्षित तरीके से गुवाहाटी एयरपोर्ट पर उतार लिया गया और सभी यात्री व क्रू मेंबर्स सुरक्षित हैं।

जानकारी के मुताबिक, यह फ्लाइट गुवाहाटी के लोकप्रिय गोपीनाथ बोरदोलोई अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे (LGBI Airport) से बुधवार, 20 अगस्त को दोपहर 1 बजकर 9 मिनट पर कोलकाता के लिए रवाना हुई थी। लेकिन उड़ान के कुछ देर बाद ही इसमें तकनीकी खराबी का पता चला। इसके बाद पायलट ने तुरंत निर्णय लेते हुए विमान को गुवाहाटी वापस मोड़ा।
एयरपोर्ट पर इमरजेंसी
एयरपोर्ट प्रवक्ता ने बताया कि जैसे ही फ्लाइट GAU-CCU में गड़बड़ी की सूचना मिली, दोपहर 1:42 बजे एयरपोर्ट पर 'फुल इमरजेंसी' घोषित कर दी गई। एयरपोर्ट के सभी सुरक्षा और तकनीकी दल अलर्ट पर आ गए। अंततः विमान दोपहर 2:27 बजे सुरक्षित लैंड कराया गया और 2:40 बजे इमरजेंसी हटा ली गई।
एयरपोर्ट प्रबंधन की ओर से जारी बयान में कहा गया कि सभी यात्रियों को सुरक्षित उतार लिया गया और टर्मिनल स्टाफ ने उन्हें हर संभव सहायता प्रदान की। साथ ही एयरलाइन कंपनी ने यात्रियों की आगे की यात्रा के लिए वैकल्पिक इंतज़ाम किए।
एयरपोर्ट प्रशासन के अनुसार, इस घटना के चलते गुवाहाटी एयरपोर्ट पर बाकी उड़ानों की सेवाओं पर कोई असर नहीं पड़ा। सभी ऑपरेशंस सामान्य रूप से जारी रहे। इस घटना के बाद एक बार फिर से एयर सेफ्टी और तकनीकी जांच की अहमियत पर सवाल उठे हैं। हालांकि समय रहते सावधानी बरतने और पायलट की सूझबूझ से एक बड़ा हादसा टल गया।












Click it and Unblock the Notifications