Air India: हादसे का शिकार होने से बची एयर इंडिया की फ्लाइट, इंजन में आग लगने के बाद यू-टर्न लेकर लौटी दिल्ली
Air India: दिल्ली से इंदौर के लिए उड़ान भरने वाले यात्रियों के लिए रविवार का दिन मौत के मुंह से बचकर आने जैसा साबित हुआ। एयर इंडिया की फ्लाइट AI2913 ने जैसे ही उड़ान भरी, कुछ ही मिनटों बाद कॉकपिट में दाईं ओर के इंजन में आग लगने का अलर्ट मिला। इस आपात स्थिति में भी पायलट और क्रू की सूझबूझ और तत्काल निर्णय की वजह से विमान को सुरक्षित वापस दिल्ली एयरपोर्ट पर उतारा गया।
31 अगस्त को दिल्ली से इंदौर के लिए उड़ान भरने वाली एयर इंडिया की फ्लाइट AI2913 में टेकऑफ़ के कुछ देर बाद तकनीकी दिक्कत आ गई। कॉकपिट क्रू को दाईं ओर के इंजन में आग लगने का संकेत मिला, जिसके बाद तुरंत सावधानी बरतते हुए इंजन बंद कर दिया गया। क्रू ने तय प्रक्रिया के तहत विमान को वापस दिल्ली एयरपोर्ट पर उतारा। एयर इंडिया की ओर से बताया गया कि फ्लाइट की लैंडिंग सुरक्षित तरीके से की गई और सभी यात्री पूरी तरह सुरक्षित हैं।

सभी यात्री सुरक्षित, विमान की जांच जारी
विमान की सुरक्षित लैंडिंग के बाद सभी यात्रियों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया। एयर इंडिया ने जानकारी दी है कि प्रभावित विमान को जांच के लिए ग्राउंड कर दिया गया है, ताकि तकनीकी कारणों का पता लगाया जा सके।
ये भी पढ़ें: IRCTC New Rule: बदल गया टिकट बुक करने का पूरा प्रोसेस! बिना इस स्टेप के अब नहीं मिलेगी तत्काल टिकट
यात्रियों को दूसरी फ्लाइट से भेजा जाएगा इंदौर
कंपनी ने बताया कि यात्रियों को इंतजार न करना पड़े, इसके लिए एक अन्य विमान की व्यवस्था की गई है, जो जल्द ही इंदौर के लिए उड़ान भरेगा।
DGCA को भेजी गई रिपोर्ट
इस घटना की जानकारी एयर सेफ्टी रेगुलेटर डायरेक्टरेट जनरल ऑफ सिविल एविएशन (DGCA) को भी भेज दी गई है, ताकि मामले की जांच और आगे की कार्रवाई की जा सके।












Click it and Unblock the Notifications