IndiGo की बड़ी तैयारी! दिसंबर के संकट के बाद फ्लाइट पर नहीं लगेगा ब्रेक, यात्रियों को मिलेगी राहत?
IndiGo Flights Update: देश की सबसे बड़ी एयरलाइन इंडिगो (IndiGo) ने दिसंबर 2025 में आए गंभीर परिचालन संकट के बाद अपने पायलट और क्रू सिस्टम में बड़े सुधार किए हैं। एयरलाइन ने जहां क्रू बफर को दिसंबर में शून्य से बढ़ाकर फरवरी में 3% कर दिया है, वहीं पायलट-टू-एयरक्राफ्ट अनुपात भी बेहतर किया गया है।
इन सुधारों के चलते सरकार को उम्मीद है कि 10 फरवरी 2026 को पायलटों के विश्राम नियमों (FDTL) से जुड़ी छूट खत्म होने के बाद भी उड़ानों में बहुत ज्यादा बाधा नहीं आएगी।

सरकार से जुड़े अधिकारियों के मुताबिक, इंडिगो अब धीरे-धीरे Flight Duty Time Limitation (FDTL) नियमों का पूरी तरह पालन करने की स्थिति में आ रही है। यही वे नियम थे जिनके चलते दिसंबर में एयरलाइन का संचालन चरमरा गया था।
IndiGo की उड़ान पर दिसंबर 2025 में क्यों आया संकट
दिसंबर 2025 में इंडिगो को भारी अव्यवस्था का सामना करना पड़ा था। पायलटों की ड्यूटी और आराम से जुड़े नियमों का सही पालन न हो पाने के कारण एयरलाइन को 5,000 से ज्यादा उड़ानें रद्द करनी पड़ी थीं। इस मामले में नागरिक उड्डयन महानिदेशालय (DGCA) ने इंडिगो पर ₹22.2 करोड़ का रिकॉर्ड जुर्माना लगाया था और कंपनी के शीर्ष प्रबंधन के खिलाफ भी जवाबदेही तय की गई थी।
हालात को संभालने के लिए DGCA ने 6 दिसंबर 2025 को इंडिगो को अस्थायी छूट दी थी, जिसके तहत एयरलाइन को 10 फरवरी 2026 तक नाइट ड्यूटी से जुड़े नियमों में ढील दी गई थी।
वहीं सरकार की समीक्षा में सामने आया कि जनवरी में उड़ान रद्द होने की मुख्य वजह मौसम खराब होना, एयरस्पेस प्रतिबंध और अन्य परिचालन कारण थे, न कि पायलटों की कमी। 15 से 31 जनवरी के बीच इंडिगो ने अपनी करीब 90% तय उड़ानों का संचालन किया और इस दौरान 284 उड़ानें रद्द हुईं।
IndiGo पर सरकार को क्यों है भरोसा
अधिकारीयों के मुताबिक "हमें उम्मीद है कि FDTL नियमों के कारण अब उड़ानों में बहुत कम व्यवधान होगा। 6 फरवरी को इंडिगो के ऑपरेशंस की समीक्षा की गई थी और एयरलाइन सही दिशा में आगे बढ़ रही है। सरकार का यह आकलन विमानन मंत्रालय के उस डेटा पर आधारित है, जिससे पता चलता है कि इंडिगो ने अपने रोस्टर प्लानिंग सिस्टम में सुधार किया है और रिजर्व पायलटों की संख्या भी बढ़ाई है।
IndiGo में पायलट और विमानों की संख्या कितनी हैं?
सरकारी आंकड़ों के मुताबिक, 8 दिसंबर 2025 तक इंडिगो के पास 5,085 पायलट थे और एयरलाइन के बेड़े में लगभग 350 सक्रिय विमान शामिल थे। दिसंबर के संकट के दौरान इंडिगो के पास प्रति विमान छह से भी कम क्रू सेट थे, जिसे ऑपरेशनल रूप से कमजोर स्थिति माना जाता है।
अब फरवरी के रोस्टर में इंडिगो ने प्रति विमान 7.2 क्रू सेट की योजना बनाई है, जो जनवरी में 7.1 थी। इसका मतलब है कि हर विमान के लिए पर्याप्त संख्या में कैप्टन और को-पायलट उपलब्ध रहेंगे। यह योजना करीब 1,862 दैनिक उड़ानों और प्रति उड़ान 3.99 घंटे के औसत उड़ान समय के आधार पर तैयार की गई है।
कंपनी के क्रू बफर और स्टैंडबाय पायलट बढ़े
सरकारी अधिकारियों के अनुसार क्रू बफर दिसंबर 2025 में 0% था, जो फरवरी 2026 में बढ़कर 3% हो गया है। स्टैंडबाय क्रू (आपात स्थिति में तैनात पायलट) को बढ़ाकर कम से कम 15% कर दिया गया है। क्रू बफर का मतलब है तय शेड्यूल से अतिरिक्त पायलट, जबकि स्टैंडबाय पायलट बीमारी, छुट्टी या अचानक ड्यूटी में बदलाव की स्थिति में काम आते हैं।
हालांकि, विमानन विशेषज्ञ मानते हैं कि इन सुधारों को नए नियमों के संदर्भ में परखना जरूरी है। नए FDTL नियमों के तहत यह देखना होगा कि इंडिगो के पास वास्तव में प्रति विमान कम से कम सात क्रू सेट मौजूद हैं या नहीं। उनके अनुसार, "7.2 क्रू सेट का मतलब है हर विमान के लिए 7.2 कैप्टन और 7.2 को-पायलट। असली मायने इस बात के हैं कि कितने विमान वास्तव में उड़ान भर रहे हैं, क्योंकि कई विमान इंजन समस्याओं के चलते ग्राउंडेड भी रहते हैं।
नई भर्तियां और संभावित इस्तीफे
इंडिगो ने जनवरी में 100 ट्रेनी फर्स्ट ऑफिसर्स की भर्ती की है। इसके अलावा हर महीने करीब 20 पायलटों की ट्रेनिंग और वैकल्पिक महीनों में लगभग 75 फर्स्ट ऑफिसर्स की ट्रेनिंग की योजना है। हालांकि, अगले छह महीनों में 81 कैप्टन और 12 फर्स्ट ऑफिसर्स के इस्तीफे दिए गए हैं। अगले एक साल में 19 कैप्टन के रिटायरमेंट की संभावना जताई गई है।
दिसंबर 2025 के बड़े संकट के बाद इंडिगो ने अपने परिचालन ढांचे में साफ सुधार किए हैं। सरकार और नियामकों को भरोसा है कि 10 फरवरी के बाद FDTL नियमों की पूरी वापसी के बावजूद यात्रियों को बड़ी परेशानी नहीं होगी, हालांकि असली तस्वीर आने वाले दिनों में जमीन पर दिखने वाले संचालन से साफ होगी।
-
Alka Yagnik की हालत बिगड़ी? खतरनाक बीमारी ने किया ये हाल, छलका सिंगर का दर्द, कहा- दुआ मांगो -
Love Story: 38 साल से पति से अलग रहती हैं Alka Yagnik, क्यों अकेले जी रहीं जिंदगी? अब दर्दनाक हुई हालत -
Alka Yagnik Caste: क्या है सिंगर अलका याग्निक की जाति? खतरनाक बीमारी से जूझ रहीं गायिका मानती हैं कौन-सा धर्म? -
Rakesh Bedi Caste: धुरंधर में पाकिस्तान को उल्लू बनाने वाले 'Jameel' किस जाति से? ठगी का शिकार हुई पत्नी कौन? -
'इंटीमेट सीन के दौरान उसने पार की थीं सारी हदें', Monalisa का बड़ा बयान, सेट पर मचा था ऐसा हड़कंप -
IAS Tina Dabi Transfer: दो लव मैरिज-एक से तलाक, विवादों में घिरीं UPSC टॉपर टीना डाबी का कहां-क्यों ट्रांसफर? -
RBSE Topper: रिजल्ट से 10 दिन पहले थम गईं निकिता की सांसें, 12वीं की मार्कशीट में चमकता रह गया 93.88% -
LPG Price Today: युद्ध के बीच जनता पर फूटा महंगाई बम, सिलेंडर के दाम बढ़े, आपके शहर में कहां पहुंचा रेट? -
Leander Paes: तीन अभिनेत्रियों संग रहा लिवइन रिलेशन, बिना शादी के बने पिता, घरेलू हिंसा का लगा था आरोप -
Vaibhav Suryavanshi के पास सात समंदर पार से आया ऑफर! टैलेंट पर फिदा हुआ ये देश, कहा- हमारे लिए खेलो -
'16 की उम्र में क्लब के बाहर 20 रु. में खुद की CD बेची', Dhurandhar के इस बड़े स्टार का सच, यूं बदली किस्मत -
PBKS vs GT: अर्शदीप का खौफनाक ओवर, 11 गेंदों में लुटाए रन, बनाया IPL का सबसे शर्मनाक रिकॉर्ड












Click it and Unblock the Notifications