रेलवे का नया मोबाइल ऐप लॉच, टिकट बुकिंग के अलावा करेगा ये बड़े काम

टिकट बुकिंग के अलावा इस मोबाइल ऐप की मदद से और भी कई काम आप कर सकते हैं।

नई दिल्ली। रेलवे ने अपने यात्रियों को बड़ी सुविधा देते हुए नया मोबाइल ऐप लॉच कर दिया है। अब इस मोबाइल ऐप के जरिए आप आसानी से टिकट बुकिंग कर सकते हैं। टिकट बुकिंग के अलावा इस मोबाइल ऐप की मदद से और भी कई काम आप कर सकते हैं। रेल मंत्री सुरेश प्रभु ने आप सारथी मोबाइल ऐप की शुरूआत की।

 Indian Railways launches new mobile app that does more than just booking

शुक्रवार को लॉच किए गए सारथी ऐप की मदद से आप न केवल ट्रेन टिकट बुकिंग कर सकते हैं बल्कि टिकट की जांच, रेल में साफ-सफाई की शिकायत के साथ-साथ रेलवे में सफर के दौरान अपने लिए भोजन मंगवाने का काम भी कर सकते हैं।

ये मोबाइल ऐप कई मायनों में बेहतर हैं। इस एक ऐप की मदद से आप कई काम कर सकते हैं, वरना अब तक आपको रेलवे की अलग-अलग सुविधाओं के लिए अलग-अलग ऐप का इस्तेमाल करना पड़ता है। लेकिन अब एक ऐप की मदद से कई काम हो सकेंगे।

ऐप में क्या है खासियत?

  • इस सारथी मोबाइल ऐप के जरिए आप टिकट बुक कर सकेंगे।
  • इस मोबाइल ऐप से आप सफर के दौरान अपने लिए खाना ऑर्डर कर सकते हैं।
  • इस ऐप में शिकायतों को दर्ज करवाने की सुविधा है।
  • इस ऐप के जरिए महिलाओं की सुरक्षा, शिकायत सुविधा और सुधार के लिए सलाह देने की सुविधा है।
  • इस मोबाइल ऐप की मदद से आप ट्रेन के साथ-साथ हवाई टिकट भी बुक कर सकते है।
  • इसके अलावा सफर के दौरान अपने अनुभव के हिसाब से आप अपना फीडबैक भी इस मोबाइल ऐप के जरिए दे सकते हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+