साल के पहले दिन कोहरे के कारण लेट हुईं 21 ट्रेनें, देखें पूरी लिस्ट
उत्तर भारत में धुंध और कोहरे का कहर जारी है। विजिबिलटी कम होने से मानो जिंदगी की रफ्तार ही थम सी गई हो। कोहरे की वजह से लगातार ट्रेन सेवाएं बाधित हो रही हैं। साल के पहले दिन भी 21 ट्रेनें अपने तय समय से लेट रहीं।
सोमवार, 1 जनवरी की सुबह दिल्ली क्षेत्र में 21 ट्रेनें देरी से चलीं। इनमें तीन राजधानी एक्सप्रेस ट्रेनें भी शामिल थीं। इससे पहले रविवार को, 2023 के अंतिम दिन घने कोहरे के कारण क्षेत्र में कम दृश्यता के कारण दिल्ली में 23 ट्रेनें देरी से चलीं थी।

भारतीय रेलवे के अनुसार, पुरी-नई दिल्ली पुरूषोत्तम एक्सप्रेस लगभग 7 घंटे की देरी से चली, जबकि हावड़ा-नई दिल्ली पूर्वा एक्सप्रेस और आज़मगढ़-दिल्ली कैफियत एक्सप्रेस 5 घंटे की देरी से चलीं।
यह भी देखें: Aaj Ka Mausam: नए साल के पहले दिन दिल्ली, पंजाब और हरियाणा में घना कोहरा, जानिए मौसम विभाग का क्या कहना है?
आईएमडी ने कहा है कि जनवरी 2024 के पहले सप्ताह में पारा और गिरेगा, राष्ट्रीय राजधानी में सफदरजंग वेधशाला में तापमान 10 से 7 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने का अनुमान है। शहर में कोहरे का असर विमान परिचालन पर भी पड़ रहा है।
यह भी देखें: LPG Price: नए साल पर मिला तोहफा, गैस सिलेंडर के दाम घटे, जानिए कहां कितना हुआ सस्ता
1 जनवरी को लेट हुई ट्रेनों की लिस्ट
- बिहार के दरभंगा से नई दिल्ली आने वाली 02569 क्लोन स्पेशल एक्सप्रेस आज 8.09 घंटे की देरी से गंतव्य तक पहुंचने की संभावना है।
- बनारस से नई दिल्ली आने वाली 15127 काशी विश्वनाथ एक्सप्रेस को आज एक घंटा 20 मिनट की देरी से नई दिल्ली पहुंची है।
- बिहार के गया से नई दिल्ली आने वाली 12397 महाबोधि एक्सप्रेस आज सवा सात घंटे की देरी से नई दिल्ली पहुंचने की संभावना है।
- मध्य प्रदेश के डॉक्टर अंबेदकर नगर (MHOW) से श्रीमाता वैष्णो देवी कटरा जाने वाली 12919 मालवा एक्सप्रेस करीब 3.35 घंटे की देरी से चल रही है।
- मध्य प्रदेश के ही खजुराहो से नई दिल्ली होते हुए कुरूक्षेत्र जाने वाली 11841 गीता एक्सप्रेस करीब छह घंटे की देरी से चल रही है।
- जबलपुर से दिल्ली के हजरत निजामुद्दीन स्टेशन तक की ट्रेन 12189 महाकौशल एक्सप्रेस 3.30 घंटे की देरी से चल रही है।
- ओडिशा, भुबनेश्वर से नई दिल्ली आने वाली 22811 भुबनेश्वर राजधानी एक्सप्रेस आज करीब 3.00 घंटे की देरी से चल रही है।
- रांची से नई दिल्ली आने वाली रांची 12453 रांची राजधानी एक्सप्रेस आज करीब सवा घंटे की देरी से चल रही है।
- उत्तर प्रदेश के प्रयागराज से नई दिल्ली आने वाली 12417, प्रयागराज एक्सप्रेस आज करीब तीन घंटे की देरी से नई दिल्ली पहुंच रही है।
- बिहार के सहरसा से नई दिल्ली आने वाली 12553, वैशाली एक्सप्रेस आज करीब दो घंटे की देरी से चल रही है।
- पश्चिम बंगाल के हावड़ा से नई दिल्ली आने वाली 12381, पूर्वा एक्सप्रेस आज करीब तीन घंटे से भी ज्यादा देरी से चल रही है।
- बिहार के बरौनी से नई दिल्ली आने वाली 02563, क्लोन स्पेशल आज गोरखपुर 16.26 घंटे की देरी से पहुंची है।
- कर्नाटक के यशवंतपुर से दिल्ली सराय रोहिल्ला आने वाली दुरंतो एक्सप्रेस आज करीब ढ़ाई घंटे की देरी से दिल्ली आ रही है।
- उत्तर प्रदेश अयोध्या कैंट से दिल्ली आने वाली 14205 अयोध्या दिल्ली एक्सप्रेस आज दो घंटे की देरी से दिल्ली पहुंची है।
- बिहार के भागलपुर से आनंद विहार टर्मिनल आने वाली 12367, विक्रमशिला एक्सप्रेस आज करीब तीन घंटे की देरी से चल रही है।
- बिहार के राजगीर से नई दिल्ली आने वाली 12393, संपूर्ण क्रांति एक्सप्रेस आज चार घंटे की देरी से नई दिल्ली पहुंच रही है।
- मुंबई से नई दिल्ली होते हुए फिरोजपुर जाने वाली 12137 मुंबई फिरोजपुर एक्सप्रेस आज चार घंटे की देरी से चल रही है।
- वाराणसी से नई दिल्ली आने वाली 12559 शिवगंगा एक्सप्रेस आज करीब तीन घंटे की देरी से चल रही है।
- चेन्नई से नई दिल्ली आने वाली 12615 जीटी एक्सप्रेस भी आज 45 ,मिनट की देरी से चल रही है।
- चेन्नई से नई दिल्ली आने वाली 12621 तमिलनाडु एक्सप्रेस वारंगल से 23 मिनट लेट है।
- उत्तर प्रदेश के आजमगढ़ से दिल्ली आने वाली 12225 कैफियत एक्सप्रेस आज कैंसिल है।
यह भी देखें: Bihar News: CM नीतीश ने जारी की अपनी संपत्ति की सूची, जानिए क्या है बिहार के मुख्यमंत्री की नेट वर्थ












Click it and Unblock the Notifications