LPG Price: नए साल पर मिला तोहफा, गैस सिलेंडर के दाम घटे, जानिए कहां कितना हुआ सस्ता
LPG Price Today: नए साल 2024 के पहले दिन एक जनवरी को एलपीजी गैस सिलेंडर सस्ता हुआ है। ऑयल मार्केटिंग कंपनियों ने 19 किलोग्राम वाले कमर्शियल गैस सिलेंडर (Commercial Cylinder Price) के दामों में कटौती की है।
कमर्शियल गैस सिलेंडर की कीमत आज 1.50 रुपये से लेकर 4.50 रुपये तक सस्ता हुआ है। हालांकि घरेलू 14 किलोग्राम वाले सिलेंडर की कीमतों में कोई बदलाव नहीं किया गया है।

जानिए किस शहर में किस दाम पर बिक रहे हैं LPG सिलेंडर?
दिल्ली में 19 किलोग्राम वाला कमर्शियल गैस सिलेंडर अब 1755.50 रुपये का हो गया है। इससे पहले ये 1757 रुपये था। ऑयल मार्केटिंग कंपनियां हर महीने एलपीजी के दामों को संशोधन करती है।
कोलकाता में कमर्शियल गैस सिलेंडर 1869 रुपये में मिल रहा है। इससे पहले कोलकाता में 19 किलो वाला एलपीजी गैस 1868.50 रुपये था। यानी यहां पर दाम 50 पैसे ही बढ़ाए गए हैं।
मुंबई में कमर्शियल गैस सिलेंडर 1708.50 रुपये में मिल रहा है। इससे पहले इसकी कीमत 1710 रुपये थी। चेन्नई में कमर्शियल गैस सिलेंडर 1924.50 रुपये मिल रहा है। पहले यहां कीमत 1929 रुपये थी।
हवाई ईंधन के दामों में भी गिरावट
इसके अलावा एविएशन टर्बाइन फ्यूल (ATF) यानी हवाई ईंधन के दामों में भी गिरावट हुई है। एविएशन टर्बाइन फ्यूल के दाम अब 1.01 लाख रुपये प्रति किलोलीटर कर दिए गए हैं। पहले ये 1.06 लाख रुपये प्रति किलोलीटर था।












Click it and Unblock the Notifications