Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

Aaj Ka Mausam: नए साल के पहले दिन दिल्ली, पंजाब और हरियाणा में घना कोहरा, जानिए मौसम विभाग का क्या कहना है?

Weather Update News: दिल्ली सहित पूरा उत्तर भारत शीतलहर के प्रकोप को झेल रहा है। एक हफ्ते के ज्यादा वक्त से कोहरे के साथ गलन वाली सर्दी बढ़ गई है, जिसका पूरी तरह आम लोगों की दिनचर्चा पर पड़ रहा है। सर्दी और कोहरे के चलते जनजीवन पूरी तरह से प्रभावित हो चुका है।

फिलहाल मौसम से किसी तरह से राहत की उम्मीद नजर नहीं आ रही है। मौसम विभाग ने 1 जनवरी को दिल्ली, पंजाब, हरियाणा में घने कोहरे और ठंड को लेकर रेड अलर्ट जारी किया है। ऐसे में दिल्ली में सुबह 4 बजे 9 डिग्री तापमान दर्ज किया गया।

Weather News

मौसमं विभाग का रेड अलर्ट

दिल्ली और पंजाब के कुछ हिस्सों में नए साल 2024 पर घने कोहरे और ठंड की स्थिति का सामना करना पड़ रहा है। मौसम विभाग (आईएमडी) ने पहले ही 1 जनवरी के लिए इन स्थानों पर रेड अलर्ट जारी हुआ है। इसी के साथ राजस्थान, बिहार, मध्य प्रदेश और उत्तर प्रदेश में ऑरेंज अलर्ट जारी किया है।

रात से ही सर्दी का तेज असर

नए साल की सुबह पर कोहरे का असर देखा जा रहा है। रात से ही गलन वाली सर्दी और शीतलहर का प्रकोप जारी है। मौसम विभाग ने पहले ही घने कोहरे और ठंड से अत्यधिक ठंड की स्थिति की संभावना जताई थी।

आईएमडी ने कहा कि, "31 दिसंबर 2023 की रात से 2 जनवरी 2024 की सुबह तक उत्तर प्रदेश के कुछ हिस्सों में और उसके बाद अगले 2-3 दिनों तक अलग-अलग हिस्सों में घने से बहुत घने कोहरे की स्थिति (दृश्यता 50 मीटर) रहने की संभावना है।"

जनवरी के पहले हफ्ते तक राहत नहीं

फिलहाल हाड़ कंपा देने वाली सर्दियों से कोई राहत नहीं मिलती नजर आ रही है। नए साल की शुरुआत के साथ ही इन राज्यों में तापमान में और गिरावट आएगी। इसके अलावा मौसम विभाग ने कहा कि जनवरी 2024 के पहले हफ्ते में पारा और गिरेगा, जिससे तापमान में गिरावट देखने को मिलेगी।

More From
Prev
Next
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+