Bihar News: CM नीतीश ने जारी की अपनी संपत्ति की सूची, जानिए क्या है बिहार के मुख्यमंत्री की नेट वर्थ
Bihar CM Net Worth News: नये साल के जश्न से पहले ही बिहार के सीएम नीतीश कुमार और उनके कैबिनेट मंत्रियों ने अपनी संपत्ति का खुलासा किया है। बिहार के दिग्गज नेताओं ने अपनी संपत्ति लिस्ट सार्वजनिक कर दी है। बिहार की जनता को लगता है कि सीएम नीतीश कुमार के पास अरबों की संपत्ति होगी, लेकिन ऐसा नहीं है। आइए जानते हैं बिहार के सीएम की नेटवर्थ क्या है?
सरकार की वेबसाइट पर मौजूद डिटेल्स के हिसाब से सीएम नीतीश कुमार के पास चल-अचल संपत्ति 1.64 करोड़ रुपये की है। 22 हज़ार 552 रुपये कैश और विभिन्न बैंक खातों में 49 हज़ार 202 रुपये मात्र जमा है। इन सबके अलावा मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के पास एक फोर्ट इकोस्पोर्ट कार है, जिसकी कीमत 11.32 लाख है।

दो सोने और एक चांदी की अगूठी है, जो कि 1.28 लाख रुपये की है। वहीं नीतीश कुमार के पास 13 गाय, 10 बछड़े, 1 ट्रेडमिल, 1 एक्सरसाइज़ करने वाली साइकिल और 1 माइक्रोवेव ओवन है। इसके साथ ही मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के पास सिर्फ एक अचल संपत्ति द्वारका (नई दिल्ली) में एक फ्लैट है।
साल 2004 में उसकी कीमत 13.78 लाख रुपये थी, अब इस अपार्टमेंट की कीमत 1.48 करोड़ रुपये आंकी जा रही है। आपको बता दें कि पिछले साल सीएम नीतीश कुमार ने 75.53 लाख रुपये की संपत्ति बताई थी। इस बार संपत्ति बढ़ने की सबसे बड़ी वजह उनके दिल्ली वाले फ्लैट के दाम में इज़ाफ़ा है।
ग़ौरतलब है कि सीएम नीतीश कुमार ने अपने सभी कैबिनेट मंत्रियों को हर साल अपनी संपत्ति और देनदारियों का खुलासा करना ज़रूरी कर दिया है। प्रदेश सरकार द्वारा लागू किए नियम की वजह से हर साल सरकार के मंत्री अपनी संपत्ति और देनदारियों का खुलासा करते हैं।












Click it and Unblock the Notifications