2.5 फ्रंट वार में सक्षम है इंडियन फोर्सेस लेकिन सीमा से बाहर भी युद्ध के लिए तैयारी जरूरी: राहुल गांधी

नई दिल्‍ली। भारत इस समय अपने पड़ोसी देशों पाकिस्‍तान और चीन के साथ सीमा विवाद से गुजर रहा है। सीमाओं पर तनाव को देखते हुए अतिरिक्‍त बल तैनात हैं और रोज युद्धाभ्‍यास हो रहा है। इसे लेकर कांग्रेस के पूर्व अध्‍यक्ष और वायनाड़ से सांसद राहुल गांधी ने कहा है कि इंडियन फोर्सेस 2.5 फ्रंट वार करने में पूरी तरह सक्षम है। राहुल गांधी ने कहा कि भारतीय सुरक्षा बलों को सीमा से अलग युद्ध के लिए तैयार रहना चाहिए क्योंकि '2.5 फ्रंट' के युद्ध का चलन अब पुराने दौर की बात हो चुकी है। राहुल गांधी ने ट्वीट कर कहा- ''भारतीय शस्त्र बलों को 2.5 फ्रंट के युद्ध लड़ने के लिए डिजाइन किया गया है। यह अब बीते दौर की बात हो गई है। फिर भी हमें एक सीमाहीन युद्ध की तैयारी करनी चाहिए।''

2.5 फ्रंट वार में सक्षम है इंडियन फोर्सेस लेकिन सीमा से बाहर भी युद्ध के लिए तैयारी जरूरी: राहुल गांधी

Recommended Video

    Farmers के लिए MSP की मांग करते हुए Rahul Gandhi का सरकार पर वार | वनइंडिया हिंदी

    राहुल गांधी ने कहा कि ''यह पिछली परंपराओं और विरासत में मिली व्यवस्थाओं के बारे में बात नहीं है। यह हमारे सोचने के तरीके को बदलने और एक राष्ट्र के तौर पर कार्य करने के बारे में है।'' आपको बता दें कि '2.5 फ्रंट' से राहुल गांधी का मतलब कुछ ऐसा है। दो मोर्चे चीन और पाकिस्‍तान से निपटने के लिए और आधे मोर्चे से उनका मतलब आंतरिक सुरक्षा खतरे जैसे आतंकवाद, नक्सलवाद और अलगाववाद जैसी चुनौतियों से निपटना है।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+