अफगान से भारत पहुंचे हिंदू-सिख समुदाय के लोग, 'गुरु ग्रंथ साहिब' को सिर पर लेने खुद पहुंचे जेपी नड्डा

नई दिल्ली, 10 दिसंबर। अफगानिस्तान में तालिबान की वापसी के बाद देश से पलायन करने वाले लोगों का सिलसिला जारी है। हालात थोड़े सामान्य होने के बाद भारत ने एक बार फिर 'ऑपरेशन देवी शक्ति' के तहत अफगान से अपने नागरिकों को निकालने का काम शुरू कर दिया है। भारत सरकार द्वारा अफगान भेजे गिए स्पेशल चार्टर्ड विमान के आज (शुक्रवार) दिल्ली पहुंचे। इस विमान में अफगान मूल के हिंदू और सिख समुदाय के नागरिकों को भी लाया गया, जो अपने देश में व्यतिथ हैं। इस दौरान अफगान से आए लोगों का स्वागत करने बीजेपी चीफ हवाई अड्डा पहुंचे थे। गुरु ग्रंथ साहिब को लेकर खुद बीजेपी प्रमुख जेपी नड्डा एयरपोर्ट से बाहर निकले।

Indian citizens and local Hindu-Sikh community people trapped in Afghanistan will return to India

Recommended Video

    Guru Granth Sahib के पवित्र स्वरूप लेकर Sikh delegation Afghanistan से India पहुंचा | वनइंडिया हिंदी

    इंडियन वर्ल्ड फोरम के अध्यक्ष पीएस चंडोक ने बताया कि अफगानिस्तान में तालिबानी सरकार से परेशान स्थानीय हिंदु-सिख समुदाय के लोगों के अलावा भारतीय नागरिकों के अफगान मूल के पति/पत्नी को भी भारत लाया गया है। उन्होंने कहा, यह गर्व की बात है कि अफगानिस्तान में ऐतिहासिक गुरुद्वारों के 3 पवित्र श्री गुरु ग्रंथ साहिब जी और प्राचीन 5वीं शताब्दी के असमाई मंदिर, काबुल से रामायण, महाभारत और भगवद गीता सहित हिंदू धार्मिक ग्रंथों को विमान में लाया गया है।

    यह भी पढ़ें: भारत का साथ खोकर 'अनाथ' बना अफगानिस्तान, तालिबान राज में भारतीय मदद को याद कर रोते अफगान

    इंडियन वर्ल्ड फोरम के अध्यक्ष पुनीत सिंह चंडोक ने एक बयान में कहा कि अफगान में सताए गए लोगों के आगमन के बाद सोबती फाउंडेशन द्वारा उनका पुनर्वास किया जाएगा। बता दें कि हताशा में अफगानिस्तान छोड़ने वाले स्थानीय लोगों की संख्या लगातार बढ़ती जा रही है। हर दिन कई बसें पश्चिमी अफगान शहर हेरात से सैकड़ों लोगों को ईरान-अफगानिस्तान सीमा तक ले जाती हैं। वहां वे अपने तस्करों से मिलते हैं और फिर कई दिनों तक पैदल यात्रा करते हैं। कई बार वे ट्रकों में फंसे लोगों के साथ यात्रा करते हैं और कभी-कभी वे चोरों और सीमा प्रहरियों से बचते हुए अंधेरे में एक पर्वत श्रृंखला पर चलते हैं।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+