India Pakistan: पाकिस्तान को उल्टी पड़ गई चाल, भारतीय सेना के आगे पस्त PAK

India Pakistan: पाकिस्तान ने गुरुवार रात जम्मू, पठानकोट और जैसलमेर समेत भारत के कई शहरों पर मिसाइल और ड्रोन से हमला किया लेकिन उसे मुंह की खानी पड़ी है। भारत ने ना केवल उसके सारे हमलों को बेदम और निरस्त साबित किया बल्कि उसने जवाबी एक्शन में लाहौर, इस्लामाबाद और सियालकोट में जमकर मिसाइल अटैक करके PAK की चाल को बेअसर कर दिया है।

India Pakistan

मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक JF-17 लड़ाकू विमान का एक और पायलट भी भारत की सीमा में गिरा है,हालांकि इसकी पुष्टि नहीं हुई है।

पाकिस्तान को उल्टी पड़ गई चाल

आपको बता दें कि पाकिस्तान ने गुरुवार की सुबह, भारतीय रक्षा प्रणालियों ने उत्तरी और पश्चिमी भारत में 15 स्थानों पर किए गए इसी तरह के हवाई हमले को विफल कर दिया। हमलों में जम्मू हवाई अड्डे और उधमपुर में एक सैन्य प्रतिष्ठान जैसे रणनीतिक स्थलों को निशाना बनाया गया है।

भारत की रक्षा प्रतिक्रिया

जवाबी कार्रवाई में भारत ने लाहौर, सियालकोट, इस्लामाबाद और कराची समेत पाकिस्तानी शहरों पर मिसाइल हमले किए। इन हमलों ने पाकिस्तान के वायु रक्षा रडार और AWACS सिस्टम को नष्ट कर दिया है।

जम्मू सेक्टर और श्रीनगर के कई हिस्सों में पूरी तरह से ब्लैकआउट

पाकिस्तान ने गुरुवार देर रात जम्मू-कश्मीर में जम्मू एयरपोर्ट समेत कई अहम जगहों को निशाना बनाकर ड्रोन और मिसाइलों से हमला किया। इस हमले के कारण जम्मू सेक्टर और श्रीनगर के कई हिस्सों में पूरी तरह से ब्लैकआउट हो गया।

जम्मू-कश्मीर के पूर्व डीजीपी एसपी वैद ने एक्स पर लिखा, "जम्मू में पूरी तरह से ब्लैकआउट। जोरदार धमाके-बमबारी, गोलाबारी या मिसाइल हमले की आशंका। चिंता न करें- माता वैष्णो देवी हमारे साथ हैं और बहादुर भारतीय सशस्त्र बल भी हमारे साथ हैं।" भारतीय सशस्त्र बलों ने जम्मू पर निशाना साधते हुए आठ पाकिस्तानी मिसाइलों को रोका और उन्हें निष्क्रिय कर दिया, जिससे यह पुष्टि हुई कि कोई महत्वपूर्ण बुनियादी ढांचा क्षतिग्रस्त नहीं हुआ है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+