'हम सिर काट देंगे', कौन हैं कर्नल सोफिया कुरैशी के भाई, जिन्होंने पाकिस्तान को लताड़ा?
Operation Sindoor: कर्नल सोफिया कुरैशी का नाम आज चारों ओर गूंज रहा है, न्यूज चैनलों से लेकर सोशल मीडिया के गलियारों तक केवल वो ही छाई हुई हैं। भारतीय नारीशक्ति का साक्षात प्रमाण कर्नल सोफिया ने ये साबित कर दिया है कि 'महिलाएं केवल रोटी ही नहीं बना सकती हैं बल्कि वो हथियार उठाकर दुश्मनों का खात्मा भी कर सकती हैं।'
देश की इस बहादुर बेटी पर पूरा भारत गर्व से इतरा रहा है तो वहीं कर्नल सोफिया कुरैशी के भाई मोहम्मद संजय कुरैशी ने अपनी बहन के लिए ऐसा कुछ कहा, जो कि इस वक्त सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है और लोग इस पर जमकर कमेंट कर रहे हैं।

'तुम आंख उठाओगे, हम सिर काट लेंगे'
मोहम्मद संजय कुरैशी ने कहा कि टभारतीय सेना ने जो किया उस पर पूरे देश को नाज है।' उन्होंने पाकिस्तान को लताड़ लगाते हुए कहा कि 'तुम आंख उठाओगे, हम सिर काट लेंगे, देश को चोट पहुंचाने वालों को बिल्कुल भी बक्शा नहीं जाएगा।'
'मुझे मेरी बहन पर गर्व है'
इसके बाद उन्होंने कहा कि 'मुझे मेरी बहन पर गर्व है, वो मेरे बच्चों के लिए आदर्श हैं, सोफिया पर पूरा देश नाज कर रहा है, ये देखकर काफी अच्छा लग रहा है। उन्होंने कहा कि मेरे पापा और दादा दोनों ही देश के लिए अपनी सेवा दे चुके हैं।'
'दुश्मनों ने देश की बेटियों के सिंदूर को मिटाया था'
'सोफिया ने बचपन से आर्मी की हर बात समझी है और जब उसने खुद फैसला किया कि वो भी सेना में जाना चाहती है तो हमसभी ने उसके फैसले का सम्मान किया। दुश्मनों ने देश की बेटियों के सिंदूर को मिटाया था इसलिए इस ऑप्रेशन का नाम सिंदूर ही होना चाहिए था।'
'भारत की ओर जो भी गलत निगाहें डालेगा वो बचेगा नहीं'
आपको बता दें कि संजय कुरैशी वर्तमान में वडोदरा के ओरियन इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट एंड टेक्नोलॉजी के चेयरमैन हैं। संजय ने कहा कि 'देशभक्ति हमारे रगोंं में हैं और देश ही हमारे लिए सर्वोपरि है, इसकी तरफ जो भी गलत निगाहें डालेगा वो बचेगा नहीं।'
'हम पहले भारतीय हैं, बाद में हिंदू या मुसलमान'
तो वहीं सोफिया ने पिता ताज मोहम्मद कुरैशी ने कहा कि 'हमें गर्व और खुशी है कि मेरी बेटी ने भारत के लिए अनुकरणीय काम किया है। हमारा सिद्धांत रहा है कि ' हम पहले भारतीय हैं, बाद में हिंदू या मुसलमान, हमेशा 'वयं राष्ट्रे जागृयाम' का हमने पालन किया है और आगे भी करेंगे, 'हम पहले भारतीय हैं, बाद में हिंदू या मुसलमान।'
कौन हैं कर्नल सोफिया कुरैशी
- कर्नल सोफिया कुरैशी मूल रूप से वडोदरा की रहने वाली हैं।
- कर्नल सोफिया भारतीय सेना की पहली महिला अधिकारी हैं, जिन्होंने किसी अंतरराष्ट्रीय सैन्य अभ्यास में टुकड़ी का नेतृत्व किया है।
- सोफिया का जन्म 1981 में एक मुस्लिम परिवार में हुआ था।
- सोफिया कुरैशी ने बायोकेमिस्ट्री में पोस्ट ग्रेजुएशन किया और पीएचडी कर रही थीं।
- लेकिन भारतीय सेना में शॉर्ट सर्विस कमीशन (SSC) में चयन होने के बाद उन्होंने पीएचडी छोड़ दी।
- वर्ष 1999 में वह स चेन्नई स्थित ऑफिसर्स ट्रेनिंग अकादमी से प्रशिक्षण प्राप्त कर सेना में लेफ्टिनेंट के रूप में कमीशन प्राप्त की।
- सोफिया की शादी मैकेनाइज्ड इन्फेंट्री के आर्मी ऑफिसर से हुई है।
- वह भारतीय सेना की ऐसी पहली महिला अफसर हैं, जिन्होंने 'फोर्स 18' में एक ट्रेनिंग टुकड़ी को लीड किया था।
- सोफिया के पिता ताज मोहम्मद कुरैशी र 1971 के युद्ध में भी शामिल हुए थे।
- सोफिया के पति, मेजर ताजुद्दीन कुरैशी, भी सेना में कार्यरत हैं।












Click it and Unblock the Notifications