Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

India Pakistan War: भारत-पाकिस्‍तान में जंग हुई तो इन राज्‍यों में रहेगा सबसे अधिक खतरा

India Pakistan: ऑपरेशन सिंदूर चलाकर भारत ने पाकिस्‍तान और पीओके में नौ आतंकी ठिकानों को ध्वस्त कर दिया है । मौलाना मसूद अजहर के आतंकी संगठन जैश-ए- मोहम्‍मद के कैंपों और ठिकानों पर हवाई हमले कर तबाह कर दिया है। आधी रात को किए भारतीय सेना ने हवाई हमला कर कई आतंकियों और मसूद अजहर के परिवार के 10 लोगों को मौत के घाट उतार कर पहलगाम में 26 बेगुनाहों की मौत का बदला ले लिया है।

भारतीय सेना द्वारा की गई स्‍ट्राइक के बाद पीओके और पाकिस्‍तान में मची तबाही के बाद पाकिस्‍तान बौखलाया हुआ है। इस हमले के बाद पकिस्‍तान के प्रधानमंत्री ने अपनी सेना का खुली छूट दे दी है और इमरजेंसी लागू कर दी है। इसके बाद दोनों देशों के बीच युद्ध का खतरा और बढ़ गया है। हालांकि भारत ने हर मोर्चे से निपटने के लिए तैयारी कर दी है लेकिन ईश्वर न करे अगर युद्ध हुआ तो भारत के किन राज्‍यों को सबसे अधिक खतरा होगा? आइए जानते हैं।

India Pakistan

भारत-पाक से जुड़ी सीमाओं वाले क्षेत्रों को खतरा

भारत-पाकिस्‍तान के बीच अगर युद्ध छिड़ जाता हैं तो पाकिस्‍तान ही नहीं भारत के भी उन राज्‍यों और क्षेत्रों को सबसे अधिक खतरा उत्‍पन्‍न हो जाएगा जिनकी सरहद दुश्‍मन देश पाकिस्‍तान से जुड़ी हुई है। ऑपरेशन सिंदूर हमले के बाद पड़ोसी दुश्‍मन देश पाकिस्‍तान भारत से जुड़ी सीमाओं के इलाकों पर को निशाना बना सकता है।

सीमावर्ती क्षेत्रों पर बढ़ाई गई निगरानी और सर्तकता

इसीलिए भारत ने पाकिस्‍तान से जुड़ी सभी सीमाओं पर सेना ने चौकसी और बढ़ा दी है और देश की सुरक्षा एजेंसियां हाई अलर्ट मोड में हैं। इतना ही नहीं गृह मंत्री अमित शाह ने 7 मई को सीमावर्ती क्षेत्रों पर निगरानी और सर्तकता बढ़ाने का आदेश दिया है।

जंग हुई तो इन चार राज्‍यों में रहेगा सबसे अधिक खतरा!

भारत की चार राज्‍यों की सीमाएं पाकिस्‍तान से जुड़ी हुई है। ये राज्‍य जम्‍मू-कश्‍मीर, लद्दाख, पंजाब, राजस्‍थान और गुजरात है। ये वो राज्‍य है जिनकी सीमाओं से जुड़े क्षेत्रों और जिलों में जमीनी युद्ध होने पर सबसे अधिक खतरा होगा। हालांकि भारतीय सेना के जवान हर मौसम में मुसीबतें झेलते हुए मुस्‍तैदी से रात दिन हमारी सरहदों की सुरक्षा कर रहे हैं। कोई भी अनहोनी ये होने नहीं देंगे। भारत की एयर स्‍ट्राइक से खौफ में आया PAK, आधी रात को पाकिस्‍तान ने कर डाले ये बड़े बदलाव

कब हुआ था भारत पाकिस्‍तान सीमा का विभाजन?

04 जुलाई 1947 में भारत-पाकिस्‍तान का विभाजन हुआ था। बिट्रिश संसद में हुए इस बंटवारे पर मुहर लगाने के बाद भारत दो हिस्‍सों भाारत-पाकिस्‍तान में बंट गया था जिसके बाद पाकिस्‍तान अलग इस्‍लामिक देश बना। भारत-पाकिस्‍तान के बीच बंटवारे के समय दोनों देशों के बीच 3310 किलोमीटर लंबी सीमा रेखा खींची गई। जिसको रेडक्लिक रेखा नाम दिया गया। ये ही रेडक्लिक रेखा भारत के चार राज्‍यों जम्‍मू-कश्‍मीर, राजस्‍थान, गुजरात और पंजाब से गुजरती है। भारत की एयर स्‍ट्राइक से खौफ में आया PAK, आधी रात को पाकिस्‍तान ने कर डाले ये बड़े बदलाव

जम्‍मू-कश्‍मीर लाइन ऑफ कंट्रोल (LoC)

जम्‍मू-कश्‍मीर में लाइन ऑफ कंट्रोल (LoC) जो भारत पकिस्‍तान के बीच एक वास्‍तविक नियंत्रण रेखा है। लाइन ऑफ कंट्रोल की कुल लंबाई लगभग 740 किलोमीटर है। ये जम्‍मू कश्‍मीर और पाक अधिकृत कश्मीर (PoK) के बीच फैली हुई है।भारत के लद्दाख की सीमाएं पाकिस्‍तान ही नहीं उसके करीबी दोस्‍त चाइना के साथ भी जुड़ी हुई है। इसलिए ये सबसे अधिक खतरे वाला क्षेत्र है।

लद्दाख लाइन ऑफ कंट्रोल (LoC)

लद्दाख के पश्चिमी क्षेत्र में जहां खासतौर पर कारगिल और द्रास सेक्टर क्षेत्र है। उसकी सीमाएं पाकिस्‍तान के कब्जे वाले कश्‍मीर (PoK) से सटी हुईं। 1999 की कारगिल युद्ध इसी क्षेत्र में हुआ था और LoC पर घुसपैठ और खूनी गोलीबारी होती रहती है। वहीं दूसरी ओर चीन के शिनजियांग और तिब्बत क्षेत्र से सटी हुई हैं।

पंजाब अंतरराष्ट्रीय सीमा IB

पंजाब की पाकिस्तान के साथ लगने वाली सीमा को "अंतरराष्ट्रीय सीमा (International Border - IB)" कहा जाता है। भारत के पंजाब और पाकिस्‍तान के पंजाब से जुड़ी इस सीमा की लंबाई लगभग 553 किलोमीटर है। इस सीमा पर BSF (Border Security Force) 24 घंटे तैनात रहती है। भारत-पाक बंटवारे के बाद से ये क्षेत्र संवेदनशील रहा है। यहां पर वर्षो से बाड़ (fence) लगी हुई है। ताकि घुसपैठ, आतंकवाद, और ड्रग्स तस्करी को रोका जा सके।

पंजाब के वो जिले जहां से सीमा गुजरती है?

पठानकोट,गुरदासपुर, अमृतसर, तरनतारण, फिरोज़पुर, फाजिल्का आता है।

वाघा बॉर्डर (Wagah Border)

अमृतसर के पास स्थितभारत और पाकिस्तान के बीच प्रसिद्ध रिट्रीट सेरेमनी (Beating Retreat Ceremony) होती है। जिसे देखने दोनों देशों की ओर से पर्यटक आते हैं। क्‍यों खतरा बना करतापुर कॉरिडोर?

गुजरात अंतरराष्ट्रीय सीमा IB

गुजरात की पाकिस्तान से लगी सीमा "अंतरराष्ट्रीय सीमा (International Border-IB) कहा जाता है। यह सीमा लगभग 512 किमी लंबी है। इसमें कई संवेदनशील और सामरिक महत्व के क्षेत्र ( भुज, लाखपत, नरकोट, और कच्छ का रण) आते हैं। इसमें सर क्रीक एक विवादित क्षेत्र है।

राजस्‍थान अंतरराष्ट्रीय सीमा IB

राजस्‍थान में भारत-पाकिस्तान की सीमा को अंतरराष्ट्रीय सीमा (International Border - IB) के नाम से जाना जाता है। पाकिस्तान के सिंध प्रांत से राजस्‍थान से जुड़े इस क्षेत्र की लगभग 1,070 किलोमीटर है जो राजस्‍थान के चार राज्‍यों से होकर गुजरती है।

सीमा से जुड़े क्षेत्र

सीमा से जुड़े राजस्‍थान के जिले श्रीगंगानगर, बीकानेर, जैसलमेर, बाड़मेर हैं। इस क्षेत्र में बड़ा क्षेत्र मरुस्‍थ और रेत से भरे टीले वाले क्षेत्र होते हैं। हालांकि सूखे और गर्मी के कारण यहां कम ही आबादी है। India Pakistan War: राजस्‍थान के कौन-कौन से शहर पाक मिसाइलों की जद में? अमित शाह की CM के साथ आपात बैठक

More From
Prev
Next
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+