Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

India Pakistan War: राजस्‍थान के कौन-कौन से शहर पाक मिसाइलों की जद में? अमित शाह की CM के साथ आपात बैठक

India Pakistan War: पहलगाम आतंकी हमले के बदले में भारत ने छह व सात मई 2025 की दरमियानी रात को सैन्य ऑपरेशन 'सिंदूर' चलाकर पाकिस्‍तान और POK में स्थित आतंकियों के 9 ठिकानों को नेस्तनाबूद कर दिया। अब भारत-पाकिस्‍तान के बीच तनाव और बढ़ गया। जंग जैसे हालात बन गए हैं। राजस्‍थान के कई शहर-कस्‍बे पाक मिसाइलों की जद में हैं। सबसे ज्‍यादा खतरा चार जिलों में है।

ऑपरेशन सिंदूर के बाद पाक हिंदुस्‍तान की पश्चिम सीमा पर राजस्‍थान के सरदही इलाकों को निशाना बनाने की नापाक हरकत कर सकता है, मगर राजस्‍थान के आसमां में भारतीय वायुसेना की मुस्‍तैदी और जमीन पर आर्मी की तैनाती। साथ ही भारतीय सीमाओं के सुरक्षा सिस्‍टम को भेद पाना पाकिस्‍तान के बस की बात नहीं।

ndia Pakistan War Tensions in Rajasthan

आइए जानते हैं कि भारत पाकिस्तान अंतरराष्ट्रीय सीमा पर राजस्‍थान के कौन-कौन से जिले स्थित हैं? ऑपरेशन सिंदूर के बाद बॉर्डर एरिया के गांव-कस्‍बों में कैसे हालात हैं?

भारत-पाकिस्‍तान सीमा पर राजस्‍थान के कौन से जिलों में खतरा?

राजस्‍थान के 1070 किलोमीटर इंटरनेशनल बॉर्डर पर चार जिले बीकानेर, बाड़मेर, श्रीगंगानगर और जैसलमेर स्थित हैं। सबसे ज्‍यादा 464 किलोमीटर लंबी भारत-पाक सीमा जैसलमेर जिले से होकर गुजरती है। साल 1971 की लड़ाई में जैसलमेर की लौंगेवाला पोस्‍ट पर भारत के 120 सैनिकों ने पाकिस्‍तान सेना के 2000 जवानों का न केवल डटकर सामना किया बल्कि लौंगेवाला को पाक टैंकों की कब्रगाह भी बना दिया था।

ndia Pakistan War Tensions in Rajasthan

राजस्‍थान बॉर्डर पर किस जिले में क्‍या खतरा?

श्रीगंगानगर में 210 किमी इंटरनेशनल बॉर्डर: राजस्थान के उत्तर में श्रीगंगानगर जिले में 210 किलोमीटर लंबी भारत-पाक सीमा है, जिसमें नया जिला अनूपगढ़ क्षेत्र भी शामिल है। श्रीगंगानगर सिंचाई वाला इलाका है। सरहद पार से अक्‍सर घुसपैठ की कोशिश होती रहती हैं।
बाड़मेर में 228 किमी इंटरनेशनल बॉर्डर: राजस्‍थान में सरहदी जिला बाड़मेर अब सबसे बड़ा तेल उत्‍पादक क्षेत्र भी बन चुका है। यह पाकिस्‍तान से सिंध से सटा हुआ है। यहां भी सीमा सुरक्षा बल के जवान अक्‍सर घुसपैठिए पकड़ती रहती है।
जैसलमेर में 464 किमी इंटरनेशनल बॉर्डर: राजस्‍थान के जैसलमेर में सबसे लंबा इंटरनेशनल बॉर्डर है। यहां दूर-दूर तक रेत फैली है और ऐसे रेतीले टीले हैं, जो रातों-रात अपनी जगह बदल लेते हैं। टैंकों से लड़ाई व वायुसेना की एयर स्‍ट्राइक की सबसे ज्‍यादा खतरा जैसलमेर में ही है।
बीकानेर में 168 किमी इंटरनेशनल बॉर्डर: बहावलपुर जैसे पाकिस्तानी सैन्य ठिकाने सबसे नजदीकी जिलों में एक है। बीकानेर में बीएसएफ की चौकियां व रडार और वॉच टावर हैं। बीकानेर के नाल एयरपोर्ट पर भी यात्रियों को अगले आदेश तक इंतजार की सलाह दी गई है।

ndia Pakistan War Tensions in Rajasthan

राजस्‍थान बॉर्डर से लगते जिलों में तैयारी

ऑपरेशन सिंदूर के बाद पाकिस्‍तान अगर राजस्‍थान बॉर्डर से जवाबी कार्रवाई करता है तो मुंहतोड़ जवाब मिलना तय है। सुरक्षा कारणों को देखते हुए बीकानेर-जोधपुर एयरपोर्ट से उड़ानें अस्‍थायी रूप से बदं कर दी गई हैं। बीकानेर के नाल एयरपोर्ट यात्रियों को सफर के लिए अगले आदेश तक इंतजार करने को कहा गया है। जोधपुर एयरबेस से सभी तरह की सभी कमर्शियल फ्लाइट्स अस्थायी रूप से रोकी गईं।

ndia Pakistan War Tensions in Rajasthan

पाकिस्तान की मिसाइलें और उनकी मारक क्षमता (टॉप 10)

1. शाहीन-III (Shaheen-III)

प्रकार: बैलिस्टिक मिसाइल
मारक क्षमता: लगभग 2,750 किलोमीटर
विशेषता: सबसे लंबी दूरी तक मार करने वाली मिसाइल

2. शाहीन-II (Shaheen-II)

प्रकार: बैलिस्टिक मिसाइल
मारक क्षमता: 2,500 किलोमीटर
विशेषता: हाई-प्रिसिशन स्ट्राइक क्षमता

3. अबाबील (Ababeel)

प्रकार: बैलिस्टिक मिसाइल
मारक क्षमता: 2,200 किलोमीटर
विशेषता: MIRV (Multiple Independently Targetable Reentry Vehicle) तकनीक से लैस

4. गौरी-II (Ghauri-II)

प्रकार: बैलिस्टिक मिसाइल
मारक क्षमता: 2,000-2,300 किलोमीटर
विशेषता: मध्यम दूरी की मारक क्षमता

5. गौरी-I (Ghauri-I)

प्रकार: बैलिस्टिक मिसाइल
मारक क्षमता: 1,500 किलोमीटर
विशेषता: परमाणु हथियार ले जाने में सक्षम

6. शाहीन-I (Shaheen-I)

प्रकार: शॉर्ट रेंज बैलिस्टिक मिसाइल
मारक क्षमता: 750-1,000 किलोमीटर
विशेषता: तेज़ और सटीक हमला

7. गजनवी (Ghaznavi)

प्रकार: शॉर्ट रेंज बैलिस्टिक मिसाइल
मारक क्षमता: 290-320 किलोमीटर
विशेषता: परमाणु हथियार ढोने की क्षमता

8. बाबर 2 (Hatf VII / Babur 2)

प्रकार: ग्राउंड-लॉन्च्ड क्रूज मिसाइल
मारक क्षमता: 900 किलोमीटर
विशेषता: रडार से बच निकलने की क्षमता

9. बाबर 1 (Hatf VII / Babur 1)

प्रकार: ग्राउंड-लॉन्च्ड क्रूज मिसाइल
मारक क्षमता: लगभग 900 किलोमीटर
विशेषता: स्टील्थ तकनीक से युक्त

10. ज़र्ब (C-602)

प्रकार: ग्राउंड-लॉन्च्ड एंटी-शिप क्रूज मिसाइल
विशेषता: सतह और समुद्र दोनों लक्ष्यों को भेदने में सक्षम

India Pakistan Border

भारत-पाक बॉर्डर कितना लंबा है?

04 जुलाई 1947 को ब्रिटेन की संसद में भारत विभाजन पर मुहर लगाई। एक हिस्‍सा हिंदुस्‍तान और दूसरा पाकिस्‍तान। भारत-पाकिस्‍तान के बीच जमीन का बंटवारा व सीमा रेखा खींचने करने का काम सर सिरिल रेडक्लिफ को सौंपा गया। सर सिरिल रेडक्लिफ ने भारत-पाकिस्‍तान को दो हिस्‍सों में बांटकर 17 अगस्‍त 1947 को दोनों देशों के बीच कुल 3310 किलोमीटर लंबी सीमा रेखा निर्धारित की, जिसे रेडक्लिफ रेखा के नाम से जाना जाता है। भारत-पाकिस्‍तान के बीच रेडक्लिफ रेखा भारत के चार राज्‍यों से होकर गुजरती है। इसकी लंबाई जम्‍मू-कश्‍मीर-लद्दाख में 1216 किलोमीटर, गुजरात में 512 किलोमीटर, राजस्‍थान में 1070 और पंजाब में 547 किलोमीटर है।

अमित शाह की राजस्‍थान सीएम के साथ बैठक

ऑपरेशन सिंदूर के बाद 7 मई 2025 को केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने वीडियो कॉन्‍फ्रेंसिंग के जरिए सभी सीमावर्ती राज्‍यों के मुख्‍यमंत्री, मुख्‍य सचिव व डीजीपी के साथ आपात बैठक की है। राजस्‍थान के मुख्‍यमंत्री भजनलाल शर्मा बैठक में मौजूद रहे। बैठक में गृह मंत्री अमित शाह ने सीमावर्ती इलाकों में हर स्तर पर सतर्कता और निगरानी बढ़ाने के निर्देश दिए। साथ ही सभी केंद्रीय अर्धसैनिक बलों के महानिदेशकों को आदेश दिया कि वे छुट्टी पर गए सभी जवानों को तुरंत ड्यूटी पर बुला लें।

यह भी पढ़ें- Operation Sindoor Inside Story: पीएम मोदी के इशारे से लेकर 'ऑपरेशन सिंदूर' को अंजाम देने तक की पूरी कहानी

यह भी पढ़े- ऑपरेशन सिंदूर की ब्रीफिंग करने वालीं कर्नल सोफिया कुरैशी और विंग कमांडर व्योमिका सिंह की सैलरी कितनी?

यह भी पढ़ें- India Pakistan War: जब जैसलमेर एयरबेस पर कब्‍जा करने आई पाक सेना, 120 सैनिकों ने पलट दी बाजी

More From
Prev
Next
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+