भारत की एयर स्ट्राइक से खौफ में आया PAK, आधी रात को पाकिस्तान ने कर डाले ये बड़े बदलाव
India Airstrike on Pakistan: 22 अप्रैल 2025 को कश्मीर के पहलगाम आतंकी हमले के बाद भारत ने आतंकियों और उसे पनाह देने वाले दुश्मन देश पाकिस्तान को तबाह करने की कसम खाई है। पहलगाम हमले के 15 दिन बार भारतीय सेना ने 6 मई को आधी रात में पाकिस्तान और पाक अधिकृत कश्मीर (POK) के नौ आतंकी ठिकानों पर एयर स्ट्राइक कर तबाह कर दिया है।
भारतीय सेना ने 'ऑपरेशन सिंदूर' के तहत पाकिस्तान और पाक अधिकृत कश्मीर (पीओके) के आतंकी ठिकानों पर हमले कर ये बता दिया है जब देश की सुरक्षा की बात आती है तो हम चुप नहीं बैठते।

खौफ में आया PAK, आधी रात को कर डाले ये बड़े बदलाव
भारतीय सेना के इस हमले के बाद पाकिस्तान की बौखला उठा है। भारत ने ऐसा धमाका किया है जिससे पाकिस्तान में आधी रात को ही खलबली मच गई। पाकिस्तान ने अपने देश की सुरक्षा को बढ़ाने के इंतजाम शुरू कर दिए हैं।
सेना के जेट विमानों ने शुरू की गश्त
पाकिस्तानी सेना सीमा सैन्य कार्रवाइयां तेज कर दी है। सुरक्षा एजेंसियों को हाई अलर्ट पर रखा गया है। पाकिस्तानी वायु सेना के जेट विमान रावलपिंडी के आसमान में आधी रात को ही गश्त शुरू कर दी है।
पाकिस्तानी हवाई अड्डों पर हाई अलर्ट
इसके अलावा पाकिस्तान के लाहौर समेत प्रमुख हवाई अड्डों पर हाई अलर्ट घोषित कर दिया गया है। इस्लामाबाद अंतराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर रेड अलट जारी कर हवाई अड्डों के लिए नियमित उड़ाने रद्द कर दी हैं। इस्लामाबाद हवाई अड्डे के अलावा लाहौर, मुल्तान, फैसलाबाद, स्कार्दू और पेशावर हवाई अड्डों पर भी एयर इमरजेंसी घोषित कर दी गई है।
3 फ्लाइट के मार्ग में किया गया बदलाव
एयर इमरजेंसी के कारण, देर रात हवाई उड़ान भर चुकी तीन फ्लाइट के मार्ग में बदलाव किया गया। दोहा से इस्लामाबाद जाने वाली कतर एयरवेज, सऊदी अरब से सऊदी एयरलाइंस और एक प्राइवेट एयरलाइन इसमें शामिल है। इन सभी फ्लाइट को डायवर्ट कर पेशावर और अन्य हवाई अड्डों पर भेजा गया।
पाक पीएम ने बुलाई सुरक्षा समिति की बैठक
भारत के हमले के बाद पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहनवाज ने बुधवार की सुबह साढे़ दस बजे राष्ट्रीय सुरक्षा समिति की बैठक बुलाई है। पाकिस्तान के पंजाब प्रांत के सभी शैक्षणिक संस्थान बुधवार को बंद करने का आदेश जारी किया गया है।
पंजाब प्रांत में घोषित की गई इमरजेंसी
पाकिस्तान वाले पंजाब के मुख्यमंत्री मरियम नवाज ने इमरजेंसी घोषित कर दी। पंजाब के अस्पतालों में कार्यरत सभी डॉक्टरों और मेडिकल स्टाफ की छुट्टियां रद्द कर दी गई हैं। इसके अलावा, सिविल डिफेंस और अन्य संबंधित विभागों के अधिकारियों और कर्मचारियों को ड्यूटी पर बुलाया गया है। अधिसूचना के अनुसार, पंजाब पुलिस के अधिकारियों को भी अगली सूचना तक ड्यूटी पर रहने का आदेश दिया गया है।
एयर स्ट्राइक के बाद क्या बोले पाक पीएम?
पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ ने आधी रात को एक्स पर मैसेज लिखा "चालाक दुश्मन ने पाकिस्तान में पांच स्थानों पर कायरतापूर्ण हमले किए हैं। भारत द्वारा किए गए इस युद्ध के कृत्य का पाकिस्तान को जोरदार तरीके से जवाब देने का पूरा अधिकार है और जोरदार जवाब दिया जा रहा है। पूरा देश पाकिस्तानी सेना के साथ खड़ा है। पाकिस्तानी राष्ट्र और पाकिस्तानी सेना जानती हैं कि दुश्मन से कैसे निपटना है। हम दुश्मन को उनके नापाक इरादों में कभी सफल नहीं होने देंगे।"
पाकिस्तान बोला- हमले में 8 पाकिस्तानी मारे गए 35 हुए जख्मी
इंटर-सर्विसेज पब्लिक रिलेशंस (आईएसपीआर) के महानिदेशक लेफ्टिनेंट जनरल अहमद शरीफ चौधरी ने कहा कि भारत द्वारा कोटली, बहावलपुर, मुरीदके, बाग और मुजफ्फराबाद में आधी रात के बाद किए गए "कायरतापूर्ण" मिसाइल हमलों में आठ पाकिस्तानी मारे गए और 35 घायल हो गए, जिसके लिए सेना द्वारा जवाबी कार्रवाई पहले से ही जारी थी।
बिलबिला कर पाकिस्तान बाेला- कायर दुश्मन
वहीं इस हमले के तुरंत बाद लेफ्टिनेंट जनरल अहमद शरीफ चौधरी ने कहा "कायर दुश्मन भारत ने कुछ समय पहले बहावलपुर के अहमद ईस्ट इलाके में सुभानउल्लाह मस्जिद, कोटली और मुजफ्फराबाद में तीन जगहों पर हवाई हमले किए। हमारी वायुसेना के सभी जेट विमान हवा में हैं। यह कायराना और शर्मनाक हमला पाकिस्तान के हवाई क्षेत्र के भीतर से किया गया। हम घुसपैठ का चुने हुए समय और स्थान पर इसका जवाब देगा। यह जघन्य उकसावे का जवाब नहीं दिया जाएगा।












Click it and Unblock the Notifications