India EU Free Trade Agreement: भारत और यूरोपीय संघ ने रचा इतिहास, 18 साल बाद ‘मदर ऑफ ऑल डील्स' पर लगी मुहर
India EU Free Trade Agreement: 18 वर्षों की लंबी बातचीत के बाद भारत और यूरोपीय संघ (EU) ने आखिरकार अपने ऐतिहासिक मुक्त व्यापार समझौते (FTA) पर हस्ताक्षर कर दिए हैं। नई दिल्ली में 27 जनवरी 2026 को संपन्न हुए शिखर सम्मेलन के साथ ही दोनों आर्थिक शक्तियों के रिश्तों में एक नए युग की शुरुआत हो गई।
यह समझौता न केवल व्यापारिक बाधाओं को कम करेगा, बल्कि निवेश, रोजगार और तकनीकी सहयोग के नए अवसर भी खोलेगा। 2027 से लागू होने की उम्मीद वाले इस FTA के जरिए भारत-EU द्विपक्षीय व्यापार, जो पहले ही 136.53 अरब डॉलर के रिकॉर्ड स्तर पर है, आने वाले वर्षों में और तेज़ी से बढ़ सकता है।

India EU Trade Deal: हैदराबाद हाउस में हुआ ऐतिहासिक समझौता
27 जनवरी 2026 को नई दिल्ली स्थित हैदराबाद हाउस में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और यूरोपीय संघ के शीर्ष नेतृत्व के बीच अहम द्विपक्षीय बैठक हुई। इस बैठक में EU कमिशन प्रेसिडेंट उर्सुला वॉन डेर लेयेन, यूरोपीय परिषद के अध्यक्ष एंटोनियो कोस्टा और EU की विदेश मामलों व सुरक्षा नीति की उच्च प्रतिनिधि काजा कलास मौजूद रहीं। इसी बैठक के दौरान भारत और यूरोपीय संघ के बीच लंबे समय से लंबित मुक्त व्यापार समझौते (FTA) को अंतिम रूप दिया गया, जिसे दोनों पक्षों ने ऐतिहासिक बताया।
ये भी पढे़ं: India EU Trade Deal impact: कार, डायमंड, विदेशी चॉकलेट्स! भारत-EU समझौते से क्या-क्या सस्ता होगा?
EU कमिशन प्रेसिडेंट उर्सुला वॉन डेर लेयेन ने क्या कहा
EU कमिशन प्रेसिडेंट उर्सुला वॉन डेर लेयेन ने 27 जनवरी 2026 को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर पोस्ट करते हुए कहा, "यूरोप और भारत आज इतिहास रच रहे हैं। हमने 'मदर ऑफ ऑल डील्स' को पूरा कर लिया है। हमने दो अरब लोगों का एक फ्री ट्रेड ज़ोन बनाया है, जिससे दोनों पक्षों को फायदा होगा। यह सिर्फ शुरुआत है और हम अपनी रणनीतिक साझेदारी को और मजबूत बनाएंगे।"
उनके बयान से साफ है कि EU इस समझौते को केवल व्यापार नहीं, बल्कि दीर्घकालिक रणनीतिक साझेदारी के रूप में देख रहा है।
भारत की मैन्युफैक्चरिंग क्षमता को नई मजबूती मिलेगी- पीएम मोदी
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इंडिया एनर्जी वीक 2026 को संबोधित करते हुए भारत-EU FTA का औपचारिक ऐलान किया। पीएम मोदी ने कहा कि यह समझौता दुनिया की दो बड़ी अर्थव्यवस्थाओं के बीच मजबूत साझेदारी का प्रतीक है। उन्होंने कहा कि इस डील का सीधा फायदा भारत के उद्योग, मैन्युफैक्चरिंग, सर्विस सेक्टर, ऊर्जा क्षेत्र और आम नागरिकों को मिलेगा। प्रधानमंत्री ने जोर देकर कहा कि यह समझौता भारत की मैन्युफैक्चरिंग क्षमता को नई मजबूती देगा और सर्विस सेक्टर को वैश्विक बाजार में आगे बढ़ने का अवसर देगा।
ये भी पढे़ं: India-EU FTA 2026: सस्ते में मिलेंगी लग्जरी कारें! जानें कौन-कौन सी कारों के गिरेंगे दाम
भारत बन रहा बड़ी ऊर्जा अर्थव्यवस्था, UK ट्रेड डील को भी मिलेगा सहारा
पीएम मोदी ने कहा कि आज भारत एक बड़ी ऊर्जा अर्थव्यवस्था के रूप में उभर रहा है। रिन्यूएबल एनर्जी, तेल और गैस के क्षेत्र में भारत तेजी से आगे बढ़ रहा है और कई देशों के साथ साझेदारी कर रहा है। उन्होंने कहा कि देश में चल रहे सुधारों से निवेश का माहौल बेहतर हुआ है और रोजगार के नए अवसर बन रहे हैं। प्रधानमंत्री ने यह भी बताया कि भारत-EU FTA, भारत और ब्रिटेन के बीच पिछले साल हुए ट्रेड एग्रीमेंट को भी मजबूती देगा। इससे यूरोप के साथ भारत का कुल व्यापार और अधिक मजबूत होगा और निवेश, रोजगार व तकनीकी सहयोग के नए रास्ते खुलेंगे।












Click it and Unblock the Notifications