India EU Trade Deal impact: कार, डायमंड, विदेशी चॉकलेट्स! भारत-EU समझौते से क्या-क्या सस्ता होगा?
India EU Trade Deal impact: भारत और यूरोपीय संघ (EU) के बीच 18 साल का लंबा इंतजार आज खत्म हो रहा है। 27 जनवरी 2026 को नई दिल्ली में आयोजित भारत-ईयू शिखर सम्मेलन के दौरान इस ऐतिहासिक मुक्त व्यापार समझौते (FTA) पर आधिकारिक मुहर लग जाएगी। वाणिज्य सचिव राजेश अग्रवाल के अनुसार, इस 'मदर ऑफ ऑल डील्स' की वार्ता सफलतापूर्वक संपन्न हो चुकी है और इस वर्ष हस्ताक्षर के बाद यह समझौता 2027 की शुरुआत से प्रभावी हो सकता है।
यह समझौता भारतीय उपभोक्ताओं के लिए खुशियां लेकर आएगा। इसके लागू होते ही यूरोपीय लग्जरी कारों (जैसे मर्सिडीज, ऑडी) पर आयात शुल्क 110% से घटकर 40% तक आ सकता है, जिससे कीमतें 25 लाख रुपये तक कम हो सकती हैं। इसके अलावा, विदेशी चॉकलेट, वाइन और डायमंड जैसी प्रीमियम वस्तुएं भी आपकी जेब के लिए किफायती होने वाली हैं।

Luxury car price drop India: लग्जरी कारों का सपना होगा पूरा
भारत और यूरोपीय संघ के बीच होने वाला यह समझौता भारतीय ऑटोमोबाइल बाजार की पूरी तस्वीर बदलने वाला है। वर्तमान में भारत में आयातित कारों पर लगने वाली 70% से 110% की भारी भरकम ड्यूटी के कारण यूरोपीय कारें आम पहुंच से दूर रहती हैं। FTA के प्रभावी होने पर सरकार सालाना करीब 2 लाख डीजल और पेट्रोल इंजन वाली कारों के लिए इस ड्यूटी को घटाकर 40% कर देगी, जो भविष्य में गिरकर मात्र 10% तक रह सकती है। इसका सीधा लाभ मर्सिडीज-बेंज, BMW और फॉक्सवैगन जैसी कंपनियों को मिलेगा, जिनकी प्रीमियम कारों की कीमतें काफी कम हो जाएंगी। हालांकि, भारतीय ऑटो उद्योग के हितों का ध्यान रखते हुए इलेक्ट्रिक वाहनों (EV) को फिलहाल पहले पांच वर्षों के लिए इस रियायत से बाहर रखा गया है।
ये भी पढे़ं: India-EU FTA: भारत और EU के बीच होने जा रही है 'Mother of all deals, ट्रंप के लिए क्यों माना जा रहा है झटका
शराब और वाइन के शौकीनों के लिए खुशखबरी
यदि आप प्रीमियम विदेशी शराब या स्कॉच के शौकीन हैं, तो यह समझौता आपके लिए राहत की खबर लाया है। ब्रिटेन और आयरलैंड जैसे यूरोपीय देशों से भारत आने वाली स्कॉच व्हिस्की, वोदका और जिन पर लगने वाली भारी ड्यूटी को कम किया जाएगा। आयात शुल्क में इस कटौती के बाद अंतरराष्ट्रीय ब्रांड्स की कीमतों में गिरावट आएगी। यह कदम न केवल उपभोक्ताओं को सस्ता विकल्प देगा, बल्कि भारत के हॉस्पिटैलिटी सेक्टर और प्रीमियम रिटेल बाजार को भी नई मजबूती प्रदान करेगा।
ये भी पढ़ें: इंतजार हुआ खत्म, भारत-EU की मेगा डील हुई फाइनल, मंगलवार को India-EU summit में हो सकता है ऐतिहासिक ऐलान
सस्ता होगा हीरा और विदेशी चॉकलेट का स्वाद
भारत में हीरे के कारोबार के लिए बेल्जियम का एंटवर्प शहर सबसे बड़ा केंद्र है। समझौते के बाद वहां से आने वाला कच्चा हीरा (Rough Diamond) कम शुल्क पर उपलब्ध होगा, जिससे ज्वेलरी की कीमतों में कमी आएगी। इसके साथ ही स्विट्जरलैंड, लक्जमबर्ग और नीदरलैंड जैसे देशों से आने वाली मशहूर विदेशी चॉकलेट्स (European chocolates price reduction) पर भी आयात कर कम होगा। अब भारतीय बाजारों में प्रीमियम यूरोपियन चॉकलेट्स का स्वाद लेना आपकी जेब पर भारी नहीं पड़ेगा और इनकी उपलब्धता भी बढ़ेगी।
Mother of All Deas India EU: आर्थिक मजबूती और 18 साल का संघर्ष
भारत और EU के बीच इस बातचीत की शुरुआत 2007 में हुई थी। 18 सालों की लंबी चर्चा और कई दौर की वार्ताओं के बाद यह ऐतिहासिक मोड़ आया है। हालांकि इसे लागू करने के लिए यूरोपीय संसद और भारत सरकार की औपचारिक मंजूरी की जरूरत होगी, लेकिन इसके दूरगामी परिणाम शानदार होंगे। यह समझौता 27 यूरोपीय देशों के साथ भारत के व्यापारिक संबंधों को एक नए युग में ले जाएगा, जिससे निवेश बढ़ेगा और करोड़ों लोगों के लिए आर्थिक तरक्की के रास्ते खुलेंगे।












Click it and Unblock the Notifications