भारत ने बना लिया है चीन को करारा जवाब देने का मन? सेना को घातक हथियार खरीदने के लिए इमरजेंसी फंड जारी
नई दिल्ली। भारत-चीन सेना में 15 जून की रात हुए हिंसक झड़प के बाद दोनों देशों के बीच तनाव बढ़ गया है। सर्वदलीय बैठक के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने चीनी सेना के खिलाफ हर तरह की कार्रवाई के लिए भारतीय जवानों को खुली छूट दे दी है, इसके अलावा केंद्र सरकार की तरफ से युद्ध की तैयारी के लिए सुरक्षाबलों को इमरजेंसी फंड जारी किया गया है। बता दें कि चीनी सेना के साथ हुई हिंसक झड़प में भारतीय सेना के 20 जवान शहीद हो गए थे जिसके बाद से देश के हर नागरिक में बदले की आग झुलस रही है। पीएम मोदी भी जवानों की शहादत व्यर्थ ना जाने की बात कह चुके हैं।

सुरक्षाबलों को इमरजेंसी फंड जारी
चीन को सबक सीखाने के लिए अब भारत सरकार ने कमर कस ली है। सीमा विवाद के बीच केंद्र सरकार ने तीनों सेनाओं (जल, थल, नभ) को घातक हथियार और गोला-बारूद की खरीद के लिए 500 करोड़ रुपये के आपात फंड को मंजूरी दी है। इस आदेश के बाद तीनों सेना अपनी जरूरत के हिसाब से 500 करोड़ रुपये तक के घातक हथियार और गोला बारूद खरीद सकते हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक चीन के साथ लगने वाली सीमा पर तैनात सैनिकों की जरूरत को देखते हुए भी यह फैसला लिया गया है।

एलएसी पर बड़ी संख्या में भारतीय सेना की तैनाती
पूर्वी लद्दाख में वास्तविक नियंत्रण रेखा (एलएसी) के पास बड़ी संख्या में चीनी सेना की तैनाती के जवाब में भारतीय सैनिकों की तैनाती के बाद सरकार की ओर से आपात स्थिति में सेना को विशेष शक्ति देने की जरूरत को महसूस किया गया जिसके बाद हथियारों को खरीदने के लिए इमरजेंसी फंड जारी किया गया है। बता दें कि यह पहली बार नहीं है जब सरकार ने सेना को इमरजेंसी फंड दिया हो, इससे पहले उरी हमले और बालाकोट एयर स्ट्राइक के बाद भी सरकार ने सुरक्षाबलों को इसी तरह की वित्तीय शक्तियां दी थीं।

1962 के युद्ध में चीन ने किया था विश्वासघात
चीन के साथ लंबे समय से चले आ रहे सीमा विवाद में भारत ने हमेशा बातचीत के साथ समस्या को हल करने की पहल की है। 1962 के युद्ध में भी चीन ने भारत के साथ विश्वासघात करते हुए युद्ध का ऐलान कर दिया था, लेकिन पीएम मोदी ने चीन को चेतावनी देते हुए कहा है कि हम किसी भी सैन्य कार्रवाई का जवाब देने की क्षमता रखते हैं। चीन से तनाव बढ़ने की स्थिति में सरकार की ओर से सेनाओं को यह छूट शॉर्ट नोटिस पर खुद को तैयार रखने के लिहाज से दी गई है।

पूर्वी लद्दाख में 6 हफ्तों से है तनाव
बता दें कि पूर्वी लद्दाख के कई इलाकों में भारतीय और चीनी सेना के बीच कई जगहों पर पिछले 6 हफ्तों से तनाव बरकरार है। लेकिन, इस तनाव के बीच 15 जून की रात गलवान वैली में चीनी पीएलए के जवानों के हमले में जिस तरह 20 भारतीय सैनिक शहीद हो गए और करीब 76 जख्मी हो गए, उसके बाद से वहां पर हालात लगातार विस्फोटक बने हुए हैं। चीन की पीपुल्स लिब्रेशन आर्मी ने ये तो माना है कि उसके सैनिक भी इस खूनी झड़प में शहीद हुए हैं, लेकिन चीन ने अभी तक यह नहीं बताया कि उसके कितने जवान इस घटना में मारे गए हैं।
Recommended Video
यह भी पढ़ें: भारत-चीन विवाद के बीच अमेरिका के राष्ट्रपति बोले, हम उनकी मदद करने की कोशिश करेंगे
-
मध्यप्रदेश बना चीतों के पुनरुद्धार का प्रमुख केंद्र, कूनो में मादा चीता ने दिए 4 शावकों को जन्म -
Asha Bhosle: कौन होगा आशा भोसले का उत्तराधिकारी? किसको मिलने वाली है अरबों की संपत्ति, दो नाम रेस में सबसे आगे -
MI vs RCB: वानखेड़े में पसरा सन्नाटा, रोहित शर्मा लाइव मैच से बैटिंग छोड़ गए, आखिर क्या है कारण -
16 की उम्र में आशा भोसले ने लता दीदी के सेक्रेटरी से की शादी, पति ने घर से निकाला, RD Burman ने थामा हाथ -
MI vs RCB: विराट कोहली ने मुंबई में रच दिया इतिहास, दुनिया में पहली बार हुआ अनोखा कारनामा -
Iran Vs America: शांति वार्ता में 'लात-घूंसे', तुर्किए मीडिया का दावा, क्यों भिड़े ईरानी मंत्री- ट्रंप के दूत -
आशा ताई के सामने फफक पड़े मोहम्मद सिराज, जनाई भोसले को गले लगा खूब रोए, देश को रुला गया वीडियो -
Asha Bhosle Last Post: 'मैं विलीन हो जाऊंगी', निधन से पहले ही आशा ताई ने लिख दिया था 'आखिरी सच' -
Asha Bhosle Net Worth: आशा भोसले कितनी छोड़ गईं प्रॉपर्टी? सिगिंग के अलावा कहां से करती थींं करोड़ों की कमाई -
Asha Bhosle Last Wish: अधूरी रह गई आशा भोसले की अंतिम इच्छा, पॉडकास्ट में बताया था क्या थी स्पेशल ख्वाहिश -
Bihar New CM: सम्राट चौधरी के घर पहुंचे राज्यपाल के सचिव, 'कागज' लेकर राजभवन लौटे, तय हो गया नए CM का नाम? -
Balen Shah India Visit: भारत दौरे से पहले बालेन शाह ने रखी कई शर्तें, कहा- सिर्फ फोटो खिंचवाने नहीं आऊंगा












Click it and Unblock the Notifications